अब टेंशन वाली बात नहीं है… EPFO ने शुरू किया ब्याज ट्रांसफर, अगर आपके खाते में नहीं दिख रहा तो तुरंत फॉलो करें ये चार तरीके

अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF यानी भविष्य निधि कटती है, तो यह खबर आपके काम की है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 फीसदी ब्याज का पैसा खातों में डालना शुरू कर दिया है. कई खाताधारकों को यह ब्याज उनकी पासबुक में दिखने लगा है.
अब टेंशन वाली बात नहीं है… EPFO ने शुरू किया ब्याज ट्रांसफर, अगर आपके खाते में नहीं दिख रहा तो तुरंत फॉलो करें ये चार तरीके

EPFO खाते में आ रहे ब्याज को कैसे चेक करें

अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF यानी भविष्य निधि कटती है, तो यह खबर आपके काम की है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 फीसदी ब्याज का पैसा खातों में डालना शुरू कर दिया है. कई खाताधारकों को यह ब्याज उनकी पासबुक में दिखने लगा है.

हालांकि कुछ लोगों की पासबुक में यह एंट्री अभी नहीं हुई है, जिस वजह से वे चिंता में हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा क्यों हो रहा है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है, आइए आसान भाषा में समझते हैं.

क्यों हो रही है ब्याज में देरी?

Add Zee Business as a Preferred Source

EPFO हर साल एक तय प्रक्रिया के तहत ब्याज की दर घोषित करता है. इस बार 2024-25 के लिए 8.25 फीसदी की दर तय की गई है. यह ब्याज दर पिछले साल यानी 2023-24 में जमा हुई रकम पर लागू होती है. लेकिन यह पैसा सीधे-सीधे एक साथ ट्रांसफर नहीं होता. दरअसल, हर कर्मचारी की मासिक जमा राशि के आधार पर ब्याज की गणना होती है और फिर उसे साल के अंत में पासबुक में जोड़ा जाता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह EPF का ब्याज भी हर महीने बनता है, लेकिन वह साल में एक बार ही दिखाया जाता है. यही वजह है कि पासबुक में एंट्री थोड़ी देर से होती है. लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आपका पैसा कहीं अटक गया है या ब्याज नहीं मिलेगा. जब तक आप अपना पैसा निकालते नहीं हैं, तब तक यह देरी आपकी कमाई को प्रभावित नहीं करती.

अगर ब्याज नहीं दिख रहा तो क्या करें?

अगर आपको अभी तक पासबुक में ब्याज की एंट्री नजर नहीं आ रही है, तो नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को अपनाएं-

1. KYC डिटेल्स की जांच करें-

सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाकर यह चेक करें कि आपका आधार, पैन और बैंक खाता सही तरीके से लिंक है या नहीं. अगर इनमें कोई गड़बड़ी है, तो ब्याज ट्रांसफर में दिक्कत आ सकती है.

2. पासबुक ऑनलाइन चेक करें-

आप EPFO की सदस्य पोर्टल या UMANG ऐप पर जाकर अपनी पासबुक में ब्याज की जानकारी देख सकते हैं. कभी-कभी सिर्फ तकनीकी कारणों से भी जानकारी अपडेट होने में वक्त लग सकता है.

3. शिकायत दर्ज करें-

अगर कुछ दिनों तक इंतजार करने के बाद भी ब्याज की एंट्री पासबुक में नहीं दिखती, तो EPFO की शिकायत निवारण प्रणाली (EPFiGMS) के जरिए शिकायत दर्ज करें. इस पोर्टल पर आपकी शिकायत का समाधान किया जाता है.

4. EPFO ऑफिस जाएं-

अगर ऑनलाइन तरीका काम न करे, तो आप अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पहचान पत्रों के साथ नजदीकी EPFO ऑफिस जाकर भी मदद ले सकते हैं.

धैर्य रखें, जल्दी दिखेगा अपडेट

EPFO ने ब्याज डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कुछ ही दिनों में ज्यादातर खातों में यह अपडेट दिखने लगेगा. अगर आपके खाते में ब्याज नहीं दिखा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. थोड़ी देर में यह अपडेट हो जाएगा. लेकिन अगर ज्यादा समय बीत जाए, तब आप ऊपर बताए गए तरीकों से कार्रवाई कर सकते हैं. ध्यान रखें, EPFO की यह पूरी प्रक्रिया कंप्यूटेशन आधारित होती है, जिसमें करोड़ों कर्मचारियों के डेटा को अपडेट करना पड़ता है. इसलिए थोड़ा इंतजार करना समझदारी होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6