&format=webp&quality=medium)
EPFO Pension News 2026: अगर आप नौकरीपेशा हैं या रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे हैं, तो आपने एक शब्द बार-बार सुना होगा PPO Number.असल में कई लोग इसे केवल एक मामूली नंबर समझकर डायरी में लिखकर भूल जाते हैं, लेकिन यकीन मानिए, पेंशनर्स के लिए यह नंबर उनके आधार कार्ड से भी ज्यादा कीमती है.
असल में साल 2026 में ईपीएफओ ने अपनी पेंशन स्कीम (EPS-95) को लेकर काफी सख्ती कर दी है. असल में अब पेंशन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी इंक्वायरी या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए पीपीओ नंबर का होना जरूरी है.तो आज हम समझेंगे कि आखिर यह नंबर क्यों जरूरी है, इसे घर बैठे कैसे चेक करें और अगर यह खो जाए, तो 'टेंशन' को 'पेंशन' में कैसे बदलें.
आखिर क्या बला है यह PPO नंबर और यह क्यों जरूरी है? तो बता दें कि PPO का मतलब होता है Pension Payment Order.
यह एक 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा हर उस व्यक्ति को दिया जाता है जो रिटायरमेंट के बाद पेंशन का हकदार होता है.
इसे आप अपनी पेंशन की पहचान कह सकते हैं, इसके बिना ईपीएफओ को यह पता ही नहीं चलेगा कि आपको कितनी पेंशन देनी है और किस बैंक खाते में भेजनी है.

हालांकि कई जगह UAN, आधार और बैंक डिटेल्स भी काम आते हैं, लेकिन PPO नंबर अहम पहचान बना रहता है.
आप बिना ऑफिस जाए भी अपना PPO नंबर आसानी से निकाल सकते हैं-
अब आपको पीएफ ऑफिस की खिड़की पर खड़े होने की जरूरत नहीं है,आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे अपनी डिटेल्स देख सकते हैं.
सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर 'Online Services' के सेक्शन में जाकर 'Pensioners' Portal' पर क्लिक करें.
यहां आपको 'Know Your Pension Status' या 'PPO Enquiry/Payment Enquiry' का ऑप्शन मिलेगा.
आपसे आपका UAN नंबर या वह बैंक अकाउंट नंबर मांगा जाएगा जिसमें आपकी पेंशन आती है और इसे दर्ज करें.
डिटेल्स देखें: जैसे ही आप सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर आपका PPO नंबर, आपकी पेंशन राशि और पिछले महीनों का पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा.
PPO नंबर को सुरक्षित रखने के आसान तरीके
PPO नंबर केवल बस एक संख्या नहीं होती है, यह आपके जीवन भर की मेहनत का फल है जो आपको रिटायरमेंट के बाद सम्मान से जीने की ताकत देता है. इसे संभाल कर रखें और समय-समय पर अपनी 'Payment Enquiry' चेक करते रहें ताकि कोई गड़बड़ी हो तो उसे तुरंत पकड़ा जा सके.तो याद रखिए, डिजिटल इंडिया के इस दौर में जानकारी ही बचाव है.ऐसे में अगर आप अपने PPO को आधार से लिंक करने या जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो देर न करें.
FAQs
Q1. PPO नंबर क्या होता है?
PPO (Pension Payment Order) एक यूनिक नंबर है जो पेंशनर की पहचान के लिए दिया जाता है
Q2. PPO नंबर क्यों जरूरी है?
इससे पेंशन स्टेटस, लाइफ सर्टिफिकेट और बैंक ट्रांसफर जैसे काम होते हैं
Q3. क्या PPO नंबर खोने से पेंशन बंद हो जाती है?
नहीं, पेंशन बंद नहीं होती, लेकिन ट्रैकिंग और काम में दिक्कत आती है
Q4. PPO नंबर कैसे चेक करें?
EPFO वेबसाइट के Pensioners’ Portal पर जाकर UAN या बैंक डिटेल्स से चेक कर सकते हैं
Q5. PPO नंबर खो जाए तो क्या करें?
ऑनलाइन पोर्टल, बैंक स्टेटमेंट या EPFO हेल्पडेस्क से आसानी से रिकवर किया जा सकता है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)