&format=webp&quality=medium)
पीएफ का पैसा आपकी जेब में होगा, वो भी एक एटीएम कार्ड के जरिए इसके साथ ही पेंशन भी बढ़ने वाली है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
ये तो हर किसी तो पता ही है कि अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपकी सैलरी का एक हिस्सा ईपीएफओ में जमा होता है, तो यह खबर आपके चेहरे पर स्माइल ला सकती है. असल में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा चेंज होने वाला है. अब तो शायद वो दिन भी ज्यादा दूर नहीं है जब पीएफ का पैसा निकालने के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे या हफ्तों इंतजार करना पड़ता था. अब आपका पीएफ का पैसा आपकी जेब में होगा, वो भी एक एटीएम कार्ड के जरिए इसके साथ ही पेंशन भी बढ़ने वाली है.
जी हां लंबे समय से कम पेंशन का दंश झेल रहे बुजुर्गों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. तो आइए विस्तार से जानते हैं कि ईपीएफओ के इस 'मिशन 3.0' में आपके लिए क्या-क्या स्पेशल है.
अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, तो आने वाले समय में EPFO सिस्टम पहले से ज्यादा डिजिटल और तेज हो सकता है.
असल में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) लास्ट कुछ टाइम से EPFO 3.0 जैसे डिजिटल अपग्रेड पर काम कर रहा है, जिसका मकसद क्लेम प्रोसेस आसान बनाना, निकासी तेज करना,ऑनलाइन सेवाओं को मजबूत करना, कर्मचारियों की निर्भरता कम करना है. जी हां इसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं, उनमें कुछ बातें अभी प्रस्ताव या चर्चा के स्तर पर हैं, आधिकारिक तौर पर लागू नहीं हुई हैं.
हालांकि कि समझ लें कि सीधे तौर पर Google Pay या PhonePe wallet में PF आने जैसी बातों पर अभी कोई औपचारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है

यह भी पढ़ें: नौकरी छोड़ने के बाद PF का क्या करें? EPFO का जानें रूल, 55 से पहले और बाद में रिटायर होने वालों गणित भी समझें
| मुद्दा | वर्तमान स्थिति |
| न्यूनतम EPS पेंशन | ₹1000 |
| ATM से PF निकासी | प्रस्ताव/चर्चा |
| UPI Integration | प्रक्रिया में |
| EPFO Portal Upgrade | जारी |
| PF Interest Rate | 8.25% प्रस्तावित/स्वीकृत दर FY 2024-25 के लिए |
| Salary Limit Hike | अभी आधिकारिक नहीं |
ईपीएफओ का नया पोर्टल 3.0 आगामी 1 जून 2026 से लाइव हो सकता है. माना जा रहा है कि पूरी तरह से डिजिटल होने वाला है ये पोर्टल. जी हां . नए पोर्टल के जरिए पेंशन दावों और पीएफ निकासी के नियमों को और सरल बनाया जा सकता है.
ईपीएफओ में आने वाला ये चेंज ना केवल कर्मचारियों को फाइनेंशिय सुरक्षा देंगे, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता भी लाएंगे. पेंशन में बढ़ोत्तरी और एटीएम से निकासी जैसे कदम यह साबित करते हैं कि सरकार अब कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर गंभीर है.तो अब कर्मचारियों को जून का इंतजार है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या ₹3000 या ₹7500 पेंशन सबको मिलेगी?
यह केवल उन EPS-95 पेंशनर्स के लिए है जिनकी अभी न्यूनतम पेंशन ₹1000 है
Q2 क्या ATM निकासी के लिए बॉस की मंजूरी चाहिए?
नहीं, अगर आपका KYC पूरा है, तो आप बिना किसी परमिशन के सीधे पैसे निकाल सकेंगे
Q3 पैसे निकालने पर क्या ब्याज मिलना बंद हो जाएगा?
नहीं, आपके खाते में बचे हुए पैसों पर तय 8.25% ब्याज मिलता रहेगा
Q4 पीएफ एटीएम कार्ड कैसे मिलेगा?
नया पोर्टल शुरू होने के बाद आप इसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे और यह आपके घर आ जाएगा
Q5 क्या प्राइवेट नौकरी वालों को भी ये फायदे मिलेंगे?
यह नियम उन सभी कर्मचारियों के लिए है जिनका पीएफ (PF) कटता है