&format=webp&quality=medium)
PF खाते से घर खरीदने से लेकर बनवाने तक के लिए पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
आजकर के इस दौर में घर खरीदना एक आम आदमी के लिए किसी सपने से कम नहीं रह गया है. तो ऐसे में EPFO 3.0 ने नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत लेकर आया है.असल में अब PF खाते से घर खरीदने, बनवाने, होम लोन चुकाने या रिनोवेशन के लिए ऑनलाइन पैसा निकालना पहले से आसान और तेज हो गया है.
एक बात आप समझ लीजिए कि अगर UAN एक्टिव है और KYC अपडेटेड है, तो EPFO के नए डिजिटल सिस्टम के जरिए Form-31 भरकर कुछ मामलों में 3 वर्किंग डेज के भीतर पैसा खाते में आ सकता है.
लेकिन यहां कुछ जरूरी रूल्स, सर्विस टेन्योर और लिमिट का गणित समझना बेहद जरूरी है, वरना क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: EPFO: क्या है Commuted Pension और कैसे करेगा ये रूल काम,15 साल बाद वापस कैसे मिलेगी पूरी पेंशन? जानें पूरा गणित
हालांकि एक बात समझ लेना होगा कि कुछ मामलों में क्लेम कुछ वर्किंग डेज में प्रोसेस होने की बात कही जा रही है.हालांकि रियल समय डाक्यूमेंट्स और वेरिफिकेशन पर डिपेंड करता है.
अगर आप नया फ्लैट, रेडी-टू-मूव घर या प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो PF विड्रॉल की सुविधा मिल सकती है
अगर आपके पास जमीन है और आप उस पर निर्माण करना चाहते हैं, तो EPF फंड का यूज किया जा सकता है
पुराने घर की मरम्मत करवानी हो, छत बनानी हो या बड़ा रिनोवेशन करना हो, तब भी PF निकासी का विकल्प मौजूद हो सकता है
Step 1:
EPFO Unified Member Portal पर लॉगिन करें
Step 2:
‘Online Services’ में जाएं
Step 3:
‘Claim (Form-31)’ चुनें
Step 4:
बैंक अकाउंट वेरिफाई करें
Step 5:
Purpose में Housing चुनें
Step 6:
डॉक्यूमेंट अपलोड करें
Step 7:
आधार OTP से सबमिट करें
यह भी पढ़ें: EPFO Rules: विदेश जा रहे हैं? PF का पैसा फंस जाएगा या मिलेगा ब्याज? जानिए पूरा नियम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
| सुविधा | स्थिति |
| ऑनलाइन क्लेम | उपलब्ध |
| Housing Withdrawal | संभव |
| Form Required | Form-31 |
| KYC जरूरी | हां |
| आधार लिंक | जरूरी |
एक बात याद रखिए कि भले ही घर खरीदना जरूरी है, लेकिन एक बात समझ लें कि पीएफ का पैसा आखिरी ऑप्शन के तौर पर ही यूज करें.असल में पीएफ पर आपको सालाना 8.25% के आसपास ब्याज मिलता है, जो कि कंपाउंडिंग के कारण बुढ़ापे में एक बड़ा फंड बन जाता है.इसके साथ ही, अगर आप 5 साल की नौकरी से पहले पैसा निकालते हैं, तो उस पर TDS (टैक्स) भी कट सकता है.
इतना तो साफ हो गया है कि EPFO 3.0 ने घर के सपने को हकीकत में बदलने का एक शानदार मौका दिया है. तो अगर आप सही प्लानिंग और रूल्स की जानकारी के साथ आगे बढ़ते हैं, तो महज 3 दिन में आपकी अपनी छत का सपना पूरा होने की शुरुआत हो सकती है. तो बस, अपने दस्तावेजों को दुरुस्त रखें और आज ही अपना घर प्लान करें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या प्लॉट खरीदने के लिए पैसा मिल सकता है?
घर बनाने के लिए खाली जमीन या प्लॉट खरीदने पर भी आप पैसा निकाल सकते हैं
Q2 क्या दो बार घर के लिए पैसा निकाल सकते हैं?
नहीं, घर खरीदने या बनाने के लिए पूरी सर्विस के दौरान सिर्फ एक बार ही मौका मिलता है
Q3 पैसा निकाल लिया पर घर नहीं खरीदा तो क्या होगा?
यह नियमों के खिलाफ है, पकड़े जाने पर EPFO आपसे ब्याज समेत पैसे की वसूली कर सकता है
Q4 क्या पिता के नाम वाले घर के लिए पैसा मिलेगा?
प्रॉपर्टी आपके या आपकी पत्नी/पति के नाम पर होना अनिवार्य है
Q5 पैसा बिल्डर के खाते में जाएगा या मेरे?
पैसा सीधा आपके उस बैंक अकाउंट में आएगा जो UAN से लिंक है, बिल्डर को नहीं