बस  कुछ टाइम और फिर ATM से निकलेगा PF का पैसा! लेकिन एक गलती से कट सकता है टैक्स? जानिए पूरा गणित

EPFO 3.0 के तहत जल्द ही ATM से PF निकालने की सुविधा मिलेगी, जिससे पैसा तुरंत मिल सकेगा. लेकिन टैक्स नियम पहले जैसे ही रहेंगे.असल में 5 साल से पहले निकासी पर टैक्स और TDS लागू होगा,तो जानिए नए नियम और पूरा कैलकुलेशन.
बस  कुछ टाइम और फिर ATM से निकलेगा PF का पैसा! लेकिन एक गलती से कट सकता है टैक्स? जानिए पूरा गणित

ATM से निकलेगा PF लेकिन टैक्स रूल्स को ना करें इग्नोर(फोटो सोर्स-प्रतीकात्मक)

जल्द ही आप अपने EPF खाते से ATM के जरिए पैसा निकाल सकेंगे. EPFO 3.0 के तहत माना जा रहा है कि अप्रैल से यह सुविधा मिल सकती है, जिससे PF का पैसा निकालना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.जी हां अब ATM कार्ड को बैंक के डेबिट कार्ड की तरह यूज करके जरूरत पड़ने पर सीधे कैश निकाला जा सकेगा.लेकिन असली सवाल ये है क्या ये सुविधा आपकी जेब के लिए फायदेमंद होगी या टैक्स का झटका दे सकती है?


जी हां कल्पना कीजिए कि आप ATM पर गए और अपने PF खाते से सीधे पैसे निकाल लिए, असल में यही बदलाव लेकर आ रहा है EPFO 3.0.तो अब Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) PF निकालने को पहले से ज्यादा आसान बनाने जा रहा है.

Summary First

Add Zee Business as a Preferred Source
  • अप्रैल से ATM से PF निकालने की सुविधा जल्द मिल सकेगा.
  • 75% तक पैसा तुरंत निकाल सक सकते हैं
  • टैक्स नियमों में कोई बदलाव नहीं
  • 5 साल से पहले निकासी = टैक्स देना पड़ सकता है
  • ₹50,000+ निकासी पर TDS लागू होगा

सबसे बड़ा सवाल: ATM से PF निकालने की जरूरत क्यों पड़ी?

  • अभी PF निकालने में समय लगता है
  • इमरजेंसी में तुरंत पैसा मिलना मुश्किल
  • इसलिए EPFO का लक्ष्य है PF को “इंस्टेंट एक्सेस” बनाना
  • ATM की तरह आसान निकालना
  • यानी कि आपका पैसा, आपकी मर्जी जब जरूरत, तब विड्रॉल


सवाल: EPFO 3.0 में क्या नया है?

ATM कार्ड से PF निकासी

डेबिट कार्ड जैसा इस्तेमाल

इमरजेंसी में तुरंत कैश

संभावित लिमिट:

75% तक बैलेंस

₹1–2 लाख तक (अनुमान)

सवाल: क्या टैक्स में भी फायदा मिलेगा?

नहीं... लेकिन सबसे अहम बात है कि निकालने का तरीका बदलेगा, टैक्स नहीं

सवाल: PF निकासी पर टैक्स कब लगता है?

टैक्स फ्री कब?

अगर आपने 5 साल लगातार नौकरी की है

टैक्स कब लगेगा?

5 साल से पहले पैसा निकालने पर

निकाली गई रकम आपकी इनकम में जुड़ती है
टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लग सकता है

सवाल: TDS का क्या नियम है?

अगर ₹50,000 से ज्यादा निकासी
और 5 साल से पहले विड्रॉल

10% TDS (PAN होने पर)
PAN नहीं- 34.6% तक TDS

उदाहरण से समझें पूरा मामला

मान लीजिए कि आपने 3 साल बाद ₹2 लाख निकाले
₹20,000 TDS कटेगा और हाथ में ₹1.8 लाख मिलेगा
लेकिन साल के अंत में पूरा ₹2 लाख आय में जुड़ सकेगा
यानी 20% स्लैब में करीब ₹40,000 टैक्स

यानी कि साल के लास्ट में पूरी ₹2 लाख आपकी इनकम में जुड़ जाएगी और अगर आप 20% टैक्स स्लैब में आते हैं, तो टोटल ₹40,000 टैक्स बन सकता है, जिसमें से करीब ₹20,000 पहले ही कट चुका होगा और बाकी करीब ₹20,000 आपको भरना पड़ सकेगा.

FACT BOX: पूरा खेल समझिए

ATM से PF निकासी संभव
75% तक पैसा निकाल सकेंगे
5 साल के बाद = टैक्स फ्री
5 साल से पहले = टैक्स + TDS
PAN जरूरी होगा

सवाल: पेन का क्या होगा रोल?

  • यह बदलाव सिर्फ सुविधा के लिए है, टैक्स नियम वही रहेंगे
  • 5 साल नौकरी पूरी होने पर PF निकासी टैक्स-फ्री
  • 5 साल से पहले निकासी पर टैक्स लगेगा
  • निकाली गई रकम आपकी सालाना आय में जुड़ती है
  • ₹50,000 से ज्यादा निकासी पर TDS लागू
  • PAN देने पर 10% TDS कटेगा
EPFO


सवाल: आपके लिए इसका मतलब

  • अगर आप नौकरी करते हैं तो अब PF निकालना आसान होगा
  • अगर आप जल्दी पैसा निकालते हैं तो टैक्स का नुकसान हो सकता है
  • अगर आप 5 साल पूरा करते हैं तो पूरा पैसा टैक्स फ्री मिलेगा
  • तो कुल मिलाकर सुविधा बढ़ी है, लेकिन समझदारी जरूरी है

सवाल: कल क्या बदल सकता है?

ATM से PF निकासी आम हो जाएगी
PF “लिक्विड फंड” जैसा लगेगा
लेकिन टैक्स नियम वही रहेंगे

कम शब्दों में जरूरी बात

EPFO 3.0 आपके PF को ATM कैश की तरह आसान बना देगा, यानी जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसा निकाल सकेंगे, लेकिन टैक्स के नियम बिल्कुल नहीं बदलेंगे.तो अगर आप जल्दी PF निकालते हैं तो टैक्स देना पड़ सकता है, वहीं 5 साल बाद निकालने पर पूरा फायदा मिलेगा और टैक्स नहीं लगेगा.


FAQs

Q1. क्या PF ATM से निकाल सकते हैं?
हां, EPFO 3.0 में ये सुविधा आने वाली है

Q2. कितना पैसा निकाल सकते हैं?
करीब 75% तक (नियम तय होने बाकी)

Q3. क्या टैक्स नहीं लगेगा?
5 साल बाद टैक्स नहीं, पहले लगेगा

Q4. TDS कितना कटेगा?
10% (PAN होने पर), नहीं तो ज्यादा

Q5. क्या ये तुरंत मिलेगा?
हां, ATM से तुरंत निकासी संभव होगी

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6