PF Rule: क्या पेंशन मनीऑर्डर या चेक से मिल सकती है? जानिए आखिर किस तरीके से आता है पैसा?

क्या पेंशन मनीऑर्डर या चेक से मिल सकती है? मौजूदा नियमों के मुताबिक अब पेंशन का भुगतान केवल अधिसूचित बैंकों के जरिए कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) से सीधे पेंशनर के बैंक खाते में किया जाता है.तो जानिए पेंशन भुगतान से जुड़े जरूरी नियम और प्रक्रिया.
PF Rule: क्या पेंशन मनीऑर्डर या चेक से मिल सकती है? जानिए आखिर किस तरीके से आता है पैसा?

अगर आप या आपके परिवार में कोई पेंशन लेता है तो यह सवाल अक्सर आता है कि क्या पेंशन मनीऑर्डर या चेक के जरिए मिल सकती है? कई लोगों को अब भी लगता है कि पेंशन डाक या चेक से भेजी जा सकती है. लेकिन मौजूदा नियम इसके बिल्कुल अलग हैं. जी हां ईपीएफओ पेंशन का रूल मनीऑर्डर या चेक को लेकर क्लियर है.

सरकारी नियमों के मुताबिक अब पेंशन का भुगतान मनीऑर्डर या चेक से नहीं किया जाता है. असल में पेंशन की रकम केवल अधिसूचित (नोटिफाइड) बैंकों के जरिए और कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (CBS) के जरिए ही दी जाती है.

सवाल: क्या कहता है सरकारी रूल?

Add Zee Business as a Preferred Source

अब पेंशन मनीऑर्डर या चेक के जरिए नहीं भेजी जाती है. मौजूदा नियमों के मुताबिक पेंशन का भुगतान केवल नोटिफाइड बैंकों के जरिए और कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) के माध्यम से किया जाता है. यानी कि पेंशन की रकम सीधे पेंशनर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है, जिससे पैसा जल्दी और सुरक्षित तरीके से मिल सके.

सीधे बैंक खाते में आती है पेंशन

  • अब पेंशन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी हुई है.
  • इसका मतलब है कि पेंशन की रकम सीधे पेंशनर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.
  • इससे पैसा जल्दी और सुरक्षित तरीके से मिल जाता हैEPFO

सवाल: क्या है कोर बैंकिंग सिस्टम से कैसे मिलता है फायदा

कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) लागू होने के बाद पेंशनरों को कई सुविधाएं मिली हैं।.

इसके मुख्य फायदे समझें

पेंशन सीधे बैंक खाते में जमा होती है
देश के किसी भी बैंक ब्रांच से पैसा निकाला जा सकता है
भुगतान में देरी की संभावना कम होती है
पूरी प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी होती है

सवाल: कैसे नोटिफाइड बैंकों के जरिए ही होता है भुगतान

  • सरकार ने पेंशन भुगतान के लिए कुछ बैंकों को अधिकृत किया है.
  • इन्हीं नोटिफाइड बैंकों के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जाता है.
  • मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति पेंशन प्राप्त करता है तो उसे अपना बैंक खाता ऐसे बैंक में रखना होगा जो पेंशन भुगतान के लिए अधिकृत हो.EPFO

आसान शब्दों में समझें पूरा नियम

अगर इसे सरल भाषा में समझें तो अब पेंशन मनीऑर्डर से नहीं भेजी जाती है औक चेक से भुगतान नहीं होता है और पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होता है यानी कि पेंशन पाने के लिए सबसे जरूरी चीज है एक एक्टिव बैंक अकाउंट होना.

सवाल: क्यों बदला गया यह सिस्टम

सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए लागू की है ताकि पेंशन भुगतान में पारदर्शिता बढ़े और भुगतान जल्दी हो सके. असल में डिजिटल बैंकिंग सिस्टम से पेंशनरों को पैसा समय पर और सुरक्षित तरीके से मिल पाता है.तो फिर कुल मिलाकर अब पेंशन का पूरा भुगतान सिस्टम बैंक आधारित हो गया है और पैसा सीधे पेंशनर के खाते में ट्रांसफर किया जाता है.

FAQs

1. क्या पेंशन मनीऑर्डर से मिल सकती है?
नहीं। मौजूदा नियमों के अनुसार पेंशन मनीऑर्डर से नहीं भेजी जाती। पेंशन सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है

2. क्या पेंशन चेक के जरिए दी जाती है?
नहीं। अब पेंशन भुगतान चेक से नहीं होता। भुगतान केवल बैंकिंग सिस्टम के माध्यम से होता है

3. पेंशन किस तरीके से मिलती है?
पेंशन का भुगतान अधिसूचित बैंकों के जरिए कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) के माध्यम से सीधे खाते में किया जाता है

4. क्या किसी भी बैंक में पेंशन मिल सकती है?
पेंशन उन्हीं बैंकों के माध्यम से मिलती है जिन्हें सरकार ने पेंशन भुगतान के लिए अधिकृत किया है

5. बैंक खाते में पेंशन मिलने का फायदा क्या है?
इससे भुगतान सुरक्षित, पारदर्शी और समय पर हो जाता है। साथ ही पेंशनर देश के किसी भी ब्रांच से पैसा निकाल सकते हैं

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6