घर के लिए PF निकालने से पहले पढ़ लें EPFO 3.0 की ये शर्तें, कब-कितना पैसा निकाल सकते हैं और क्या है 90% बैलेंस और 36 महीने की सैलरी का चक्कर?

EPFO 3.0 के तहत अब PF से घर खरीदना और आसान हो गया है. नौकरी के 3 साल बाद आप अपने PF बैलेंस का 90% तक निकाल सकते हैं.तो जानिए नियम, शर्तें और कितना पैसा मिलेगा, पूरी डिटेल आसान भाषा में.
घर के लिए PF निकालने से पहले पढ़ लें EPFO 3.0 की ये शर्तें,  कब-कितना पैसा निकाल सकते हैं और क्या है 90% बैलेंस और 36 महीने की सैलरी का चक्कर?

हर नौकरीपेशा इंसान का सपना होता है कि उसका खुद का एक घर हो.असल में महंगाई के इस दौर में घर खरीदना आसान नहीं है, लेकिन अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस सपने को थोड़ा आसान बना रहा है. EPFO 3.0 के आने के बाद अब आप अपने पीएफ खाते से घर खरीदने, बनाने या होम लोन चुकाने के लिए आसानी से पैसा निकाल सकते हैं. अब नई डिजिटल व्यवस्था के कारण प्रोसेस तेज और ट्रांसपेरेंसी हो गई है, लेकिन रूल्स में कोई ढील नहीं दी गई है. यानी कि सुविधा आसान हुई है, लेकिन शर्तें अभी भी पहले जैसी ही लागू हैं.

EPFO 3.0: कैसे विड्रॉल हुआ डिजिटल और फास्ट

EPFO 3.0 सिस्टम ने PF निकासी को पूरी तरह ऑनलाइन और यूजर फ्रेंडली बना दिया है। अब आपको लंबी प्रक्रिया या ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बस UAN से लॉगिन करें, फॉर्म 31 भरें और अगर सारी जानकारी सही है, तो आपका क्लेम महज 3 वर्किंग डेज में आपके खाते में आ सकता है.

यह बदलाव स्पेशली उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जल्दी घर खरीदने या लोन चुकाने की प्लानिंग बना रहे हैं.


किन कामों के लिए निकाल सकते हैं PF का पैसा?

  • EPFO अपने सदस्यों को कई तरह के हाउसिंग खर्चों के लिए PF निकालने की अनुमति देता है
  • नया घर खरीदने के लिए
  • घर बनाने के लिए
  • होम लोन चुकाने के लिए
  • घर की मरम्मत या रिनोवेशन के लिए
  • यानी कि आपका PF सिर्फ रिटायरमेंट के लिए ही नहीं, बल्कि आपके बड़े सपनों को पूरा करने में भी मदद करता हैEPFO

जरूरी शर्तें जान लें, वरना क्लेम हो सकता है रिजेक्ट

  • PF से पैसा निकालना आसान जरूर है, लेकिन कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना जरूरी है
  • आप EPFO के एक्टिव सदस्य होने चाहिए
  • आपका UAN एक्टिव होना चाहिए
  • KYC पूरी तरह अपडेट होना चाहिए
  • प्रॉपर्टी आपके, जीवनसाथी या दोनों के नाम पर होनी चाहिए
  • अगर आपके पास प्रॉपर्टी का वैध दस्तावेज नहीं है, तो आपका क्लेम तुरंत खारिज हो सकता है.

नौकरी की अवधि भी बेहद अहम है-

  • घर खरीदने/बनाने के लिए कम से कम 3–5 साल की नौकरी
  • होम लोन चुकाने के लिए 10 साल की नौकरी जरूरी

कितना पैसा निकाल सकते हैं? यहां समझें पूरा गणित

अब सबसे बड़ा सवाल आखिर PF से कितना पैसा निकाला जा सकता है?

  • असल में घर खरीदने या बनाने के लिए आप अपने PF बैलेंस का अधिकतम 90% तक निकाल सकते हैं
  • लेकिन यहां एक ट्विस्ट है कि आपको मिलने वाली रकम इन दो में से जो कम होगी
  • वही मिलेगी, जिसका PF बैलेंस का 90%
  • 36 महीने की बेसिक सैलरी + DA का कुल योग

यानी कि अगर आपकी सैलरी कम है, तो PF में ज्यादा पैसा होने के बावजूद आपको सीमित रकम ही मिलेगी.

घर की मरम्मत के लिए अलग नियम

  • अगर आप अपने पुराने घर की मरम्मत या रिनोवेशन के लिए PF निकालना चाहते हैं,
  • तो घर कम से कम 5 साल पुराना होना चाहिए
  • आप केवल 12 महीने की बेसिक सैलरी + DA तक की रकम निकाल सकते हैं
  • इस सुविधा का बेनेफिट्स भी सीमित बार ही लिया जा सकता है

क्लेम प्रोसेस: 3 दिन में पैसा!

EPFO 3.0 के तहत क्लेम करना बेहद आसान है

1. UAN से लॉगिन करें
2. फॉर्म 31 भरें
3. जरूरी डिटेल्स और दस्तावेज अपलोड करें

अगर सब कुछ सही रहा, तो 3 वर्किंग डेज में पैसा आपके खाते में आ सकता है

EPFO

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • PF का 100% पैसा कभी नहीं निकाल सकते
  • 5 साल से पहले निकासी पर TDS लग सकता है
  • हाउसिंग सुविधा का लाभ सीमित बार ही मिलता है
  • PF आपकी रिटायरमेंट सुरक्षा है, इसलिए सोच-समझकर यूज करें

समझदारी से करें PF का इस्तेमाल

PF का पैसा आपके भविष्य की सुरक्षा के लिए होता है, लेकिन सही समय पर इसका इस्तेमाल आपके सपनों को भी पूरा कर सकता है. जी हांघर खरीदने जैसे बड़े फैसले में EPFO की यह सुविधा बहुत मददगार है, लेकिन जरूरी है कि आप सभी नियमों और सीमाओं को अच्छे से समझें.तो अगर आप सही प्लानिंग के साथ PF का इस्तेमाल करते हैं, तो अपना घर खरीदने का सपना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है.

FAQs

1. PF से घर खरीदने के लिए कब पैसा निकाल सकते हैं?
कम से कम 3 साल की नौकरी पूरी होने के बाद आप PF से पैसा निकाल सकते हैं

2. PF से कितना पैसा निकाल सकते हैं?
आप अपने PF बैलेंस का अधिकतम 90% तक निकाल सकते हैं, लेकिन यह 36 महीने की बेसिक सैलरी + DA से ज्यादा नहीं होगा

3. PF निकालने के लिए क्या जरूरी है?
UAN एक्टिव होना चाहिए और KYC पूरी तरह अपडेट होना जरूरी है

4. पैसा कितने समय में मिलता है?
EPFO 3.0 के तहत क्लेम करने के बाद आमतौर पर 3 कार्य दिवस में पैसा मिल जाता है

5. क्या घर की मरम्मत के लिए भी PF निकाल सकते हैं?
हां, लेकिन घर कम से कम 5 साल पुराना होना चाहिए और सीमित रकम ही निकाली जा सकती है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6