EPFO का तोहफा! क्या 10 साल बाद निकाल सकते हैं PF का पूरा पैसा? कंफ्यूजन नहीं यहां मिलेगा सॉल्यूशन

PF withdrawal rules: EPFO के नए रूल्स से PF निकासी आसान हो सकती है.नया प्रस्ताव ये आ सकता है कि हर 10 साल में एक बार सदस्य पूरा या आंशिक PF निकाल सकें,इससे शादी, घर या शिक्षा जैसे खर्चों में राहत मिल सकेगी.
EPFO का तोहफा! क्या 10 साल बाद  निकाल सकते हैं PF का पूरा पैसा? कंफ्यूजन नहीं यहां मिलेगा सॉल्यूशन


एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के नए रूल्स की चर्चा बीते काफी समय हो रही है.अब जल्द ही इसके नए रूल्स हर किसी के सामने आने वाले हैं.फिलहाल इसमें सदस्य रिटायरमेंट (58 साल) या 2 महीने से ज्यादा बेरोजगारी पर ही पूरा PF निकाल सकते हैं,यानी कि यदि आप 58 साल की उम्र पूरी कर लेते हैं, तो आप अपने पीएफ खाते की पूरी राशि निकाल सकते हैं. लेकिन सरकार PF निकासी को लचीला बनाने पर विचार कर रही है. हालांकि आगामी 10-11 अक्टूबर को होने वाली ईपीएफओ की बैठक में अब पीएफ का पैसा निकालने को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है.

उम्मीद की जा रही है कि 10 साल में एक बार पूरा या आंशिक निकासी की अनुमति मिल सकती है. असल में यह बदलाव घर, शादी और शिक्षा जैसे जरूरी खर्चों के लिए होगा.तो आइए, जानें कि फिलहाल नियम क्या हैं, प्रस्तावित बदलाव क्या, बेनेफिट्स, चुनौतियां?

फिलहाल PF निकासी के नियम

EPFO में PF निकासी सख्त नियमों पर आधारित है-

  • पूरा निकासी: रिटायरमेंट (58 साल) या 2 महीने से ज्यादा बेरोजगारी पर.
  • आंशिक निकासी: शादी, शिक्षा, घर खरीदना या मेडिकल के लिए. 7 साल सर्विस पर 50% योगदान + ब्याज. घर के लिए 90% बैलेंस. 3 साल सर्विस पर शिक्षा के लिए.
  • लिमिट: 50% बैलेंस या 6 महीने सैलरी (जो कम हो)।
  • शर्त: KYC, UAN एक्टिवेट हो.

2025 में करीब 71 लाख क्लेम सेटल हुए,

प्रस्तावित बदलाव

अब बैठक के बाद सरकार हर 10 साल में एक बार पूरा या आंशिक निकासी की अनुमति दे सकती है.हालांकि इसका ऐलान नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है epfo 3.0 में ये ऐलान भी किया जा सकता है.

  • हर 10 साल: निकासी का मौका, घर, शादी, शिक्षा के लिए.
  • लचीला: वर्तमान की तुलना में ज्यादा आसान.
  • उद्देश्य: PF को रिटायरमेंट के अलावा लाइफस्टेज जरूरतों के लिए.

बेनेफिट्स

  • इमरजेंसी में राहत: लोअर और मिडिल इनकम वालों को मदद.
  • फ्लेक्सिबिलिटी: PF को लाइफ के विभिन्न चरणों के लिए.
  • सब्सक्राइबर फ्रेंडली: वर्तमान प्रतिबंधों से आजादी.
  • उदाहरण: 10 साल सर्विस के बाद 50% निकासी शादी के लिए.

इसकी चुनौतियां

रिटायरमेंट सिक्योरिटी: ज्यादा निकासी से PF कम हो सकता है.
बैलेंस: फ्लेक्सिबिलिटी और सुरक्षा का संतुलन.


EPFO नियम ढीले होने से PF लचीला बनेगा.इससे हर 10 साल निकासी से मदद मिलेगी ऐसा होने से लोगों को काफी फायदा होने वाला है, लेकिन सिक्योरिटी का ध्यान रखें.(नोट खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, 10 साल बाद पूरी निकासी को लेकर ईपीएफओ के ऐलान का इंतजार करें)

5 FAQs

1. EPFO के मौजूदा PF निकासी नियम क्या हैं?

वर्तमान में PF पूरी तरह तभी निकाली जा सकती है जब सदस्य 58 वर्ष की आयु पूरी कर ले या 2 महीने से अधिक बेरोजगार हो जाए. आंशिक निकासी शादी, शिक्षा, या घर खरीदने के लिए होती है.

2. नए प्रस्तावित EPFO नियमों में क्या बदलाव हो सकता है?
सरकार हर 10 साल में एक बार पूरा या आंशिक PF निकालने की अनुमति देने पर विचार कर रही है, ताकि सदस्य जरूरी खर्चों जैसे घर, शादी या शिक्षा के लिए पैसा उपयोग कर सकें.

3. क्या नए नियम लागू हो गए हैं?
नहीं, फिलहाल यह प्रस्ताव विचाराधीन है. उम्मीद है कि 10-11 अक्टूबर की EPFO बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

4. नए PF निकासी नियमों से कर्मचारियों को क्या फायदा होगा?
नए नियम लागू होने पर कर्मचारियों को जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों पर PF फंड का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी, इससे आर्थिक लचीलापन और इमरजेंसी में राहत मिलेगी.

5. क्या PF से बार-बार निकासी रिटायरमेंट फंड को प्रभावित कर सकती है?
हां, बार-बार या आंशिक निकासी से रिटायरमेंट के लिए बची राशि कम हो सकती है, इसलिए निकासी सोच-समझकर और जरूरी जरूरतों में ही करनी चाहिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6