&format=webp&quality=medium)
EPFO असब्सक्राइबर्स के लिए PF सिस्टम को सान और ऑटोमैटिक बनाने की तैयारी में है. (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो फिर आपके लिए ये खबर जरूरी हो सकती है. Employees' Provident Fund Organisation यानी EPFO अब अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए PF सिस्टम को पूरी तरह आसान और ऑटोमैटिक बनाने की तैयारी में है.
जी हां अब तक नौकरी छोड़ने के बाद PF निकालने या ट्रांसफर करने में लोगों को लंबा इंतजार, फॉर्म भरने और कई बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन आने वाले समय में यह पूरा सिस्टम लगभग “वन-क्लिक” जैसा हो सकता है. तो चलिए ईपीएफओ के जल्द होने वाले नए बदलवा के बारे में जानते हैं.
इसका मतलब:
यह भी पढ़ें: नौकरी छोड़ने के बाद PF का क्या करें? EPFO का जानें रूल, 55 से पहले और बाद में रिटायर होने वालों गणित भी समझें
यह बदलाव सबसे बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है
अभी क्या दिक्कत होती है?
मतलब साफ है-
EPFO जिस फीचर पर काम कर रहा है, उसमें ATM, UPI, डिजिटल सिस्टम के जरिए PF निकासी की सुविधा देने की योजना शामिल है.
अगर यह पूरी तरह लागू हुआ, तो फिर आगे से PF निकालना बैंक खाते से पैसे निकालने जितना आसान हो सकता है
जल्द ही तीन बड़ी स्कीम्स के नियमों को अपडेट किया जा सकता है
यह भी पढ़ें: EPFO Alert: क्या है ECR? जिसकी 15 मई की डेडलाइन मिस हुई तो लगेगा जुर्माना! नियोक्ता समझ लें Filing का पूरा प्रोसेस

अगर आप नौकरी बदलने वाले हैं PF निकालना चाहते हैं.या PF ट्रांसफर में फंसे हुए हैं, या फिर रिटायरमेंट प्लानिंग कर रहे हैं तो आने वाले समय में आपका समय बचेगा.साथ ही प्रक्रिया आसान होगी.इतना ही नहीं पैसा जल्दी मिल सकेगा.
बिल्कुल...
| सवाल | जवाब |
| कौन तैयारी कर रहा है? | EPFO |
| सबसे बड़ा बदलाव क्या? | ऑटो PF सेटलमेंट |
| PF ट्रांसफर कैसे होगा? | संभावित ऑटो ट्रांसफर |
| ATM/UPI सुविधा? | तैयारी जारी |
| किसे फायदा? | करोड़ों नौकरीपेशा लोग |
आपको बता दें कि सरकार चाहती है कि पीएफ दफ्तर और कर्मचारी के बीच की दूरी कम हो. जी हां सारा काम ऑनलाइन और ऑटोमैटिक हो ताकि कभी भी किसी भी कर्मचारी को अपने ही हक के पैसे के लिए परेशान को झेलना ना पड़े. मतलब ये है कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो पीएफ से जुड़ी आपकी सारी टेंशन जल्द ही खत्म होने वाली है.अब आपका पैसा आपकी उंगलियों पर होगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 पुरानी कंपनी बंद हो गई है, तो क्या पैसा नई कंपनी में आएगा?
अगर आपका आधार और UAN लिंक है, तो पैसा अपने आप नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा
Q2 क्या नौकरी करते हुए पूरा पीएफ निकाल सकते हैं?
नहीं, नौकरी के दौरान सिर्फ 'एडवांस' निकाल सकते हैं,पूरा पैसा नौकरी छोड़ने के 2 महीने बाद ही मिलेगा
Q3 क्या एटीएम से पैसे निकालने के लिए अलग कार्ड मिलेगा?
कोई नया कार्ड नहीं मिलेगा,यह सुविधा आपके मौजूदा बैंक अकाउंट और यूपीआई से जुड़ी होगी
Q4 क्या पेंशन का पैसा भी अपने आप ट्रांसफर होगा?
पीएफ फंड के साथ-साथ आपका पेंशन डेटा (Service History) भी ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएगा