&format=webp&quality=medium)
EPFO ने अप्रैल 2026 की ECR Filing की आखिरी तारीख तय कर दी है और बार बार इसका अलर्ट भी दे रहा है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
अगर आप कोई भी कंपनी चलाते हैं, या फिर HR संभालते हैं या अकाउंट्स टीम में काम करते हैं, तो फिर 15 मई 2026 की तारीख आपके लिए खास होने वाली है, क्योंकि इस डेट को भूलना आपके लिए भारी पड़ सकता है.असल में EPFO ने अप्रैल 2026 की ECR Filing की आखिरी तारीख तय कर दी है और बार बार इसका अलर्ट भी दे रहा है. जी हां समय पर फाइलिंग न करने पर ब्याज, पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई तक हो सकती है.
ECR Filing के जरिए ही कर्मचारियों का PF, पेंशन और इंश्योरेंस रिकॉर्ड अपडेट होता है.तो अगर कंपनी टाइम पर फाइलिंग नहीं करती है, तो फिर कर्मचारियों के PF खाते में देरी हो सकती है और कंपनी डिफॉल्टर मानी जा सकती है.
यह भी पढ़ें: ₹50,000 की सैलरी और ₹60 लाख का PF फंड! एक्सपर्ट से समझिए कंपाउंडिंग का वो 'जादू' जो बनाएगा धनवान
यह एक डिजिटल रिपोर्ट होती है जिसमें
EPFO नियमों के मुताबिक जिस महीने की सैलरी दी जाती है,उसके अगले महीने की 15 तारीख तक PF जमा और ECR फाइल करना जरूरी होता है. यानी किअप्रैल 2026 की फाइलिंग के लिए 15 मई 2026 आखिरी तारीख है.
देरी हुई तो कितना लगेगा जुर्माना?
| चार्ज | नियम |
| ब्याज (Interest) | 12% सालाना |
| डैमेज चार्ज | 5% से 25% तक |
| कानूनी जोखिम | नोटिस/कार्रवाई संभव |
Section 7Q
Section 14B
Step-by-Step Process समझें
1. कर्मचारी डेटा तैयार करें
2. EPFO Employer Portal पर लॉगिन करें
3. UAN और Aadhaar चेक करें
4. ECR File Upload करें
5. Challan Generate करें
6. Online Payment करें
आमतौर पर ये देखा गया है कि 13, 14 और 15 तारीख को ईपीएफओ का पोर्टल काफी स्लो चलता है.असल में लाखों कंपनियां एक साथ इन्हीं डेट्स में लॉगिन करती हैं, जिससे सर्वर डाउन हो जाता है. इसके साथ ही कई बार पेमेंट कट जाता है लेकिन रसीद नहीं मिलती है. इन सब परेशानी से बचने का एक ही तरीका है'अर्ली फाइलिंग',तो इसलिए कोशिश करें कि 12 या 13 मई तक अपना काम निपटा लें.

यह भी पढ़ें: EPFO का बड़ा रिमाइंडर: 15 मई से पहले जमा करें अप्रैल महीने का ECR, वरना कर्मचारियों के PF पर पड़ सकता है असर!
एक बात हर किसी को समझ लेना चाहिए कि पीएफ का पैसा केवल एक कटौती नहीं है, बल्कि यह किसी कर्मचारी के रिटायरमेंट का सहारा और उसकी सामाजिक सेफ्टी है.असल में एक जिम्मेदार नियोक्ता के तौर पर समय पर ईसीआर फाइल करना आपकी कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है.जी हां 15 मई की डेडलाइन को हल्के में न लें.आज ही अपना पोर्टल चेक करें, डेटा वेरिफाई करें और पेनल्टी के बोझ से अपनी कंपनी को बचाएं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 कंपनी में अभी कोई कर्मचारी न हो तो क्या करें?
फिर भी 'Nil Return' जरूर भरें, ताकि कंपनी डिफॉल्टर न बने और कोई नोटिस न आए
Q2 क्या गलत फाइल को सुधारा जा सकता है?
पेमेंट से पहले चालान डिलीट कर सुधार सकते हैं, पेमेंट के बाद सुधार के लिए ऑफिस जाना होगा
Q3 आधार लिंक न होने पर क्या होगा?
पोर्टल उस कर्मचारी का डेटा स्वीकार ही नहीं करेगा, पहले आधार लिंक करना अब अनिवार्य है
Q4 पहले फाइल भरनी होती है या पैसे जमा करने होते हैं?
पहले पोर्टल पर फाइल अपलोड करें, चालान जनरेट होने के बाद ही पेमेंट का ऑप्शन आएगा
Q5 पैसे कट गए पर 'Failed' दिखे तो क्या करें?
दोबारा पेमेंट तुरंत न करें,24 घंटे रुकें या पोर्टल पर 'Double Verification' बटन दबाएं