EPF Claim Rule: क्या केवल मौजूदा कंपनी से ऑनलाइन PF क्लेम हो सकता है, जानें कब होगा पास और कब जाएगा अटक?

PF क्लेम ऑनलाइन करना चाहते हैं? अगर केवल आपकी मौजूदा कंपनी का डिजिटल सिग्नेचर रजिस्टर है, तो भी क्लेम संभव है. लेकिन सावधान...अगर आपकी पुरानी नौकरी का डेटा EPFO में अधूरा है, तो ऑनलाइन क्लेम अटक सकता है.तो जानें कब ऑनलाइन काम बनेगा और कब आपको फिजिकल फॉर्म भरना पड़ेगा.
EPF Claim Rule: क्या केवल मौजूदा कंपनी से ऑनलाइन PF क्लेम हो सकता है, जानें कब होगा पास और कब जाएगा अटक?

ऑनलाइन क्लेम आसान है, लेकिन एक छोटी कमी सब बिगाड़ सकती है (फोटो: प्रतीकात्मक)

आजकल PF क्लेम करना काफी आसान हो गया है, लेकिन कई बार लोग एक जरूरी बात मिस कर देते हैं.तो क्या दोनों नियोक्ताओं का डिजिटल सिग्नेचर जरूरी है?. अगर सिर्फ आपकी मौजूदा कंपनी (present employer) ने Employees' Provident Fund Organisation के OTCP पोर्टल पर डिजिटल सिग्नेचर रजिस्टर किया है, तो क्या आप ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं या नहीं. यहीं पर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होता है.तो इसलिए लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है कि क्या केवल वर्तमान नियोक्ता होने पर EPF क्लेम ऑनलाइन हो जाएगा या अटक सकता है?

4 प्वाइंट में समझें पूरी बात

  • केवल वर्तमान नियोक्ता से भी ऑनलाइन क्लेम संभव
  • हालांकि पुरानी नौकरी का डेटा EPFO में होना जरूरी
  • डेटा अधूरा हुआ तो ऑनलाइन क्लेम नहीं होगा
  • ऐसे केस में फिजिकल क्लेम करना पड़ेगा

यहां सबसे बड़ी अड़चन कहां आती है?

पूरी कहानी डेटा पर निर्भर है
अगर EPFO के पास आपकी पिछली नौकरी की पूरी जानकारी है
तो क्लेम आसान हो जाएगा
अगर डेटा अधूरा है तो सिस्टम क्लेम स्वीकार नहीं करेगा
यानी कि डिजिटल सिग्नेचर से ज्यादा जरूरी है आपका पूरा रिकॉर्ड.

क्या सिर्फ present employer होने पर ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं?

जवाब है हां... लेकिन एक शर्त के साथ आपकी पिछली नौकरी (previous employment) की पूरी डिटेल EPFO डेटाबेस में मौजूद होनी चाहिए.

अगर पुरानी नौकरी का डेटा पूरा है तो क्या होगा?

  • तब आप सीधे वर्तमान नियोक्ता के जरिए ऑनलाइन क्लेम फाइल कर सकते हैं
  • ऐसा करने से प्रोसेस आसान और तेज रहेगा

अगर पुराना डेटा अधूरा है तो क्या होगा?

  • यहां पर दिक्कत शुरू होती है
  • असल में ऑनलाइन क्लेम फाइल नहीं कर पाएंगे
  • साथ ही सिस्टम रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करेगा

ऐसे में क्या करना होगा

  • फिजिकल क्लेम देना पड़ेगा

फिजिकल क्लेम कब जरूरी हो जाता है?

  • जब previous employment की डिटेल ईपीएफओ में नहीं है या अधूरी है
  • तब आप किसी भी employer के जरिए ऑफलाइन क्लेम सबमिट करेंEPFO

एक नजर में समझें बात

  • वर्तमान नियोक्ता पंजीकृत- ऑनलाइन क्लेम संभव
  • पिछला डेटा पूरा- क्लेम सफल
  • पिछला डेटा अधूरा- ऑनलाइन क्लेम नहीं
  • समाधान- फिजिकल क्लेम

आपके लिए कल क्या बदलेगा?

  • लोग पहले अपना EPFO डेटा चेक करेंगे
  • ऑनलाइन क्लेम से पहले रिकॉर्ड अपडेट करेंगे
  • फिजिकल क्लेम के केस कम होंगे

आपके लिए इसके क्या मायने हैं?

  • अगर आपने नौकरी बदली है तो पहले EPFO में अपनी पुरानी डिटेल चेक करें
  • अगर ऑनलाइन क्लेम करना है तो डेटा पूरा होना जरूरी
  • अगर क्लेम अटक रहा है तो फिजिकल तरीका अपनाएं
    Conditionक्लेम का तरीका (Method)स्थिति
    सिर्फ प्रेजेंट कंपनी रजिस्टर्ड है + डेटा पूरा हैऑनलाइनसफल और तेज
    प्रेजेंट कंपनी रजिस्टर्ड है + डेटा अधूरा हैफिजिकलऑफलाइन करना होगा

    पुराना डेटा गायब हैफिजिकलफॉर्म भरकर जमा करें
    डिजिटल सिग्नेचर रजिस्टर नहीं हैफिजिकलमैनुअल साइन जरूरी

आगे क्या करना है?

  • यूएनए पोर्टल पर लॉगिन करें
  • सर्विस हिस्ट्री चेक करें
  • मिसिंग डिटेल अपडेट करवाएं
  • फिर क्लेम फाइल करें

आपके काम की बात

एक बात अब आप समझ लीजिए कि केवल employer ही नहीं, आपका पूरा EPFO रिकॉर्ड तय करता है कि आपका PF क्लेम आसानी से होगा या अटक जाएगा. जी हां इसलिए अगर पीएफ का पैसा चाहिए है तो कोई भी मिस्टेक ना ही करें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या सिर्फ present employer से क्लेम हो सकता है

हां

Q2 क्या हमेशा ऑनलाइन क्लेम संभव है

नहीं

Q3 डेटा अधूरा हो तो क्या करें

फिजिकल क्लेम करें

Q4 सबसे जरूरी चीज क्या है

EPFO में पूरा डेटा

Add Zee Business as a Preferred Source