PF के काम के लिए नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर! अब WhatsApp पर 'Hello' लिखते ही दूर होंगी परेशानियां, जानें प्रोसेस

EPFO अब WhatsApp पर अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है. अब सदस्य सिर्फ 'Hello' लिखकर PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और आधार ऑथेंटिकेशन जैसी मदद पा सकेंगे. यह सुविधा 24/7 और स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध होगी
PF के काम के लिए नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर! अब WhatsApp पर 'Hello' लिखते ही दूर होंगी परेशानियां, जानें प्रोसेस

 मोबाइल से WhatsApp के जरिए अपने PF से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और अपने PF (Provident Fund) के काम के लिए EPFO के चक्कर काटते-काटते थक गए हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी सेवाओं को और भी आसान बनाने जा रहा है. अब आप घर बैठे-बैठे सिर्फ अपने मोबाइल से WhatsApp के जरिए अपने PF से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे.

ग्रीन टिक वाले नंबर पर सिर्फ "Hello" कहना होगा

EPFO जल्द ही अपना एक आधिकारिक WhatsApp नंबर लॉन्च करने वाला है. यह नंबर पूरी तरह सुरक्षित होगा और इस पर 'ग्रीन टिक' (Verified) लगा होगा. आपको बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर पर "Hello" लिखकर भेजना होगा और आपकी मदद के लिए EPFO का सिस्टम हाजिर हो जाएगा.

अपनी भाषा में करें बात, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपकी अपनी क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध होगी. यानी अब भाषा की कोई रुकावट नहीं होगी. साथ ही, यह सर्विस 24x7 काम करेगी. इसमें एक ऑटोमेटेड AI चैटबॉट होगा, जो आपके सामान्य सवालों के जवाब तुरंत दे देगा, ताकि आपको किसी अधिकारी का इंतजार न करना पड़े.


ईपीएफओ की नई व्हाट्सएप सेवा का पूरा अपडेट

अब पीएफ से जुड़े कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ईपीएफओ (EPFO) जल्द ही व्हाट्सएप पर अपनी सेवाएं शुरू कर रहा है

सदस्य बस ईपीएफओ के 'ग्रीन टिक' वाले वेरिफाइड नंबर पर "Hello" लिखकर मैसेज भेजेंगे और अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान पाएंगे

यह सुविधा 24 घंटे मौजूद होगी और सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनी स्थानीय भाषा में बात करके ईपीएफओ से जानकारी ले सकेंगे

व्हाट्सएप के जरिए आप अपना पीएफ बैलेंस, पिछले 5 ट्रांजेक्शन और क्लेम स्टेटस जैसी जरूरी चीजें बस एक क्लिक पर देख पाएंगे

जिन लोगों का आधार वेरिफिकेशन या बैंक खाते का डीबीटी (DBT) अटका हुआ है, उन्हें व्हाट्सएप पर ही खास सपोर्ट दिया जाएगा

ईपीएफओ आधार वेरिफिकेशन पूरा कराने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का इस्तेमाल भी अब व्हाट्सएप के माध्यम से ही कराएगा

साथ ही, अब पीएफ से जुड़ी हर नई अपडेट और मैसेज सीधे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए मिल जाया करेंगे


WhatsApp service कैसे काम करेगी:

  • मेंबर WhatsApp पर EPFO ​​को सहायता के लिए मैसेज भेजेगा
  • EPFO वेरिफाई करेगा कि मैसेज UAN-लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आया है
  • वेरिफिकेशन के बाद मेंबर को लोकल भाषा में मेन्यू ऑप्शन दिए जाएंगे
  • मेंबर सर्विस चुनकर डिटेल्स सबमिट करेगा या सवालों के जवाब देगा
  • AI-ड्रिवन चैटबॉट और EPFO ​​डेटाबेस के ज़रिए रिस्पॉन्स दिया जाएगा
  • हर इंटरेक्शन का एनालिटिक्स और रिपोर्टिंग के ज़रिए असेसमेंट किया जाएगा
  • इसके लिए EPFO ​​WhatsApp नंबर लॉन्च करेगा

किन कामों में होगी मदद?

जिन सदस्यों (PMVBRY) का आधार ऑथेंटिकेशन अटका हुआ है या बैंक खाते में DBT (पैसे ट्रांसफर) की समस्या आ रही है, उन्हें WhatsApp पर ही पूरा सपोर्ट मिलेगा. इसमें UIDAI की 'फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी' (चेहरा दिखाकर वेरिफिकेशन) का इस्तेमाल कर आधार से जुड़े काम पूरे किए जाएंगे.

इसके अलावा अगर आप अपना PF बैलेंस, पिछले 5 ट्रांजेक्शन और अपने क्लेम का स्टेटस चुटकियों में चेक कर पाएंगे.

यह कैसे काम करेगा?

  • आपको EPFO के नंबर पर मैसेज भेजना होगा.
  • सिस्टम यह चेक करेगा कि मैसेज उसी नंबर से आया है जो आपके UAN से लिंक है.
  • वेरिफिकेशन होते ही आपको आपकी भाषा में एक 'मेन्यू' मिले सकेगा.
  • आपको जो सर्विस चाहिए, उसे चुनें और जानकारी भरें.

फायदा क्या होगा?

इतना तो साफ है कि आपको न तो बार-बार ईपीएफओ के ऑफिस जाना होगा और न ही कॉल सेंटर पर घंटों इंतजार करना होगा. सब कुछ आपके फोन पर होगा, जिससे आपका समय बचेगा और काम भी जल्दी होगा. जी हां वैसे जल्द ही EPFO इस WhatsApp नंबर को सार्वजनिक करेगा, जिसके बाद आप इन सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6