खाते में कितना पैसा कौन बताएगा? EPF पासबुक लाइट का ये फीचर्स जानना आपके लिए जरूरी, तभी मिलेंगे फायदे

EPFO ने अपने 7 करोड़ से अधिक मेंबर्स के लिए नया फीचर 'पासबुक लाइट' लॉन्च किया है. अब PF बैलेंस, कंट्रीब्यूशन और ट्रांसफर डिटेल्स एक ही पोर्टल पर आसानी से मिलेंगी,Annexure K भी अब तुरंत PDF में मौजूद होगा.
खाते में कितना पैसा कौन बताएगा? EPF पासबुक लाइट का ये फीचर्स जानना आपके लिए जरूरी, तभी मिलेंगे फायदे

एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने अपने मेंबर्स को एक खास तोहफा हाल ही में दिया है. EPFO ने अपने मेंबर्स के लिए न्यू फीचर 'पासबुक लाइट' लॉन्च किया है. यह EPFO 3.0 का हिस्सा है, जो 18 सितंबर 2025 को स्टार्ट किया गया है. असल में पहले PF पासबुक चेक करने के लिए अलग वेबसाइट पर लॉगिन करना पड़ता था, लेकिन अब सब कुछ एक ही पोर्टल पर ही मेंबर्स को नजर आएगा . इससे 7 करोड़ से ज्यादा मेंबर्स को आसानी होगी.लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये 'पासबुक लाइट' फीचर क्या है और कैसे ये मेंबर्स की लाइफ को सेट कर सकता है.

EPFO 3.0 क्या है?

EPFO 3.0 PF सिस्टम का नया वर्जन है, जो मेंबर्स को आसान और तेज सर्विस देने काम करेगा.इसमें पासबुक लाइट के अलावा Annexure K (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलने वाली है.अभी तक ट्रांसफर के लिए कागजात इंतजार करना पड़ता था, अब PDF में तुरंत मिलेगा. यह सुधार शिकायतें कम करने और ट्रांसपेरेंसी बढ़ जाने वाली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पासबुक लाइट क्या है?

पासबुक लाइट EPFO मेंबर्स के लिए एक सिंपल व्यू है. यह PF अकाउंट की समरी देता है—कंट्रीब्यूशन, विथड्रॉल और बैलेंस.हालांकि पहले पासबुक पोर्टल पर अलग लॉगिन करना पड़ता था, जो समय लेता था. अब सब एक ही मेंबर पोर्टल पर, इससे पुराने पोर्टल पर लोड कम होगा और मेंबर्स को तेज एक्सेस मिलने वाला है.

पासबुक लाइट के खास फीचर्स समझिए

  1. सिंगल लॉगिन: एक ही ID-पासवर्ड से PF बैलेंस, कंट्रीब्यूशन और विथड्रॉल देख सकते हैं और अलग लॉगिन की जरूरत नहीं होती है.
  2. समरी व्यू: पासबुक का छोटा रूप होता है, जो महीने के योगदान, निकासी और बैलेंस का सिंपल रूप दिखाता है.
  3. ट्रांसफर ट्रैकिंग: Annexure K PDF डाउनलोड कर सकते हैं, यानी जॉब चेंज पर PF ट्रांसफर की डिटेल्स तुरंत मिलेंगी.
  4. फास्ट क्लेम: क्लेम प्रोसेस तेज होगा, क्योंकि अप्रूवल लेवल कम हो गए हैं, असिस्टेंट PF कमिश्नर अब ज्यादा पावर रखेंगे.
  5. ट्रांसपेरेंसी: मेंबर्स को PF अपडेट्स साफ दिखेंगे, शिकायतें कम होंगी.


'एनेक्सचर K' क्या है?


नौकरी चेंज से पीएफ खाता ट्रांसफर का वेट नहीं करना होगा. EPFO ने एनेक्सचर K, जो पीएफ खाता ट्रांसफर के लिए जरूरी सर्टिफिकेट है, अब ऑनलाइन मौजूद है. पहले यह डाक्यूमेंट्स केवल EPF ऑफिस के बीच एक्सचेंज होता था और सदस्यों के लिए इसे प्राप्त करना मुश्किल था.लेकिन अब यूजर्स इसे PDF फॉर्मेट में पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं और ट्रांसफर को ट्रैक कर सकते हैं और ट्रांसपैरेंसी बनी रहेगी.

कैसे इस्तेमाल करें?

  • मेंबर पोर्टल पर जाएं: unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर लॉगिन करें.
  • UAN और पासवर्ड: यूनिफाइड अकाउंट नंबर और पासवर्ड डालें.
  • पासबुक लाइट चुनें: होम पेज पर 'Passbook Lite' ऑप्शन क्लिक करें.
  • समरी देखें: कंट्रीब्यूशन, विथड्रॉल और बैलेंस तुरंत दिखेगा.
  • Annexure K डाउनलोड: ट्रांसफर सेक्शन में PDF लें.

अगर पासबुक पोर्टल पर डिटेल्ड व्यू चाहिए, तो वह भी मौजूद रहेगा.

इसके फायदे समझें

  • समय बचत: ड्यूल लॉगिन खत्म, तेज एक्सेस.
  • शिकायतें कम: ट्रांसपेरेंसी से प्रॉब्लम्स सॉल्व होंगी.
  • ट्रांसफर आसान: जॉब चेंज पर Annexure K तुरंत मिलेगा.
  • एफिशिएंसी: EPFO का सिस्टम तेज, मेंबर्स को कंट्रोल ज्यादा.

ज्यादा जानकारी के लिए ऐप या हेल्पलाइन (1800-118-005) से मदद ले सकते हैं.

आखिरी बात

EPFO 3.0 में पासबुक लाइट लॉन्च से PF मेंबर्स को आसानी मिलेगी. सिंगल लॉगिन, समरी व्यू और Annexure K डाउनलोड से लाइफ आसान हो जाएगी.

5 FAQ:

EPFO 3.0 क्या है?
EPFO 3.0 पीएफ सिस्टम का नया वर्जन है, जिसमें पासबुक लाइट और Annexure K जैसी ऑनलाइन सुविधाएं दी गई हैं.

Q2. पासबुक लाइट क्या है?
पासबुक लाइट में PF अकाउंट की समरी यानी योगदान, निकासी और बैलेंस को एक ही पोर्टल पर सरल रूप में देखा जा सकता है.

Q3. Annexure K क्या है?
Annexure K पीएफ ट्रांसफर सर्टिफिकेट है। अब इसे ऑनलाइन PDF में डाउनलोड कर नौकरी बदलने पर तुरंत PF ट्रांसफर डिटेल्स मिलेंगी.

Q4. पासबुक लाइट का उपयोग कैसे करें?
मेंबर unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर UAN और पासवर्ड से लॉगिन कर पासबुक लाइट चुन सकते हैं और समरी देख सकते हैं.

Q5. EPFO 3.0 से क्या फायदे होंगे?
इससे समय बचेगा, शिकायतें कम होंगी, ट्रांसफर आसान होगा और मेंबर्स को PF पर बेहतर कंट्रोल मिलेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6