जब महीने की आखिरी तारीख को सैलरी स्लिप आती है, तो 'PF' वाले कॉलम में कटी हुई राशि को देखकर कई बार लग लगता है कि बहुत पैसे कट रहे हैं. लेकिन असल में यही रिटायरमेंट के बाद आपको असली फंड देने का काम करेगा. जी हां मुसीबत ये है कि हममें से कई लोग पीएफ को केवल एक 'कटौती' समझते हैं, उसके नियमों को नहीं जानते
जी हां अगर आप नौकरी करते हैं, नौकरी बदलने वाले हैं या रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हैं, तो EPFO के ये 7 नियम समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि PF की सही जानकारी ही आपकी रिटायरमेंट लाइफ को सुरक्षित बना सकती है.
एक नजर में समझें पूरी बात
- EPFO की आधिकारिक रिटायरमेंट उम्र 58 साल मानी जाती है
- रिटायरमेंट के बाद भी 3 साल तक PF पर ब्याज मिल सकता है
- नौकरी छोड़ते ही अकाउंट बंद नहीं होता है
- बेरोजगारी में 75% तक PF निकाला जा सकता है
- शादी, घर और इलाज के लिए विड्रॉल संभव है
- EPS पेंशन के लिए कम से कम 10 साल नौकरी जरूरी है
- e-Nomination अपडेट न होने पर परिवार को परेशानी हो सकती है
1. 60 नहीं, 58 साल है 'असली' रिटायरमेंट उम्र
- लोग सोचते हैं कि पीएफ की रिटायरमेंट उम्र 60 साल है
- असल में ईपीएफओ के लिए यह उम्र केवल 58 साल ही है
- आप 58 साल के होते हैं, पीएफ में अंशदान जमा होना रुक जाता है
- इसी उम्र से पेंशन यानी ईपीएस का प्रोसेस होता है शुरू
- 58 के बाद भी नौकरी कर रहे हैं, तो भी रिकॉर्ड में आप रिटायर ही माने जाएंगे
2. रिटायरमेंट के बाद भी बढ़ता है पैसा
- रिटायरमेंट के बाद भी पीएफ बैलेंस पर ब्याज मिलता रहेगा
- अगर 58 साल में रिटायर होते हैं, तो अगले 3 साल तक ब्याज मिलेगा
- यानी कि 61 साल की उम्र तक आपका पैसा बैंक की तरह बढ़ता रहेगा
- यह 3 साल वाला नियम हर किसी के लिए नहीं है
- 58 साल से काफी पहले नौकरी छोड़ी है, तो ब्याज बस 58 तक ही मिलेगा
- इसके बाद आपका अकाउंट 'इनऑपरेटिव' हो जाएगा
3. नौकरी छूटने का मतलब 'खाता बंद' नहीं है
- नौकरी छोड़ने के तुरंत बाद पीएफ खाता बंद होने का डर मन से निकाल दें
- जॉब छोड़ने के बाद भी अकाउंट पूरे 36 महीने तक एक्टिव रहता है
- इस दौरान अपना पैसा नई कंपनी में ट्रांसफर कर सकते हैं या विड्रॉल कर सकते हैं
- जब 3 साल तक खाता एक्टिव नहीं होता तो'इनऑपरेटिव' माना जाता है
4. बेरोजगारी के समय पीएफ बना सहारा
- पीएफ बुढ़ापे के लिए नहीं, बल्कि बेरोजगारी में आपका 'इमरजेंसी फंड' भी है
- नए नियमों के अनुसार जरूरत पड़ने पर आप पैसा निकाल सकते हैं.
- नौकरी जाने के सिर्फ 1 महीने बाद ही आप पीएफ बैलेंस का 75% हिस्सा निकाल सकते हैं
- दो महीने तक नौकरी नहीं मिली, तो पूरा 100% पैसा निकालकर काम चला सकते हैं
5. आंशिक निकासी : घर, शादी और पढ़ाई के लिए पैसा
- फंड निकालने के लिए अब आपको रिटायरमेंट का वेट करने की जरूरत नहीं है
- नौकरी को केवल 1 साल हुआ है, तो भी खास काम के लिए पैसा निकाल सकते हैं
- आप बच्चों की ऊंची पढ़ाई या घर की मरम्मत के लिए पीएफ से एडवांस ले सकते हैं
- भाई-बहन या बच्चों की शादी के खर्चों के लिए भी आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है
- गंभीर बीमारी के इलाज के लिए भी आप अपनी जमा पूंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं
6. पेंशन (EPS) का सीधा और सरल नियम
- लोग पीएफ और पेंशन को एक ही समझते हैं, जबकि दोनों अलग हैं
- सैलरी से कटने वाला बड़ा हिस्सा पीएफ में और छोटा भाग पेंशन फंड में जाता है
- पेंशन पाने के लिए पूरी नौकरी के दौरान कम से कम 10 साल की सर्विस पूरी करनी होगी
- जैसे ही उम्र 58 साल होगी, आपकी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी
- ये पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है और बुढ़ापे में एक पक्का सहारा बनती है
7. 'दो पत्नियां' हों तो किसे मिलेगी पेंशन?
- पेंशन का हक उसी पत्नी को मिलता है जिसे कानूनन 'कानूनी' मान्यता प्राप्त हो
- अगर किसी की दो पत्नियां हैं, तो पहली पत्नी को ही पेंशन का असली दावेदार माना जाता है
- जब तक पहली शादी कानूनी रूप से खत्म न हुई हो, तब तक दूसरी पत्नी दावा नहीं कर सकती
| नियम | मिथक (भ्रम) | सच्चाई |
| रिटायरमेंट | उम्र 60 साल | 58 साल |
| ब्याज | तुरंत बंद हो जाता है | रिटायरमेंट के 3 साल बाद तक मिलता है |
| खाता स्थिति | नौकरी छोड़ते ही बंद | 3 साल बाद इनऑपरेटिव होता है |
| निकासी | सिर्फ रिटायरमेंट पर | 1 महीने बाद 75%, 2 महीने बाद 100% |
| पेंशन | कभी भी निकाल सकते हैं | 58 साल की उम्र के बाद ही मिलती है |
अब आपको क्या करना चाहिए?
- महीने में एक बार अपना पीएफ बैलेंस जरूर देखें
- नॉमिनी नहीं है तो तुरंत ये काम पूरा करें
- बिना इसके परिवार को पैसा मिलने में बहुत दिक्कत आती है
- अपना आधार, पैन और बैंक अकाउंट की जानकारी सही रखें
- पुराने पीएफ को नए अकाउंट में ट्रांसफर करना न भूलें
आपके काम की बात
आपको बता दें कि पीएफ आपकी मेहनत की कमाई का वो हिस्सा है जो फ्यूचर की सुरक्षा की गारंटी देता है। इसे बिना जरूरत के न निकालें, क्योंकि लॉन्ग टर्म में इस पर मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज (Compounding Interest) इसे लाखों-करोड़ों का फंड बना सकता है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या मैं अपनी मर्जी से ज्यादा PF कटवा सकता हूं?
आप 'VPF' के जरिए ज्यादा पैसा जमा कर सकते हैं, इस पर भी आपको सामान्य पीएफ जितना ही ब्याज मिलेगा
Q2 मेरे पास दो UAN नंबर हैं, तो क्या करूं?
दो UAN रखना गलत है, पुराने वाले का पैसा तुरंत नए UAN में ट्रांसफर करें और पुराना नंबर बंद करवा दें.
Q3 क्या पेंशन (EPS) के पैसे पर भी ब्याज मिलता है?
नहीं, ब्याज केवल आपके पीएफ (PF) बैलेंस पर मिलता है, पेंशन फंड के पैसे पर कोई ब्याज नहीं मिलता
Q4 नौकरी छूटने के बाद क्या मैं खुद पीएफ जमा कर सकता हूं?
पीएफ में पैसा केवल कंपनी के जरिए ही जमा हो सकता है, नौकरी न होने पर आप खुद पैसा नहीं डाल सकते
Q5 शादी के लिए पैसा निकालने के लिए कितनी नौकरी जरूरी है?
अपनी या बच्चों की शादी के लिए पीएफ से पैसा निकालने के लिए आपकी कम से कम 7 साल की सर्विस होनी चाहिए