&format=webp&quality=medium)
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 8.25% की दर से मिलने वाले पीएफ ब्याज का इंतजार अब खत्म होने वाला है (प्रतीकात्मक फोटो)
लास्ट काफी टाइम से देश के करोड़ों कर्मचारी अपने भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के खाते में ब्याज का पैसा जमा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. असल में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25% तय की गई है. हालांकि, इसे तय हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यह पैसा सदस्यों के खातों में रिफ्लेक्ट नहीं हुआ है. तो फिर ऐसे में हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर हमारा पैसा कब आएगा?
लास्ट मार्च 2026 में ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक हुई थी.जिसमें फैसला लिया गया कि फाइनेंशियल 2025-26 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.25% की दर से सालाना ब्याज दिया जाएगा.वैसे श्रम और रोजगार मंत्रालय ने भी 2 मार्च को इसके लिए सिफारिश कर दी थी.
नियम के मुताबिक, जैसे ही केंद्र सरकार इस सिफारिश को अपनी औपचारिक मंजूरी दे देती है और इसे आधिकारिक तौर पर नोटिफाई कर दिया जाता है, पैसा खातों में डालना शुरू कर दिया जाता है.असल में इस प्रक्रिया में कई सरकारी विभाग शामिल होते हैं, इसलिए इसमें थोड़ा समय लगना स्वाभाविक है.
आपको बता दें कि ईपीएफओ की तरफ से अभी तक किसी फिक्स तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन अगर हम पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो सरकार करीब जून से सितंबर के बीच ब्याज का पैसा ट्रांसफर करती है. असल में पिछले साल भी ज्यादातर लोगों को जून और जुलाई के महीने में अपनी पासबुक में ब्याज अपडेट होता हुआ दिखा था.तो फिर इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ हफ्तों में आपके मोबाइल पर भी ब्याज क्रेडिट होने का मैसेज आ सकता है.
वैसे यह सबसे जरूरी सवाल ये है जो हर पीएफ सब्सक्राइबर के मन में रहता है....तो फिर इसका सीधा जवाब है नहीं
ईपीएफ स्कीम 1952 के अनुच्छेद 60 के तहत, आपके पीएफ खाते पर ब्याज की गणना हर महीने के 'निंग बैलेंस पर की जाती है. जी हां इस पर सालाना चक्रवृद्धि ब्याज लगता है. असल में इसका मतलब यह है कि अगर ईपीएफओ आपकी पासबुक में ब्याज दिखाने में प्रशासनिक कारणों से देरी भी करता है, तो भी आपको पूरे साल का ब्याज मिलेगा. तो फिर आपको एक पैसे का भी घाटा नहीं होने वाला है, क्योंकि सिस्टम में आपकी रकम पर ब्याज जुड़ता रहता है.
| विवरण | जानकारी |
| वित्त वर्ष (Financial Year) | 2025-26 |
| तय ब्याज दर (Interest Rate) | 8.25% |
| कुल लाभार्थी | लगभग 7 करोड़ कर्मचारी |
| अनुमानित क्रेडिट समय | जून से सितंबर 2026 के बीच |
| ब्याज गणना का तरीका | मासिक रनिंग बैलेंस (Monthly Compounding) |
| स्टेटस चेक करने के तरीके | उमंग ऐप, एसएमएस, मिस्ड कॉल, ई-सेवा पोर्टल |
यह भी पढ़ें: PF का पैसा निकाल लिया पर EPS ट्रांसफर करना भूल गए? बुढ़ापे की पेंशन पर पड़ सकता है असल, जानें ये जरूरी नियम
आपको बता दें कि पीएफ का पैसा आपकी रिटायरमेंट की पूंजी है. जी हां भले ही ब्याज आने में कुछ दिनों की देरी हो, लेकिन यह पैसा पूरी तरह सुरक्षित है. तो फिर अगर आपकी पासबुक में अभी तक पुराना बैलेंस ही दिख रहा है, तो परेशान न हों. ईपीएफओ करोड़ों खातों को अपडेट करता है, इसलिए कभी-कभी कुछ सदस्यों को यह अपडेट पहले मिलता है और कुछ को बाद में. टाइम-टाइम पर अपनी पासबुक चेक करते रहें और अपना यूएएन हमेशा एक्टिव रखें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या अलग-अलग कंपनियों के कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर ब्याज मिलता है?
कभी-कभी ईपीएफओ क्षेत्रवार या कंपनी-वार डेटा अपडेट करता है, जिससे कुछ लोगों को ब्याज पहले और कुछ को थोड़ी देरी से दिखता है
Q2 अगर मैंने हाल ही में नौकरी बदली है, तो ब्याज किस खाते में आएगा?
ब्याज आपके उसी खाते में जमा होगा जहां आपका पैसा जमा है. अगर आपने पुराना पीएफ नए खाते में ट्रांसफर कर लिया है, तो नए खाते में ही कुल रकम पर ब्याज मिलेगा.
Q3 क्या पीएफ के ब्याज पर टैक्स लगता है?
अगर एक वित्त वर्ष में आपका और आपकी कंपनी का कुल योगदान 2.5 लाख रुपये से कम है, तो मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री होता है
Q4 क्या पीएफ से पैसा निकालने पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है?
जब तक आपके खाते में बैलेंस मौजूद है, उस रकम पर आपको ब्याज मिलता रहेगा.हालांकि, अगर आप पूरा पैसा निकाल लेते हैं और खाता बंद हो जाता है, तो ब्याज मिलना बंद हो जाएगा
Q5 पासवर्ड भूल जाने पर बैलेंस कैसे चेक करें?
ई-सेवा पोर्टल पर 'Forgot Password' पर जाकर नया पासवर्ड बना सकते हैं या फिर मिस्ड कॉल और एसएमएस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए पासवर्ड की जरूरत नहीं होती