EPFO Rules: विदेश जा रहे हैं? PF का पैसा फंस जाएगा या मिलेगा ब्याज? जानिए पूरा नियम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं? तो अपने पीएफ (PF) अकाउंट की चिंता छोड़ दें. ईपीएफओ के रूल्स के मुताबिक आपका खाता बंद नहीं होता और उस पर ब्याज भी मिलता रहता है.तो जानें विदेश से पैसे निकालने का ऑनलाइन तरीका, 5 साल का टैक्स गणित और जरूरी डाक्यूमेंट्स.
EPFO Rules: विदेश जा रहे हैं? PF का पैसा फंस जाएगा या मिलेगा ब्याज? जानिए पूरा नियम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

एनआरआई आसानी से ईपीएफओ (EPFO) के मेंबर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

विदेश शिफ्ट होने के बाद ज्यादातर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि भारत में जमा उनका PF (Provident Fund) आखिर होगा क्या? लेकिन अच्छी बात यह है कि EPFO के रूल्स के मुताबिक विदेश जाने से आपका PF अकाउंट बंद नहीं होता और कई मामलों में उस पर ब्याज भी मिलता रहता है.

लेकिन बात ये है कि टैक्स, 5 साल की सर्विस और NRI स्टेटस के नियम.तो फिर अगर आपने इन्हें सही से नहीं समझा, तो आपकी मेहनत की कमाई पर भारी TDS कट सकता है.

विदेश जाते ही क्या PF अकाउंट बंद हो जाता है?

नहीं...असल में यह सबसे बड़ा भ्रम है. तो अगर आप नौकरी छोड़कर विदेश शिफ्ट हो रहे हैं और आपका स्टेटस NRI हो जाता है, तब भी आपका EPF अकाउंट बंद नहीं होता है.

असल में आपका पुराना बैलेंस सुरक्षित रहता है और EPFO के रूल्स के तहत उस पर ब्याज भी मिलता रह सकता है. यानी कि आपका पैसा भारत में बैठकर भी आपके लिए कमाई करता रहेगा.

आखिर विदेश जाने वालों के लिए PF इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन जाता है?

असल में ज्यादातर लोग विदेश जाने की जल्दी में UAN अपडेट नहीं करते,PAN लिंक नहीं रखते,बैंक KYC अधूरा छोड़ देते हैं और टैक्स नियम नहीं समझते.

ऐसा करने से होता है

  • क्लेम रिजेक्ट हो जाता है
  • भारी TDS कट जाता है
  • पैसा महीनों तक अटक जाता है

यही कारण है कि विदेश शिफ्ट होने से पहले PF का पूरा गणित समझना जरूरी है


क्या विदेश में रहते हुए भी PF पर ब्याज मिलता रहेगा?

हां विदेश जाने पर पर ब्याज का पैसा मिलता रहेगा.अगर आपका EPF अकाउंट एक्टिव स्थिति में है और आपने अंतिम निकासी नहीं की है, तो EPFO के नियमों के अनुसार खाते पर ब्याज मिलता रह सकता है.

हालांकि, इनऑपरेटिव अकाउंट और रिटायरमेंट से जुड़े नियम अलग-अलग परिस्थितियों में लागू होते हैं.

मतलब ये है कि नौकरी छोड़ी विदेश चले गए,पैसा नहीं निकाला तो आपका बैलेंस तुरंत खत्म नहीं होगा.

क्या विदेश से PF का पैसा निकाला जा सकता है?

  • बिल्कुल...आप घर बैठे ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं
  • इसके लिए भारत आने की जरूरत नहीं होती है
epfo

Step-by-Step Process

Step 1:

EPFO Unified Portal पर लॉगिन करें

Step 2:

UAN और पासवर्ड को डालें

Step 3:

‘Online Services’ में जाएं

Step 4:

‘Claim (Form-19, 10C)’ चुनना चाहिअ

Step 5:

बैंक डिटेल और डॉक्यूमेंट अपलोड करें

Step 6:

OTP वेरिफिकेशन करें

अगर सबकुछ सही रहा, तो आमतौर पर कुछ वर्किंग डेज में पैसा खाते में आ सकता है


कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे?

जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट कॉपी
  • वीजा प्रूफ
  • विदेशी पते का प्रूफ
  • पैन कार्ड
  • इंडियन बैंक अकाउंट
  • रिलीविंग लेटर
  • अगर KYC अधूरी हुई तो क्लेम अटक सकता है

5 साल वाला नियम क्या है?

  • अगर आपकी कुल नौकरी 5 साल या उससे ज्यादा है,तो PF निकासी आमतौर पर टैक्स-फ्री मानी जाती है
  • अगर 5 साल से कम सर्विस है तो निकासी पर TDS कट सकता है

PAN कार्ड नहीं है तो क्या होगा?

अगर PAN अपडेट नहीं है, तो ज्यादा TDS कट सकता है

इसलिए विदेश जाने से पहले PAN अपडेट करें, KYC पूरा करें, बैंक अकाउंट लिंक करें

क्या NRI बनने के बाद नया PF अकाउंट खुल सकता है?

तो फिर अगर आप विदेश में भारतीय कंपनी के जरिए काम कर रहे हैं या फिर देश में फिर नौकरी शुरू करते हैं, तो परिस्थितियों के अनुसार PF योगदान दोबारा शुरू हो सकता है. लेकिन यह आपकी नौकरी, देश और सोशल सिक्योरिटी नियमों पर निर्भर करता है.

कुछ देशों के साथ भारत का Social Security Agreement (SSA) है.असल मेंम इसका बेनेफिट्स यही होता है कि कुछ मामलों में सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है.

आपके लिए क्या मायने हैं

  • अगर आप विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ फ्लाइट टिकट और वीजा पर ध्यान मत दीजिए
  • आपका PF भी आपकी मेहनत की बड़ी बचत है
  • अगर आपने सही प्लानिंग नहीं की, तो क्लेम अटक सकता है
  • टैक्स ज्यादा कट सकता है,पैसा फंस सकता है

लेकिन अगर आपने

  • PAN अपडेट रखा
  • UAN एक्टिव रखा
  • KYC पूरी की
  • 5 साल वाला नियम समझा
  • तो आपकी बचत पूरी तरह सुरक्षित रह सकती है


विदेश जाने से पहले ये 5 काम जरूर करें

  • UAN एक्टिव करें
  • PAN लिंक करें
  • बैंक KYC अपडेट करें
  • मोबाइल नंबर चालू रखें
  • e-Nomination अपडेट करें
मुद्दानियम
अकाउंट स्टेटसविदेश जाने से बंद नहीं होता
ऑनलाइन क्लेमसंभव
5 साल सर्विसटैक्स राहत संभव
PAN जरूरीहां
KYC जरूरीहां

आपके काम की बात

विदेश जाना करियर के लिए बड़ा कदम हो सकता है, लेकिन भारत में जमा PF आपकी मेहनत की सबसे अहम बचतों में से एक है.असल में विदेश जाने से पहले अगर आपने PF का गणित समझ लिया, तो आपकी कमाई सुरक्षित रहेगी,लेकिन अगर नियमों को नजरअंदाज किया, तो टैक्स और TDS आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या मैं विदेश से खुद अपने पीएफ में पैसा जमा कर सकता हूं?

ईपीएफओ में आप खुद से पैसा नहीं डाल सकते, इसमें सिर्फ भारतीय कंपनी ही योगदान जमा कर सकती है

Q2 अगर मैं 5-10 साल बाद भारत लौट आया, तो पुराने पीएफ का क्या होगा?

पैसा सुरक्षित रहेगा, भारत लौटकर नई नौकरी शुरू करते ही आप पुराने फंड को नए खाते में जोड़ (Transfer) सकते हैं

Q3 क्या एनआरआई को मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है?

एनआरआई बनने के बाद पीएफ पर मिलने वाले ब्याज को कमाई माना जाता है और इस पर भारत में टैक्स देना पड़ सकता है

Q4 क्या यूएएन (UAN) पोर्टल पर विदेशी मोबाइल नंबर रजिस्टर हो सकता है?

नहीं, पोर्टल पर सिर्फ भारतीय (+91) नंबर ही चलता है,ओटीपी के लिए अपना भारतीय सिम चालू रखना बहुत जरूरी है

Add Zee Business as a Preferred Source