EPFO से जनवरी में जुड़े 17.89 लाख मेंबर्स, कुल नए सदस्यों में 57 फीसदी की आयु 18-25 के बीच

EPFO new Members: जनवरी 2025 में EPFO से करीब 8.23 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.87 प्रतिशत अधिक है.
EPFO से जनवरी में जुड़े 17.89 लाख मेंबर्स, कुल नए सदस्यों में 57 फीसदी की आयु  18-25 के बीच

EPFO new Members: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने गुरुवार को ऐलान किया कि इस साल जनवरी में संगठन से 17.89 लाख सदस्यों के जुड़े हैं. यह आंकड़ा दिसंबर 2024 के मुकाबले मासिक आधार पर 11.48 प्रतिशत अधिक है. EPFO के आधिकारिक बयान के अनुसार, पेरोल में जनवरी 2024 के मुकाबले 11.67 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यह दिखाता है कि कर्मचारी फायदों को लेकर पहले के मुकाबले जागरूकता बढ़ी है.

जनवरी 2025 में EPFO से करीब 8.23 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.87 प्रतिशत अधिक है.

18-25 आयु वर्ग के 4.70 लाख नए सदस्य

Add Zee Business as a Preferred Source

आंकड़ों में गौर करने वाली बात यह है कि 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व लगातार बना हुआ है. जनवरी 2025 में इस आयु वर्ग के 4.70 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जो समीक्षा अवधि में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 57.07 प्रतिशत है. इस महीने में जोड़े गए 18-25 आयु वर्ग के नए सदस्यों की संख्या पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 3.07 प्रतिशत अधिक है.

इसके अलावा, जनवरी 2025 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए शुद्ध पेरोल वृद्धि लगभग 7.27 लाख है, जो दिसंबर 2024 के पिछले महीने की तुलना में 6.19 प्रतिशत अधिक और जनवरी 2024 की तुलना में 8.15 प्रतिशत की अधिक है.

नए सदस्यों में 2.17 लाख महिलाएं

पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण के मुताबिक, महीने के दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में से लगभग 2.17 लाख महिलाएं हैं. यह आंकड़ा जनवरी 2024 की तुलना में 6.01 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है.

महिला पेरोल में 13.48 फीसदी का इजाफा

बयान में आगे कहा गया कि महीने के दौरान शुद्ध महिला पेरोल वृद्धि लगभग 3.44 लाख रही, जो दिसंबर 2024 की तुलना में 13.48 प्रतिशत और जनवरी 2024 की तुलना में 13.58 प्रतिशत अधिक है.

इसके अतिरिक्त, सरकार EPFO में क्लेम को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. EPFO ने चालू वित्त वर्ष में (6 मार्च तक) रिकॉर्ड 2.16 करोड़ ऑटो क्लेम का सेटलमेंट किया है. पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 89.52 लाख था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6