नौकरीपेशा लोगों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, EPFO ने PF ट्रांसफर को बनाया और भी ज्यादा आसान, जानिए उठाया कौन सा कदम

EPFO ने नौकरी बदलने पर PF अकाउंट ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है. ईपीएफओ की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, EPFO ने फॉर्म-13 की नई सॉफ्टवेयर सुविधा लॉन्च कर दी है.
नौकरीपेशा लोगों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, EPFO ने PF ट्रांसफर को बनाया और भी ज्यादा आसान, जानिए उठाया कौन सा कदम

अगर आप भी एक नौकरीपेशा शख्स हैं, तो आपको लिए बड़ी खबर है. EPFO ने नौकरी बदलने पर PF अकाउंट ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है. ईपीएफओ की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, EPFO ने फॉर्म-13 की नई सॉफ्टवेयर सुविधा लॉन्च कर दी है.

इस सॉफ्टवेयर की मदद से अब फंड ट्रांसफर पहले की तुलना में कहीं तेजी से हो सकेगा. इस नए बदलाव के बाद जैसे ही ट्रांसफर क्लेम को सोर्स ऑफिस में अप्रूवल मिलेगा, तुरंत ही पुराना PF अकाउंट नए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा. यह सब ऑटोमेटिक तरीके से होगा, इसके चलते यह प्रक्रिया बहुत तेज हो जाएगी. यह सॉफ्टवेयर EPFO के Ease of Living के टारगेट को बढ़ावा देगा.

डेस्टिनेशन ऑफिस का नहीं चाहिए होगा अप्रूवल

Add Zee Business as a Preferred Source

पुरानी व्यवस्था में PF ट्रांसफर के लिए दो EPF ऑफिस का अप्रूवल चाहिए होता था. पहला ऑफिस होता है सोर्स और दूसरा होता है डेस्टिनेशन ऑफिस. हालांकि, अब नए सिस्टम के जरिए अकाउंट ट्रांसफर में डेस्टिनेशन ऑफिस की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी. ईपीएफओ के इस कदम से हर साल करीब 1.25 करोड़ मेंबर्स को फायदा होगा. हर साल करीब ₹90 हजार करोड़ के ट्रांसफर तेजी से पूरे हो सकेंगे.

एंप्लॉयर की परमिशन की जरूरत भी नहीं होगी

नई सुविधा में आप टैक्सेबल और नॉन-टैक्सेबल PF कंपोनेंट की जानकारी अलग-अलग देख सकते हैं. इससे TDS का कैलकुलेशन और भी सटीक होगा. बता दें कि इससे पहले, जनवरी 2025 में EPFO की तरफ से जॉब बदलने पर PF ट्रांसफर में एंप्लॉयर के अप्रूवल की जरूरत को भी हटा दिया था. इसकी वजह से प्रक्रिया पहले से ही काफी आसान हो चुकी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6