नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) केवल सेविंग्स नहीं, बल्कि परिवार की फाइनेंशियल सेफ्टी भी है.तो अगर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उसके बाद परिवार को सिर्फ पीएफ जमा राशि ही नहीं, बल्कि कुछ मामलों में पेंशन और बीमा लाभ भी मिल सकते हैं.
लेकिन बड़ी दिक्कत यह है कि परिवार को अक्सर पता नहीं होता कि दावा कैसे करें, कौन सा फॉर्म भरें और कितना समय है. इसी वजह से कई मामलों में पैसा अटक जाता है.तो समझते हैं कि EPF सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार को क्या मिलता है और कैसे मिलता है.
5 प्लाइंट्स में पहले समझिए पूरी बात
Add Zee Business as a Preferred Source
- EPF जमा राशि नॉमिनी/कानूनी वारिस को मिल सकती है
- कुछ मामलों में परिवार पेंशन भी मिल सकती है
- EDLI योजना के तहत बीमा लाभ भी संभव
- समय पर दावा करना जरूरी है
- e-Nomination अपडेट होना बेहद अहम है
एक नजर में समझें रूल
- यह सुविधा EPFO की EDLI योजना के तहत मिलती है
- इसके तहत सदस्य के परिवार को अधिकतम ₹7 लाख तक का बीमा कवर दिया जाता है
- यह पूरी तरह मुफ्त है, इसके लिए कर्मचारी को कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ता
- इसका लाभ केवल तभी मिलता है जब सदस्य की मृत्यु नौकरी के दौरान (On-service) हुई हो
- बीमा राशि का निर्धारण पिछले 12 महीनों की औसत सैलरी के आधार पर किया जाता है
- क्लेम की रकम सीधे नॉमिनी या कानूनी वारिस के बैंक खाते में जमा की जाती है
परिवार को पहले से जानकारी क्यों होनी चाहिए?
- क्योंकि अनहोनी के बाद परिवार भावनात्मक और आर्थिक दोनों संकट में होता है
- अगर रूल पता हों, तो पैसा जल्दी मिल सकता है
- दस्तावेजी परेशानी कम होगी
- ब्याज/लाभ का नुकसान नहीं होगा
- कानूनी विवाद से बचा जा सकता है
मृत्यु के बाद EPF खाते का क्या होता है?
- EPF खाता तुरंत खत्म नहीं होता
- खाते में जमा राशि बनी रहती है और रूल्स के अनुसार दावा किया जा सकता है
- परिवार को जल्द से जल्द दावा करना चाहिए ताकि प्रोसेस आसान रहे.
- देरी होने पर डाक्यूमेंट्स और सत्यापन कठिन हो सकते हैं
परिवार को कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं?
- सदस्य और नियोक्ता द्वारा जमा भविष्य निधि राशि, ब्याज सहित पात्र दावेदार को मिल सकती है
- अगर सदस्य कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के अंतर्गत पात्र था, तो विधवा/विधुर, बच्चों या आश्रितों को परिवार पेंशन मिल सकती है
- Employees’ Deposit Linked Insurance (EDLI) योजना के तहत पात्र मामलों में बीमा लाभ मिलता है.
- अधिकतम राशि समय-समय पर नियमों के अनुसार तय होती है (वर्तमान सीमा ₹7 लाख तक बताई जाती है, अंतिम गणना नियम आधारित होती है)
किसे पैसा मिल सकता है?
- प्राथमिकता सामान्यतः:
- नामित व्यक्ति (Nominee)
- पति/पत्नी
- बच्चे
- अन्य कानूनी वारिस (यदि nomination न हो)
कौन से फॉर्म काम आते हैं?
- यदि सदस्य सेवा में था और मृत्यु हो गई तो आ
- Form 20-PF राशि के लिए
- Form 10D-मासिक परिवार पेंशन के लिए
- Form 5IF-EDLI बीमा दावे के लिए
अगर EPS सेवा अवधि कम थी
- कुछ मामलों में में Form 10C भी लागू हो सकता है (नियम अनुसार)
ऑनलाइन दावा हो सकता है क्या?
- कई मामलों में प्रक्रिया आसान हुई है
- खासकर अगर UAN सक्रिय था
- Aadhaar लिंक था
- KYC पूरा था
- e-Nomination अपडेट था
तब परिवार पोर्टल/नियोक्ता/EPFO सहायता से दावा आगे बढ़ा सकता है
- अगर आपने अभी तक nomination नहीं किया है, तो परिवार को बाद में कानूनी दस्तावेज़, वारिस प्रमाण पत्र या एक्स्ट्रा वैरीफिकेशन कराना पड़ सकता है
- आज की छोटी लापरवाही, कल परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है
दावा करते समय किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है?
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- सदस्य का UAN / PF विवरण
- नॉमिनी पहचान पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र (बच्चों के लिए, यदि लागू)
आम गलतियां जिनसे पैसा अटकता है
1- e-Nomination अपडेट नहीं
- नाम/स्पेलिंग अलग होने पर भुगतान अटक सकता है
- आधार, बैंक, PAN अपडेट न हो तो देरी हो सकती है
4- परिवार को UAN पता नहीं
- दस्तावेज खोजने में समय निकल जाता है
| स्थिति | बिना e-Nomination के | e-Nomination के साथ |
| प्रक्रिया | लंबी और जटिल | आसान और ऑनलाइन |
| जरूरी दस्तावेज | उत्तराधिकार प्रमाण पत्र (Succession Certificate) | आधार और बैंक पासबुक |
| दौड़-भाग | कोर्ट और ऑफिस के चक्कर | घर बैठे ऑनलाइन क्लेम |
| पैसा मिलना | 6 महीने से 2 साल तक लग सकते हैं | कुछ ही दिनों में खाते में |
आज ही क्या करें?
1. EPFO पोर्टल लॉगिन करें
2. e-Nomination अपडेट करें
- पति/पत्नी/परिवार का सही नाम जोड़ें
- आधार, बैंक, मोबाइल अपडेट रखें
- UAN नंबर और PF रिकॉर्ड की जानकारी साझा करें
क्या बदलेगा?
- EPFO लगातार डिजिटल प्रक्रिया आसान कर रहा है
- भविष्य में क्लेम तेज हो सकता है
- ऑनलाइन प्रोसेस आसान हो सकती है
- कम दौड़भाग में भुगतान संभव हो सकता है
आपके काम की बात
EPF सिर्फ रिटायरमेंट फंड नहीं, परिवार की सुरक्षा ढाल भी है.असल में सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार को PF, पेंशन और बीमा जैसे लाभ मिल सकते हैं लेकिन तभी जब रिकॉर्ड सही हों और समय पर दावा किया जाए.तो इसलिए आज ही अपना nomination चेक करें. आपका एक छोटा कदम, परिवार की बड़ी सुरक्षा बन सकता है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या मृत्यु के बाद PF पैसा खत्म हो जाता है?
नहीं, पात्र दावेदार को दावा किया जा सकता है
Q2 क्या सिर्फ nominee को पैसा मिलता है?
पहले nominee को प्राथमिकता मिलती है, nomination न होने पर कानूनी वारिस दावा कर सकते हैं
Q3 क्या बीमा भी मिलता है?
हां, EDLI योजना के तहत पात्र मामलों में लाभ संभव है