PF-पेंशन निकालने वालों के लिए 'चेकलिस्ट': ये 10 फॉर्म दिलाएंगे आपको पूरा पैसा, अभी देख लें लिस्ट!

EPFO के अलग-अलग फॉर्म PF निकालने, ट्रांसफर और पेंशन क्लेम के लिए जरूरी होते हैं. Form 19, 10C, 10D से लेकर Composite Claim Form तक, हर फॉर्म का सही यूज जानना जरूरी है, वरना आपका पैसा अटक सकता है या क्लेम रिजेक्ट हो सकता है.
PF-पेंशन निकालने वालों के लिए 'चेकलिस्ट': ये 10 फॉर्म दिलाएंगे आपको पूरा पैसा, अभी देख लें लिस्ट!

EPFO के ये 10 फॉर्म नहीं जाने तो बैंक खाते में नहीं आएगा एक भी रुपया

अगर आप नौकरी करते हैं और आपका EPF (Employees’ Provident Fund) कटता है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.असल में अक्सर लोग PF अकाउंट तो खोल लेते हैं, लेकिन जब पैसे निकालने, ट्रांसफर करने या पेंशन लेने की बात आती है, तो उन्हें सही फॉर्म का पता ही नहीं होता.तो यही वजह है कि कई बार क्लेम रिजेक्ट हो जाता है या महीनों तक पैसा अटक जाता है.जी हां EPFO ने हर काम के लिए अलग-अलग फॉर्म तय किए हैं और अगर आपने गलत फॉर्म भर दिया, तो आपका पूरा प्रोसेस गड़बड़ा सकता है.

तो फिर हम आपको इस खबर में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि EPFO के कौन-कौन से फॉर्म कब काम आते हैं और आपको किस स्थिति में कौन सा फॉर्म भरना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

सवाल: EPFO में इतने सारे फॉर्म क्यों होते हैं?

EPFO का सिस्टम पूरी तरह नियमों पर चलता है.हर काम के लिए चाहे वह नया अकाउंट खोलना हो,नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर करना हो,पैसा निकालना हो या पेंशन शुरू करनी हो हर चीज के लिए अलग फॉर्म तय किया गया है.

सबसे जरूरी EPFO फॉर्म और उनका इस्तेमाल

1. Form 2 - नॉमिनेशन का सबसे जरूरी फॉर्म

  • यह फॉर्म आपके EPF और EPS दोनों के लिए नॉमिनी तय करता है
  • अगर आपके साथ कुछ होता है, तो पैसा किसे मिलेगा-यह इसी फॉर्म से तय होता है

2. Form 5 - नए कर्मचारियों के लिए

  • यह फॉर्म नियोक्ता (Employer) भरता है जब कोई नया कर्मचारी जॉइन करता है
  • इससे EPFO को पता चलता है कि नया सदस्य सिस्टम में जुड़ गया हैEPFO

3. Form 10C-10 साल से कम नौकरी वालों के लिए

  • अगर आपने 10 साल से कम काम किया है, तो EPS (पेंशन) का पैसा निकालने के लिए यह फॉर्म भरना होता है.
  • 10c के जरिए ही आपको एकमुश्त राशि मिलती है.

4. Form 10D -मंथली पेंशन के लिए

  • अगर आपने 10 साल या उससे ज्यादा नौकरी की है, तो यही सबसे अहम फॉर्म है.
  • जी हां इससे आपको हर महीने पेंशन मिलती है.


5. Form 11 - नई नौकरी में जरूरी

  • जब आप नई कंपनी जॉइन करते हैं, तो यह फॉर्म भरना होता है.
  • इससे तय होता है कि आपका पुराना PF ट्रांसफर होगा या नया अकाउंट बनेगा.

6. Form 13 - PF ट्रांसफर के लिए

जॉब बदलते समय सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला फॉर्म यही है.
इससे आपका PF एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर होता है.

7. Form 14 - LIC पॉलिसी के लिए

अगर आप EPF के पैसे से LIC पॉलिसी लेना चाहते हैं, तो यह फॉर्म काम आता है.

8. Form 15G / 15H -TDS बचाने के लिए

अगर आप PF निकालते समय टैक्स नहीं देना चाहते और नियमों के तहत आते हैं, तो यह फॉर्म जरूरी होता है

9. Form 19 – PF निकालने का मुख्य फॉर्म

नौकरी छोड़ने के बाद PF का पूरा पैसा निकालने के लिए यही सबसे जरूरी फॉर्म है.

10. Composite Claim Form – एक फॉर्म, कई काम

  • यह नया और सबसे आसान तरीका है
  • इससे आप PF निकाल सकते हैं,आंशिक निकासी कर सकते हैं,पेंशन क्लेम कर सकते हैं
  • यह आधार और नॉन-आधार दोनों वर्जन में आता है.

सवाल : गलत फॉर्म भरा तो क्या होगा?

  • क्लेम रिजेक्ट हो सकता है
  • पैसा महीनों तक अटक सकता है
  • दोबारा आवेदन करना पड़ सकता है
  • तो इसलिए सही फॉर्म चुनना सबसे जरूरी है
EPFO


अब कितना आसान हुआ प्रोसेस?

आजकल EPFO ने कई चीजें ऑनलाइन कर दी हैं. जैसे कि UAN पोर्टल से क्लेम डिजिटल KYC कम कागजी काम तक सब कुछ...तो अगर आपकी डिटेल सही है, तो पैसा जल्दी मिल सकता है.

आम लोगों के लिए क्या जरूरी है?

  • अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो कुछ बातें हमेशा याद रखें
  • Form 2 (Nomination) जरूर अपडेट रखें
  • नौकरी बदलने पर Form 13 से PF ट्रांसफर करें
  • 10 साल से ज्यादा नौकरी पर Form 10D समझें
  • PF निकालते समय Form 19 और 15G/15H का ध्यान रखें

    EPF Forms की पूरी लिस्ट

    फॉर्म का नामउद्देश्य (किस काम आता है)
    Form 2EPF और EPS के लिए नॉमिनेशन (नामांकन) भरने के लिए
    Form 5नए कर्मचारियों की जानकारी देने के लिए (नियोक्ता द्वारा जमा)
    Form 10-CEPS के तहत पेंशन राशि निकालने के लिए (10 साल से कम सेवा होने पर)
    Form 10-DEPS के तहत मासिक पेंशन शुरू कराने के लिए (10 साल या उससे अधिक सेवा पर)
    Form 11नई नौकरी जॉइन करते समय PF ट्रांसफर या पात्रता की घोषणा के लिए
    Form 13एक कंपनी से दूसरी कंपनी में PF ट्रांसफर करने के लिए
    Form 14EPF फंड से LIC पॉलिसी खरीदने के लिए
    Form 15G / 15HPF निकासी पर TDS से बचने के लिए (शर्तों के अनुसार)
    Form 19नौकरी छोड़ने के बाद PF का पूरा पैसा निकालने के लिए
    Composite Claim Formएक ही फॉर्म से PF निकासी, आंशिक निकासी, पेंशन क्लेम आदि के लिए (आधार और नॉन-आधार दोनों में उपलब्ध)

सही फॉर्म = सही समय पर पैसा

EPFO के ये फॉर्म सिर्फ कागज नहीं, बल्कि आपकी मेहनत की कमाई तक पहुंचने का रास्ता हैं.तो अगर आपने सही समय पर सही फॉर्म भर दिया, तो आपका पैसा आसानी से मिल जाएगा.लेकिन एक छोटी सी गलती आपको लंबी परेशानी में डाल सकती है. इसलिए आज ही अपना EPF अकाउंट चेक करें और जान लें कि आपके लिए कौन सा फॉर्म कब काम आएगा.

FAQs

1. EPFO में सबसे जरूरी फॉर्म कौन-कौन से हैं?
Form 19, Form 10C, Form 10D, Form 13 और Composite Claim Form सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले फॉर्म हैं

2. PF निकालने के लिए कौन सा फॉर्म भरना होता है?
नौकरी छोड़ने के बाद PF निकालने के लिए Form 19 या Composite Claim Form भरना होता है

3. पेंशन के लिए कौन सा फॉर्म जरूरी है?
10 साल से ज्यादा नौकरी होने पर Form 10D से पेंशन क्लेम किया जाता है

4. PF ट्रांसफर कैसे होता है?
नौकरी बदलने पर Form 13 के जरिए PF अकाउंट ट्रांसफर किया जाता है

5. Composite Claim Form क्या है?
यह एक ही फॉर्म है जिससे PF निकासी, आंशिक निकासी और पेंशन क्लेम जैसे कई काम किए जा सकते हैं

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6