EPFO Alert: PF प्रोफाइल में नाम या जन्मतिथि गलत? अब घर बैठे मिनटों में करें सुधार, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा!

ईपीएफ प्रोफाइल में गलत नाम, जन्मतिथि या जेंडर की वजह से पीएफ निकासी न रुकने दें. जी हां अब EPFO पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन सुधार करना संभव है.तो जानिए नाम, वैवाहिक स्थिति और जॉइनिंग डेट जैसे विवरणों को अपडेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और कंपनी अप्रूवल से जुड़े जरूरी नियम.
EPFO Alert: PF प्रोफाइल में नाम या जन्मतिथि गलत? अब घर बैठे मिनटों में करें सुधार, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा!

पीएफ विड्रॉल के लिए ईपीएफओ अब आधार आधारित वेरिफिकेशन पर काम करता है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ (PF) हमेशा से केवल एक कटौती नहीं, बल्कि फ्यूचर की सबसे बड़ी सेफ्टी मानी जाती है. लेकिन सोचिए, अचानक पैसों की जरूरत पड़े और आपका PF क्लेम केवल इसलिए रिजेक्ट हो सकता है क्योंकि आपके नाम की स्पेलिंग गलत है या जन्मतिथि आधार से मैच नहीं कर रहीय

जी हां ऐसी परेशानी आज लाखों कर्मचारियों के सामने आ रही है. कई लोगों का पैसा सिर्फ छोटी-सी प्रोफाइल मिस्टेक की वजह से अटक जाता हैय

लेकिन अब लोगों को परेशानी ना हो इसलिए EPFO ने प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. जी हां अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से अपनी प्रोफाइल की ज्यादातर गलतियां ठीक कर सकते हैं.

EPF प्रोफाइल में गलती इतनी बड़ी समस्या क्यों बन जाती है?

ईपीएफओ अब आधार आधारित वेरिफिकेशन पर काम करता है

  • अगर आपके नाम,जन्मतिथि, जेंडर.पिता/पति का नाम
  • जैसी जानकारी आधार से मैच नहीं करती
  • तो ऐसे में PF विड्रॉल रुक सकता है
  • पेंशन क्लेम अटक सकता है
  • KYC पेंडिंग हो सकता है
  • UAN वेरिफिकेशन फेल हो सकता है
  • यही वजह है कि EPFO अब प्रोफाइल अपडेट को बेहद जरूरी मान रहा है

किन-किन चीजों में कर सकते हैं सुधार?

अब EPFO Member पोर्टल के जरिए आप कई जरूरी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं

कौन-कौन सी जानकारी बदली जा सकती है?

  • नाम और सरनेम
  • जन्म की तारीख
  • लिंग
  • पिता/माता का नाम
  • पति/पत्नी का नाम
  • मैरिटल स्टेट्स
  • राष्ट्रीयता
  • जुड़ने की तारीख (DOJ)
  • छोड़ने की तारीख (DOL)
epfo


घर बैठे कैसे करें EPF प्रोफाइल अपडेट?

Step 1: UAN Portal पर लॉगिन करें

सबसे पहले:

  • EPFO यूनिफाइड मेंबर पोर्टल खोलें
  • UAN नंबर डालें
  • पासवर्ड और कैप्चा भरें


Step 2: ‘Manage’ टैब पर जाएं

  • लॉगिन के बाद ऊपर दिख रहे “Manage” सेक्शन पर क्लिक करें
  • फिर “Modify Basic Details” चुनें

Step 3: सही जानकारी भरें

  • अब स्क्रीन परपुरानी जानकारी दिखाई देगी
  • उसके सामने सही जानकारी भरनी होगी
  • ध्यान रखें कि वही जानकारी भरें जो आधार कार्ड में है

Step 4: ‘Update’ पर क्लिक करें

  • जानकारी भरने के बाद Update Button दबाएं
  • कंफर्मेशन आने पर “Yes” करें
  • इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट Employer के पास चली जाएगी

क्या Employer की मंजूरी जरूरी है?

  • हां, बिल्कुल...
  • EPFO में प्रोफाइल अपडेट तभी पूरा माना जाता है जब आपकी कंपनी (Employer),उसे डिजिटलअप्रूव्ल दे
  • इसलिए रिक्वेस्ट डालने के बाद HR टीम को तुरंत सूचित करें
  • ताकि अप्रूव्ल जल्दी मिल सके

अगर कंपनी बंद हो गई है तो क्या करें?

  • यह सबसे बड़ा सवाल होता है
  • अगर आपकी पुरानी कंपनी बंद हो चुकी है
  • संपर्क में नहीं है
  • Approval नहीं दे रही
  • तो आप Joint Declaration Form का इस्तेमाल कर सकते हैं

तो क्या करें?

  • इसके लिएForm भरना होगा
  • बैंक या अधिकृत अधिकारी से अटेस्ट करवाना होगा
  • Regional EPFO Office में जमा करना होगा

प्रोफाइल अपडेट से पहले क्या जरूरी है?

जरूरी चीजक्यों जरूरी
आधार लिंकवेरिफिकेशन के लिए
एक्टिव UANलॉगिन के लिए |
सही मोबाइल नंबरOTP और अपडेट
PAN/KYCक्लेम प्रोसेस आसान
एम्प्लॉयर अप्रूवलफाइनल करेक्शन के लिए

सबसे ज्यादा गलती कहां होती है?

EPFO के अनुसार सबसे आम मिस्टेक समझे:

  • नाम की स्पेलिंग अलग होना
  • Aadhaar और PF में अलग DOB
  • शादी के बाद सरनेम अपडेट न करना
  • पुराना मोबाइल नंबर
  • गलत Joining Date

प्रोफाइल अपडेट करते समय भूलकर भी न करें ये गलती

1. जल्दबाजी में गलत जानकारी न भरें

  • बार-बार Correction Request प्रक्रिया को लंबा बना सकती है

2. Aadhaar से अलग जानकारी न डालें

  • System तुरंत mismatch पकड़ लेता है

3. HR को बताए बिना रिक्वेस्ट न छोड़ें

  • Employer Approval के बिना अपडेट अधूरा रहेगा

क्या मोबाइल से भी अपडेट संभव है?

  • हां आप मोबाइल ब्राउजर, लैपटॉप,CSC सेंटर
  • किसी से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं

आने वाले कल में क्या होगा फर्क?

  • PF क्लेम और तेज़ होंगे
  • आधार-बेस्ड वेरिफिकेशन होगा
  • मैनुअल अप्रूवल कम होगा
  • ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम मजबूत होगा
  • यानी सही प्रोफाइल और फिर झटपट PF

आपके काम की बात

पीएफ का पैसा आपकी मेहनत की कमाई है, तो फिर इसलिए अपनी प्रोफाइल को हमेशा अपडेट और सही रखना चाहिए. लेकिन अगर आपके रिकॉर्ड में छोटी सी भी गलती है, तो उसे आज ही सही कर लें ताकि जरूरत के टाइम में आगे आपको पीएफ निकासी या पेंशन में कोई परेशानी न आए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 सुधार होने में कितना समय लगता है?

कंपनी के अप्रूवल के बाद आमतौर पर 15 से 30 दिन लगते हैं

Q2 आधार और पीएफ की जानकारी अलग हो तो?

पहले अपना आधार कार्ड ठीक करवाएं, तभी पीएफ रिकॉर्ड अपडेट होगा

Q3 क्या पिता का नाम ऑनलाइन बदल सकते हैं?

'मैनेज' सेक्शन में जाकर अब यह जानकारी भी ऑनलाइन बदल सकते हैं

Q4 जन्मतिथि में बड़ा अंतर हो तो क्या करें?

अगर अंतर 3 साल से ज्यादा है, तो मार्कशीट या बर्थ सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा

Q5 रिक्वेस्ट बार-बार रिजेक्ट हो तो क्या करें?

रिजेक्शन की वजह चेक करें या ईपीएफओ के ग्रीवेंस पोर्टल (EPFiGMS) पर शिकायत करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6