नौकरी छोड़ने के बाद PF का क्या करें? EPFO का जानें रूल, 55 से पहले और बाद में रिटायर होने वालों गणित भी समझें

EPFO New Rules: क्या नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है? ईपीएफओ ने 55 साल की उम्र वाला नया रूल समझाया है.तो फिर जानें 55 से पहले और बाद में रिटायर होने वालों के लिए ब्याज के अलग-अलग रूल और आपका खाता कब 'इनऑपरेटिव' हो जाएगा, 8.25% ब्याज का पूरा फायदा लेने के लिए यह खबर पढ़ें.
नौकरी छोड़ने के बाद PF का क्या करें? EPFO का जानें रूल, 55 से पहले और बाद में रिटायर होने वालों गणित भी समझें

EPFO के रूल्स के हिसाब से नौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर कुछ खास परिस्थितियों में ब्याज मिलता रहता है(प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

नौकरी छोड़ने के बाद अधिकतक लोगों के मन में ये एक बड़ा सवाल आता है कि अब मेरे PF खाते का क्या होगा? बहुत से लोग इसी कंफ्यूजन में यह सोचकर तुरंत पूरा पैसा निकाल लेते हैं कि अगर नई कंपनी से योगदान बंद हो गया, तो ब्याज भी बंद हो जाएगा, लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के रूल्स के हिसाब से नौकरी छोड़ने के बाद भी आपके EPF खाते पर कुछ खास परिस्थितियों में ब्याज मिलता रहता है. हालांकि,फिर भी लोगों के बीच में कंफ्यूजर रहता है कि 55 साल और 58 साल वाले नियम क्या है.

तो आइए समझते हैं कि नौकरी छोड़ने के बाद आपके PF खाते पर ब्याज कब तक मिलता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

EPF पर अभी कितना ब्याज मिल रहा है?

  • EPFO ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 8.25% सालाना ब्याज दर घोषित की थी
  • 2025-26 की ब्याज दर का लास्ट नोटिफिकेशन आने तक इसको बरकरार रखा गया है
  • बैंक FD की तुलना में यह रिटर्न अभी भी काफी शानदार माना जाता है.

नौकरी छोड़ने के बाद क्या तुरंत ब्याज बंद हो जाता है?

नहीं...अगर आपने नौकरी छोड़ दी है और आपके EPF खाते में नया योगदान भी अब नहीं आ रहा है, तब भी आपका पैसा EPFO के पास जमा रहता है और रूल्स के हिसाब से उस पर ब्याज मिलता रहता है. लेकिन यहां इनऑपरेटिव अकाउंट वाला रूल्स आपको पहले समझना होगा.

EPFO का ‘Inoperative Account’ नियम क्या कहता है?

  • पहले निष्क्रिय पड़े खातों पर ब्याज को लेकर अलग व्यवस्था थी, लेकिन EPFO ने अब रूल्स बदले हैं.
  • मौजूदा रूल्स के अनुसार जब तक EPF खाता सेटल नहीं होता और उसमें पैसा पड़ा रहता है
  • तब तक रेगुलरी उस पर ब्याज मिलता रहता है, भले ही नया योगदान न आ रहा हो
  • कभी-कभी क्लेन न करने या लंबे समय तक निष्क्रिय रहने पर अकाउंट “इनऑपरेटिव” कैटेगरी में जा सकता है
  • तो फिर इसलिए समय-समय पर खाते की स्थिति चेक करना जरूरी माना जाता है

55 साल और 58 साल वाला नियम आखिर है क्या?

  • यहीं सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होता है
  • असल में EPF निकासी और पेंशन (EPS) नियमों में 55 और 58 साल की उम्र का अलग रोल है.
  • 55 साल की उम्र में क्या होता है?

EPFO नियमों के मुताबिक समझें रूल

  • कोई कर्मचारी रिटायरमेंट से ठीक पहले आंशिक विड्रॉल कर सकता है
  • 55 साल की उम्र के बाद कुछ स्थितियों में EPF विड्रॉल की परमीशन मिलती है
  • इसका मतलब यह नहीं है कि 55 साल के बाद ब्याज तुरंत बंद हो जाएगा

58 साल क्यों महत्वपूर्ण मानी जाती है?

  • 58 साल EPS में पेंशन शुरू होने की सामान्य उम्र मानी जाती है
  • यानी कि EPS पेंशन का मुख्य नियम 58 साल से जुड़ा है
  • जबकि EPF बैलेंस पर ब्याज अलग रूल्स के तहत चलता है
  • अक्सर सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों रूल्स को मिलाकर गलत जानकारी फैला दी जाती है

क्या नौकरी छोड़ने के बाद पैसा निकाल लेना चाहिए?

यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है

कब लोग पैसा निकालते हैं?

  • बेरोजगारी
  • मेडिकल जरूरत
  • घर खरीदना
  • बिजनेस शुरू करना

अगर पैसों की तुरंत जरूरत न हो, तो पैसा लंबे समय तक EPF में रहने देना कई मामलों में फायदेमंद हो सकता है

epfo

इसकी सबसे बड़ी वजह क्या है?

1. कंपाउंडिंग का फायदा

EPF पर ब्याज साल दर साल जुड़ता रहता है

2. सुरक्षित निवेश

यह सरकार समर्थित रिटायरमेंट सेविंग सिस्टम है

3. टैक्स फायदा

5 साल की निरंतर सेवा के बाद विड्रॉल टैक्स-फ्री मानी जाती है

नौकरी बदलने पर सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

  • कई लोग पुराना PF निकाल लेते हैं और नया PF अलग शुरू कर देते हैं
  • जबकि हमेशा ओल्ड PF नए UAN से ट्रांसफर करें
  • इससे सर्विस कंटिन्यूटी बनी रहती है
  • टैक्स और पेंशन लाभ इससे प्रभावित नहीं होता है

EPFO क्या सलाह देता है?

  • EPFO समय-समय पर सदस्यों को ये सलाह देता है
  • UAN एक्टिव रखें
  • KYC अपडेट रखें
  • पासबुक चेक करते रहें
  • नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर करें
  • लॉन्ग टाइम तक अकाउंट को नजरअंदाज न करें
स्थितिक्या होगा?
नौकरी छोड़ने परEPF बैलेंस सुरक्षित रहता है
नया योगदान बंदब्याज पूरी तरह तुरंत बंद नहीं होता
UAN सक्रियट्रैकिंग आसान रहती है
5 साल से पहले निकासीटैक्स लागू हो सकता है
नौकरी बदलनाPF ट्रांसफर करना बेहतर माना जाता है


आपके काम की बात

आपको बता दें कि PF केवल सैलरी से कटने वाला पैसा नहीं, बल्कि लंबे टाइम की रिटायरमेंट सुरक्षा है.तो फिर नौकरी छोड़ने के बाद घबराकर तुरंत पैसा निकालना हर बार सही फैसला नहीं होता.इसलिए अगर जरूरत न हो, तो EPF का पैसा लंबे टाइम तक बढ़ने देना कई लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.तो फिर इसलिए सबसे जरूरी है कि रूल्स को सही तरीके से समझा जाए और अफवाहों के बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा किया जाए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या नौकरी छोड़ने के बाद ब्याज की दर (Interest Rate) कम हो जाती है?

नहीं, ईपीएफओ सभी खाताधारकों को एक बराबर ब्याज (जैसे फिलहाल 8.25%) देता है, चाहे आप नौकरी में हों या न हों

Q2 क्या पेंशन वाले पैसे (EPS) पर भी पीएफ की तरह हर साल ब्याज मिलता है?

नहीं, ब्याज सिर्फ आपके पीएफ (PF) बैलेंस पर मिलता है, पेंशन फंड (EPS) में जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता

Q3 क्या 55 साल की उम्र से पहले भी पीएफ का पूरा पैसा निकाला जा सकता है?

अगर आप 2 महीने से ज्यादा समय से बेरोजगार हैं, तो आप अपना पूरा पीएफ पैसा कभी भी निकाल सकते हैं

Q4 अगर मैं कई सालों तक पैसा न निकालूं, तो क्या मेरा पैसा डूब जाएगा?

आपका पैसा ईपीएफओ के पास पूरी तरह सुरक्षित रहता है, बस एक समय के बाद उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6