EPFO: 15 साल बाद क्यों वापस मिलेगी पूरी पेंशन? जानें क्या है Commuted Pension और कैसे काम करता है ये रूल, रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए जरूरी जानकारी

सरकारी कर्मचारियों के लिए कम्युटेशन ऑफ पेंशन एक अहम ऑप्शन होता है, जिसमें रिटायरमेंट के समय पेंशन का कुछ हिस्सा एकमुश्त लिया जा सकता है.तो जानिए 15 साल बाद कैसे वापस मिलती है पूरी पेंशन, क्या हैं नियम और पेंशनर्स के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
EPFO: 15 साल बाद क्यों वापस मिलेगी पूरी पेंशन? जानें क्या है Commuted Pension और कैसे काम करता है ये रूल, रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए जरूरी जानकारी

ईपीएफओ से जुड़े कई ऐसे रूल्स हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं, इसी तरह का एक रूल है कम्युटेड पेंशन.जी हां सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को हर महीने पेंशन मिलती है. लेकिन कई बार रिटायरमेंट के समय लोगों को एकमुश्त बड़ी रकम की जरूरत होती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार कर्मचारियों को कम्युटेशन ऑफ पेंशन (Commutation of Pension) का ऑप्शन देती है.लेकिन ये पेंशन 15 साल बाद ही क्यों मिलती है, क्या है इस रूल सबकुछ हम जानेंगे??

सवाल:कम्युटेशन ऑफ पेंशन से कितनी मिलती है पेंशन?

कर्मचारी अपनी मासिक पेंशन का एक हिस्सा एकमुश्त रकम के रूप में पहले ही ले सकता है.
इसका असर यह होता है कि अगले कुछ साल तक कर्मचारी को पूरी पेंशन नहीं मिलेगी,बल्कि कम पेंशन मिलती है.
वैसे अच्छी बात यह है कि यह कटौती हमेशा के लिए नहीं रहती.

Add Zee Business as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: EPFO Rule: शादी के बाद आधार में बदल गया नाम? तो टेंशन न लें, EPFO के UAN में नाम सुधारने का ये है सबसे आसान और पक्का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सवाल: 15 साल बाद अपने आप बहाल हो जाती है पूरी पेंशन

  • कम्युटेशन लेने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अहम नियम है
  • रूल के हिसाब से 15 साल पूरे होने के बाद उनकी पूरी पेंशन फिर से बहाल हो जाती है.
  • जिन कर्मचारियों की पेंशन से कुछ हिस्सा काटा जा रहा था, वह कटौती बंद हो जाती है और उन्हें पूरी पेंशन मिलने लगती है.
  • सबसे खास बात यह है कि इसके लिए पेंशनभोगी को कोई अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • आम तौर पर बैंक या पेंशन देने वाली संस्था ही तय समय पूरा होने पर पेंशन की पूरी राशि बहाल कर देती है.
  • यह नियम CCS (Commutation of Pension) Rules, 1981 के नियम 10A के तहत लागू है.EPFO

सवाल: रिटायरमेंट के समय कितनी पेंशन कम्यूट कर सकते हैं?

सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय अपनी बेसिक पेंशन का अधिकतम 40 प्रतिशत तक कम्यूट करने की सुविधा दी जाती है.

सरल भाषा में समझें तो अगर किसी कर्मचारी की पेंशन 20,000 रुपये है और वह उसका 40% कम्यूट करता है, तो उसे पेंशन का बड़ा हिस्सा एकमुश्त मिल जाता है. लेकिन इसके बदले उसकी मंथली पेंशन में कुछ सालों तक कटौती होती रहती है. इस तरह कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय एक बड़ी रकम मिल जाती है, जिसका यूज वह घर बनाने, कर्ज चुकाने या फिर बाकी की अपनी जरूरतों के लिए कर सकता है.

सवाल: कैसे होती है कम्युटेशन की रिकवरी?

  • कम्युटेशन लेने के बाद सरकार कर्मचारी को दी गई एडवांस रकम की रिकवरी उसकी पेंशन से धीरे-धीरे करती है.
  • हर महीने पेंशन से एक तय हिस्सा काटा जाता है
  • यह कटौती कम्यूटेड वैल्यू मिलने की तारीख से 15 साल तक चलती है
  • 15 साल पूरे होने के बाद कटौती पूरी तरह बंद हो जाती है
  • इसके बाद पेंशनभोगी को फिर से उसकी फुल पेंशन यानी पूरी पेंशन मिलने लगती है

सवाल: पहले क्या था रूल और अब क्या है व्यवस्था?

  • पहले के समय में कई मामलों में पेंशन से कटौती लंबे समय तक जारी रहती थी.
  • मौजूदा रूल्स ने साफ कर दिया गया है कि कम्युटेशन की रिकवरी अधिकतम 15 साल तक ही होगी.
  • इसके बाद पेंशन पूरी तरह बहाल कर दी जाती है.

सवाल: 5 साल की जगह 12 साल करने की मांग क्यों हो रही है?

केंद्रीय कर्मचारियों के कई संगठनों की ओर से लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही है कि कम्युटेशन की अवधि 15 साल से घटाकर 12 साल कर दी जाए.असल में उनका तर्क है कि कर्मचारियों को अपनी पूरी पेंशन जल्दी मिलनी चाहिए. हालांकि फिलहाल सरकार की ओर से इस रूल में कोई आधिकारिक बदलाव नहीं किया गया है और कम्युटेशन की बहाली की अवधि अभी भी 15 साल ही है.

EPFO

पेंशनर्स के लिए जरूरी सलाह

  • अगर आप सरकारी पेंशनर हैं और आपने रिटायरमेंट के समय पेंशन कम्यूट करवाई थी
  • तो यह ध्यान रखें कि 15 साल पूरे होने पर आपकी पेंशन खुद ही बहाल हो जाएगी
  • इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती
  • फिर भी अपने बैंक या पेंशन रिकॉर्ड की समय-समय पर जांच करते रहें

वैसे इससे आपको यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि पूरा समय होने पर आपको आपकी पूरी पेंशन मिल रही है या नहीं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)

FAQs

1. कम्युटेशन ऑफ पेंशन क्या होता है?
कम्युटेशन का मतलब है रिटायरमेंट के समय अपनी पेंशन का एक हिस्सा एकमुश्त रकम के रूप में पहले ही ले लेना

2. कितनी पेंशन कम्यूट कर सकते हैं?
सरकारी कर्मचारी अपनी बेसिक पेंशन का अधिकतम 40% हिस्सा कम्यूट कर सकते हैं

3. कम्यूटेड पेंशन की कटौती कितने साल तक होती है?
पेंशन से होने वाली कटौती आमतौर पर 15 साल तक जारी रहती है

4. 15 साल बाद क्या होता है?
15 साल पूरे होने पर पेंशन से होने वाली कटौती बंद हो जाती है और पेंशनर को पूरी पेंशन मिलने लगती है

5. क्या पूरी पेंशन बहाल कराने के लिए आवेदन करना पड़ता है?
नहीं, 15 साल पूरे होने पर बैंक या पेंशन देने वाली संस्था अपने आप पूरी पेंशन बहाल कर देती है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6