युवाओं के लिए खुशखबरी! EPFO ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 में जुड़े 20 लाख से ज्यादा मेंबर

EPFO ने मई 2025 में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा दर्ज किया है. इस महीने 20.06 लाख लोग EPFO से जुड़े, जिनमें करीब 9.42 लाख लोग पहली बार जुड़े हैं.
युवाओं के लिए खुशखबरी! EPFO ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 में जुड़े 20 लाख से ज्यादा मेंबर

EPFO ने बनाया नया रिकॉर्ड

EPFO ने मई 2025 में 20.06 लाख नए लोगों को अपने सिस्टम से जोड़ा है, जो अब तक किसी भी महीने में सबसे ज्यादा है. पिछले महीने यानी अप्रैल के मुकाबले ये संख्या करीब 4.8 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल मई 2024 के मुकाबले भी इसमें 2.84 फीसदी की बढ़त हुई है. इस रिकॉर्ड को लेकर केंद्रीय श्रम एवं युवा मामलों के मंत्री (Union Minister of Labour and Youth Affairs) डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि यह आंकड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की श्रमिक व युवा समर्थक नीतियों का परिणाम है.

18 से 25 साल के युवाओं की सबसे बड़ी हिस्सेदारी

EPFO से जुड़ने वालों में सबसे ज्यादा 18 से 25 साल के युवा हैं. मई में 9.42 लाख नए लोग जुड़े, जिनमें से 5.60 लाख इसी उम्र के हैं यानी करीब 60 फीसदी. ये वो युवा हैं जो पहली बार नौकरी में आ रहे हैं. इस उम्र के लोगों की भागीदारी पिछले महीने के मुकाबले 14.5 फीसदी ज्यादा रही और कुल नेट बढ़त में भी इनका हिस्सा सबसे बड़ा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जो लोग पहले छोड़ चुके थे, वे भी लौटे

इसके अलावा, करीब 16.11 लाख लोग ऐसे रहे जिन्होंने पहले EPFO छोड़ दिया था, लेकिन अब नई नौकरी मिलने के बाद दोबारा इसमें जुड़ गए हैं. यह आंकड़ा भी पिछले महीने की तुलना में 2.1 फीसदी और पिछले साल मई की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है. इन लोगों ने PF का पैसा निकालने की बजाय उसे ट्रांसफर कर लिया है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे.

महिला कर्मचारियों की भागीदारी में बढ़त

मई में 2.62 लाख नई महिला सदस्य EPFO से जुड़ीं, जो अप्रैल के मुकाबले करीब 7 फीसदी ज्यादा है. कुल मिलाकर, 4.25 लाख महिलाएं इस महीने नेट मेंबर बनीं, जो पिछले साल मई की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा है. ये दिखाता है कि अब महिलाएं भी नौकरी और PF सिस्टम से तेजी से जुड़ रही हैं.

कौन से राज्य सबसे आगे रहे?

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां से सबसे ज्यादा लोग EPFO से जुड़े. इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और तेलंगाना जैसे राज्यों का भी बड़ा योगदान रहा. इन राज्यों ने मिलकर कुल 60 फीसदी से ज्यादा नए सदस्य जोड़े.

किस सेक्टर से जुड़े सबसे ज्यादा लोग?

EPFO के मुताबिक सबसे ज्यादा लोग मैनपावर सप्लाई, टेक्सटाइल, सफाई सेवाएं, इलेक्ट्रॉनिक व मैकेनिकल काम, फाइनेंस और गारमेंट सेक्टर से जुड़े. सिर्फ "एक्सपर्ट सर्विसेज" यानी प्रोफेशनल काम वाले सेक्टर से ही करीब 8.94 लाख लोग जुड़े, जिसमें मैनपावर सप्लायर का सबसे बड़ा योगदान रहा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6