चुटकियों में विड्रॉल होगा PF,EPFO ला रहा है UPI से पैसा निकालने की सुविधा, लेकिन पहले निपटाएं ये 5 काम वरना फंसेगा फंड

EPFO जल्द ही UPI के जरिए पीएफ विड्रॉल और ट्रांसफर की सुविधा शुरू करने वाला है. लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके खाते में 5 बड़े अपडेट होने जरूरी हैं. नाम की स्पेलिंग से लेकर बैंक खाते और आधार लिंकिंग तक, जानिए वो कौन से काम हैं जो आपको 1 जून से पहले निपटा लेने चाहिए ताकि फंड न फंसे.
चुटकियों में विड्रॉल होगा PF,EPFO ला रहा है UPI से पैसा निकालने की सुविधा, लेकिन पहले निपटाएं ये 5 काम वरना फंसेगा फंड

 वो दिन दूर नहीं जब आपको अपना पीएफ का पैसा निकालने के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना होगा  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt) 

EPFO UPI Withdrawal Update: अब वो दिन दूर नहीं जब आपको अपना पीएफ का पैसा निकालने के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना होगा.जी हां जिस तरह से आप कोई सामान खरीदने के लिए दुकान पर क्यूआर कोड स्कैन करके फटाक से पेमेंट करते हैं, वैसे ही अब आपके पीएफ का पैसा भी सीधा आपके बैंक अकाउंट में UPI के जरिए क्रेडिट हो जाएगा.

पहले ही से साफ किया जा चुका है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपने मेंबर्स के लिए UPI आधारित विड्रॉल और ट्रांसफर की सुविधा शुरू करने जा रहा है.

असल में EPFO अपने नए 'वर्जन 3.0' पर काम कर रहा है, जिसके तहत यह बड़ी सुविधा मिलने वाली है. लेकिन यह सुविधा जितनी आसान दिख रही है, इसे पाने के लिए आपके पीएफ रिकॉर्ड का क्लीन होना उतना ही जरूरी होने वाला है.असल में सरकार ने UPI विड्रॉल का टेस्ट पूरा कर लिया है, लेकिन अगर आपके डेटा में थोड़ी भी गड़बड़ी हुई, तो नई तकनीक भी आपका पैसा नहीं निकाल पाएगी.

आइए जानते हैं वो 5 बड़े अपडेट जो आपको अभी के अभी कर लेने चाहिए ताकि जून से शुरू होने वाले इस बदलाव का आप पूरा फायदा उठा सकें.

1. UAN को एक्टिव मोड में लाएं

UPI आधारित ट्रांसफर तभी काम करेगा जब आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पूरी तरह एक्टिव होगा.असल में कई लोग नौकरी बदलने के बाद अपना UAN भूल जाते हैं या उसे एक्टिवेट ही नहीं करते.तो अगर आपका UAN पोर्टल पर एक्टिव नहीं है, तो आप डिजिटल ट्रांसफर या विड्रॉल की रिक्वेस्ट ही नहीं डाल पाएंगे.इसलिए अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं या पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो इसे तुरंत अपडेट करें.

2. आधार, पैन और नाम को सही करना

पीएफ रिजेक्शन का सबसे बड़ा कारण डेटा का मैच न होना है.तो अगर आपका नाम, जन्मतिथि और जेंडर वही होना चाहिए जो आपके आधार कार्ड में है.तो अगर आधार और EPFO के रिकॉर्ड में जरा सा भी अंतर (जैसे स्पेलिंग मिस्टेक) हुआ, तो UPI वेरिफिकेशन फेल हो जाएगा. इसके अलावा, अपना पैन कार्ड जरूर अपडेट रखें.अगर पैन अपडेट नहीं है, तो पैसा निकालते समय भारी-भरकम टीडीएस कट सकता है, जो आपकी मेहनत की कमाई का बड़ा नुकसान होगा.

3. बैंक अकाउंट और IFSC कोड की बारीकी से जांच

पीएफ निकालने से पहले जरूर चेक कर लें कि आपके बैंक की जानकारी एकदम सटीक होनी चाहिए. अक्सर लोग पुराने बैंक अकाउंट या बंद हो चुके अकाउंट को ही पीएफ में छोड़ देते हैं.तो इसलिए पहले ही देख लें कि आपका बैंक अकाउंट एक्टिव है, आपकी सैलरी उसी में आती है और वह आपके नाम पर ही है.इतना ही नहीं जॉइंट अकाउंट से बचें क्योंकि वहां नाम मैच होने में दिक्कत आती है. साथ ही, नया IFSC कोड भी चेक कर लें, खासकर अगर आपका बैंक किसी दूसरे बैंक में मर्ज हुआ हो.

4. मोबाइल नंबर का 'लिंक' होना है जरूरी

UPI की पूरी व्यवस्था ओटीपी (OTP) पर टिकी है। इसलिए आपका वो मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक है, वही UAN और UPI आईडी से भी लिंक होना चाहिए। अगर आपके तीनों डिजिटल प्लेटफॉर्म (Aadhaar, UAN, UPI) पर अलग-अलग नंबर हैं, तो ऑथेंटिकेशन फेल होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे। आसान शब्दों में कहें तो, एक ही एक्टिव नंबर का इस्तेमाल करें.

5. सर्विस हिस्ट्री और नॉमिनेशन को क्लीन करें

पुरानी नौकरियों का पैसा नए अकाउंट में मर्ज करना बहुत जरूरी है.तो अगर आपकी पुरानी कंपनियों ने आपकी 'एग्जिट डेट' अपडेट नहीं की है, तो आपका फंड अटक सकता है. इसके अलावा, ई-नॉमिनेशन को भी इग्नोर न करें.जी हां अगर परिवार में शादी या किसी सदस्य के जुड़ने के बाद आपने नॉमिनी का नाम अपडेट नहीं किया है, तो किसी भी इमरजेंसी में पैसा निकालने में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं.

आपके काम की बात

आपको बता दें कि UPI की सुविधा पीएफ निकालने की प्रक्रिया को रफ्तार दे देगी, लेकिन यह रफ्तार तभी काम आएगी जब आपका ट्रैक (रिकॉर्ड) साफ होगा. सरकार ₹5 लाख तक के दावों के लिए ऑटो-सेटलमेंट पहले ही शुरू कर चुकी है, अब बारी आपकी है कि आप अपना केवाईसी (KYC) दुरुस्त कर लें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या UPI से पैसा निकालना अनिवार्य हो जाएगा?

यह सिर्फ एक अतिरिक्त और तेज विकल्प है, आप पुराने तरीके से भी क्लेम कर सकेंगे, लेकिन UPI का विकल्प सबसे तेज और आसान होगा.

Q2 अगर मेरा आधार और पीएफ में नाम अलग है तो क्या होगा?

ऐसी स्थिति में आपकी UPI वेरिफिकेशन फेल हो जाएगी. EPFO पोर्टल पर जाकर 'Joint Declaration' के जरिए इसे पहले सुधारना होगा

Q3 क्या जॉइंट बैंक अकाउंट में पैसा आ सकता है?

आमतौर पर EPFO सिंगल अकाउंट की सलाह देता है, जॉइंट अकाउंट में अगर आपका नाम पहला नहीं है, तो ट्रांजेक्शन फेल होने का डर रहता है

Q4 क्या ₹5 लाख से ज्यादा का विड्रॉल भी UPI से होगा?

सरकार फिलहाल छोटे क्लेम और ऑटो-सेटलमेंट पर ध्यान दे रही है. बड़ी रकम के लिए पुराने वेरिफिकेशन नियमों के साथ UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है

Q5 ई-नॉमिनेशन क्यों जरूरी है?

बिना नॉमिनेशन के पीएफ खाता अधूरा माना जाता है, भविष्य में बिना नॉमिनेशन के ऑनलाइन विड्रॉल की सुविधा ब्लॉक की जा सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6