नौकरी गई तो PF कब मिलेगा? समझें EPFO के कभी ना इग्नोर करने वाले रूल्स, वरना फंस ना जाए पैसा!

अगर आपकी नौकरी छूट गई है या आप जॉब बदल रहे हैं तो फिर आपके लिए जानना जरूरी है कि PF निकालने के नियम बदल चुके हैं.असल में EPFO ने 2026 में 'EPFO 3.0' के तहत कुछ बड़े बदलाव किए हैं.तो जानिए क्या बदला, क्या फायदा है और क्या दिक्कत आ सकती है.
नौकरी गई तो PF कब मिलेगा? समझें EPFO के कभी ना इग्नोर करने वाले रूल्स, वरना फंस ना जाए पैसा!

चुटकियों में निकलेगा PF का पैसा, 2026 के नए नियमों में कर्मचारियों के लिए छिपी है बड़ी राहत(फोटो सोर्स: प्रतीकात्मक)

अगर आपकी नौकरी चली गई है या आप जॉब बदलने की तैयारी में हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है. Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) ने 2026 में ‘EPFO 3.0’ के तहत PF निकासी के बदलाव किए हैं.असल में अब पैसा निकालने का तरीका, समय और शर्तें पहले जैसे नहीं रहे. इन नए नियमों का असर सीधे आपकी इनकम, सेविंग और रिटायरमेंट प्लानिंग पर पड़ सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कब, कितना और कैसे PF निकाल सकते हैं, ताकि मुश्किल वक्त में सही फैसला ले सकें. तो अब सवाल ये है कि आपको पैसा जल्दी मिलेगा या लंबा इंतजार करना पड़ेगा?

Summary First

  • 100% PF निकालने के लिए 12 महीने इंतजार मिलेगा
  • 1 महीने बाद 75% तक निकासी संभव है
  • 25% बैलेंस खाते में रखना जरूरी होगा
  • EPS (पेंशन) के लिए 3 साल इंतजार होगा
  • UPI और ATM से PF निकासी सुविधा मिल सकेगी
Add Zee Business as a Preferred Source


सबसे बड़ा सवाल: आखिर नियम बदले क्यों?

  • असल में पहले लोग जल्दी PF निकालकर खर्च कर देते थे
  • तो रिटायरमेंट के समय पैसे की कमी हो जाती थी
  • इसलिए सरकार का मकसद लॉन्ग टर्म सेविंग बचाना
  • साथ ही लोगों को फाइनेंशियल सिक्योरिटी देना
  • यानी कि आज की जरूरत और फ्यूचर की सुरक्षा..दोनों का बैलेंस है

सवाल: अब 100% PF कब मिलेगा?

100% PF पैसा रिटायरमेंट (58 साल) पर मिलता है
विदेश स्थायी रूप से जाने पर भी पूरा पैसा मिल सकता है
नौकरी छूटने पर 2 महीने बाद पूरा PF निकाल सकते हैं

नए नियम:

1 महीने बेरोजगारी पर 75% विड्रॉल
2 महीने बाद बाकी 25% भी निकाल सकते हैं

बाकी स्थिति:

मेडिकल, पढ़ाई या घर बनाने के लिए 100% विड्रॉल संभव


सवाल: क्या पूरा पैसा निकाल सकते हैं तुरंत?

नहीं...नौकरी करते समय आप अपना पूरा EPFO ​​पैसा तुरंत नहीं निकाल सकते
पूरा पैसा सिर्फ़ रिटायरमेंट (58 साल की उम्र) या 2 महीने बेरोज़गारी के बाद ही निकाला जा सकता है

  • आपको कम से कम 25% पैसा खाते में छोड़ना होगा
  • उस पर 8%+ ब्याज मिलता रहेगा
  • यानी कि थोड़ी सेविंग हमेशा बनी रहेगी

सवाल: EPS (पेंशन) के नियम क्या हैं?

  • 2026 में EPS-95 योजना में बड़े बदलाव प्रस्तावित
  • न्यूनतम पेंशन ₹1,000 से बढ़ाकर ₹5,000–₹7,500 करने की तैयारी
  • पेंशन योग्य वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 तक हो सकती है
  • हायर पेंशन के पुराने ऑप्शन हटाए जा सकते हैं
  • पेंशन के लिए कम से कम 10 साल की नौकरी जरूरी हो सकेगी
  • पेंशन 58 से 60 साल की उम्र में शुरू होती हैEPFO


पहले: 2 महीने में
अब: ❗ 3 साल बाद

कारण : सरकार चाहती है कि आपको रिटायरमेंट में नियमित पेंशन मिले

सवाल: PF निकालने की कैटेगरी कितनी रह गई?

पहले: 13 कैटेगरी (काफी कन्फ्यूजन)

अब सिर्फ 3 हैं

जरूरी जरूरतें (बीमारी, पढ़ाई, शादी)
घर (खरीद/मरम्मत)
खास परिस्थितियां (बेरोजगारी)

सवाल: क्या अब PF निकालना आसान हुआ है?

हां, बहुत आसान

नए डिजिटल बदलाव:

UPI से पैसा ट्रांसफर
ATM से निकासी (जल्द)
95% क्लेम ऑटो-प्रोसेस

मतलब: दफ्तर जाने की जरूरत खत्म

FACT BOX: नए नियम एक नजर में

100% निकासी: 12 महीने बाद
75% निकासी: 1 महीने बाद
25% बैलेंस रखना जरूरी
EPS: 3 साल बाद
UPI + ATM सुविधा

सवाल : टैक्स में क्या बदलाव हो सकता है?

अभी: 5 साल बाद निकासी = टैक्स फ्री
संभावना:इसे घटाकर 3 साल किया जा सकता है
अगर ऐसा हुआ: नौकरी बदलने वालों को फायदा

सवाल: क्या ये नियम आपके लिए अच्छे हैं या मुश्किल?

नुकसान: 12 महीने का इंतजार, EPS निकालना मुश्किल

फायदा: 1 महीने में 75% पैसा,आसान डिजिटल प्रोसेस और लॉन्ग टर्म सेविंग सेफ

सवाल: आपके लिए इसका मतलब

अगर नौकरी गई तो तुरंत 75% पैसा मिल सकता है

अगर लॉन्ग टर्म सोचते हैं तो रिटायरमेंट फंड सेफ रह सकता है

अगर बार-बार जॉब बदलते हैं को नए टैक्स नियम से फायदा हो सकता है

कुल मिलाकर थोड़ी सख्ती, लेकिन ज्यादा सुरक्षा मिल सकेगी

सवाल: कल क्या बदल सकता है?

  • PF पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा
  • ATM निकासी आम हो जाएगी
  • टैक्स नियम आसान हो सकते हैं

अब आपको क्या करना चाहिए?

  • PF जल्दी निकालने से बचें
  • 25% बैलेंस बनाए रखें
  • UAN और बैंक लिंक अपडेट रखें
  • टैक्स नियम को पूरा समझें

आपके लिए क्या मतलब है इन नियमों का?


असल में ईपीएफओ के ये नियम एक तरह का संतुलन हैं.जी हां एक तरफ 12 महीने की वेटिंग और 25% अनिवार्य बैलेंस थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन दूसरी तरफ 1 महीने में 75% निकासी, UPI सुविधा और सरल प्रक्रिया नौकरी जाने के बुरे वक्त में बड़ी राहत दे सकती है.


FAQs

Q1. नौकरी छूटने पर PF कब मिलेगा?
1 महीने बाद 75%, पूरा 12 महीने बाद

Q2. क्या पूरा पैसा तुरंत निकाल सकते हैं?
नहीं, 25% बैलेंस रखना जरूरी

Q3. EPS कब मिलेगा?
3 साल बाद

Q4. क्या PF ATM से निकाल सकते हैं?
जल्द ही हां

Q5. क्या टैक्स नियम बदलेंगे?
संभावना है, लेकिन अभी 5 साल नियम लागू

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6