EPFO Pension: 58 पर लेना बेहतर या 60 तक इंतज़ार? एक डिसीजन बदल सकता है पूरा कैलकुलेशन!

EPFO मेंबर्स को पेंशन लेने की उम्र 58 साल है, लेकिन अगर वो चाहें तो 58 से पहले या 58 के बाद भी पेंशन ले सकते हैं. साल बढ़ने या घटने का सीधा असर उनकी पेंशन पर पड़ता है क्‍योंकि इससे पूरा कैलकुलेशन बदल जाता है. यहां जानिए कैसे.
EPFO Pension: 58 पर लेना बेहतर या 60 तक इंतज़ार? एक डिसीजन बदल सकता है पूरा कैलकुलेशन!

EPFO के तहत EPS यानी Employees' Pension Scheme चलाई जाती है. अगर आप ईपीएफओ में 10 साल तक कॉन्ट्रिब्यूशन करते हैं तो आप EPS के तहत रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने के हकदार बन जाते हैं. पेंशन की रकम नौकरी की अवधि और EPS में डाले गए योगदान पर निर्भर करती है. आपको कितनी पेंशन मिलेगी, इसे एक निश्चित फॉर्मूले के आधार पर तय किया जाता है. आमतौर पर ईपीएफओ से पेंशन 58 साल पर मिलती है. लेकिन आप चाहें तो इसे 58 से पहले या 58 के बाद में भी ले सकते हैं. आपको ये दोनों विकल्‍प मिलते हैं. ये एक डिसीजन आपकी पूरी पेंशन पर असर डालता है. यहां जानिए EPFO का ये रूल.

50 से 58 साल के बीच Early Pension का ऑप्शन

ईपीएफओ के मुताबिक अगर आप 58 से पहले पेंशन क्लेम करना चाहते हैं तो ये Early Pension कहलाती है. इसके लिए आप 50 से 58 साल के बीच कभी भी अप्‍लाई कर सकते हैं. लेकिन इसके साथ एक नुकसान है वो ये कि हर साल आपको 4% पेंशन कम मिलती है.

उदाहरण

अगर कोई मेंबर 56 साल में पेंशन लेना चुनता है, तो उसे 2 साल पहले पेंशन लेने की वजह से 8% कम पेंशन मिलेगी. यानी जो पेंशन उसे 58 की उम्र पर मिलती, उससे 8 प्रतिशत घटकर यानी 92% पेंशन मिलेगी. जितने साल कम होंगे, उसी हिसाब से 4% का नुकसान होता जाएगा. Early Pension के लिए Composite Claim Form और Form 10D भरना ज़रूरी है.

58 साल के बाद पेंशन लेने के फायदे?

58 साल की उम्र EPFO की डिफॉल्ट रिटायरमेंट उम्र मानी जाती है. इस उम्र में पेंशन लेने पर ना कटौती होती है और ना ही बोनस. लेकिन तमाम मेंबर्स नहीं जानते कि नियम के मुताबिक अगर कोई मेंबर चाहें तो 58 साल के बाद 2 साल तक आगे भी EPS में योगदान कर सकते हैं. इस दौरान पेंशन रोककर रखी जाती है और बोनस मिलता है. अगर आप पेंशन 58 की बजाय 60 साल पर लेते हैं, तो आपका फायदा बढ़ जाता है क्‍योंकि इससे आपकी पेंशन बढ़ जाती है.

बोनस कैसा मिलता है?

  • 1 साल (58–59) +4%
  • 2 साल (58–60) +8%

मतलब साफ है कि अगर आप 60 साल तक पेंशन का इंतजार कर लें तो आपको हर साल 4% एक्‍स्‍ट्रा यानी 8% ज़्यादा पेंशन मिल सकती है और वो भी जीवनभर के लिए.

10 साल की नौकरी पूरी नहीं हुई तो?

अगर आपके EPS में 10 साल पूरे नहीं हुए हैं, तो आपके पास दो ऑप्शन हैं:

  • PF + Pension Contribution निकालकर क्लोज कर दें.
  • Pension Scheme Certificate ले लें ताकि आगे नई नौकरी में EPS खाते से लिंक हो सके.

FAQs

Q. EPFO पेंशन कितने साल बाद मिलती है?

कम से कम 10 साल EPS में योगदान पूरा होने के बाद रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलती है.

Q. क्या 58 साल से पहले पेंशन लेना सही है?

नहीं, क्योंकि Early Pension लेने पर हर साल 4% कम पेंशन मिलती है.

Q. क्या 60 तक इंतज़ार करने से पेंशन सच में बढ़ती है?

हां, प्रत्येक साल इंतज़ार करने पर 4% बोनस मिलता है. दो साल पर कुल 8%.

Q. क्या EPS की रकम 10 साल से पहले निकाली जा सकती है?

हां, अगर नौकरी 10 साल से कम है तो EPS राशि निकाल सकते हैं.

Q. पेंशन बढ़ाने के लिए कोई अलग फॉर्म लगता है?

नहीं, कॉन्ट्रिब्यूशन जारी रखने और पेंशन रोकने का विकल्प सिस्टम में उपलब्ध रहता है.

सही फैसला, बेहतर रिटायरमेंट

अगर आपको जल्दी पैसों की ज़रूरत नहीं है तो पेंशन 58 की बजाय 60 साल पर लेना ज़्यादा फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इससे आपकी मासिक पेंशन पर ज़िंदगीभर के लिए 8% का फर्क पड़ता है. रिटायरमेंट की प्लानिंग समझ-समझकर करें, ताकि आगे चलकर पैसों की कमी महसूस ना हो.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6