&format=webp&quality=medium)
हर महीने सैलरी से PF कटता है तो अक्सर लगता है कि पैसे कम मिल रहे हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि यही PF आपके भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा बनता है.असल में EPFO के तहत मिलने वाले फायदे आज भी बेहद मजबूत और शानादर होते हैं,हालांकि “2026 में बड़े बदलाव” जैसी कई बातें बढ़ा-चढ़ाकर बताई जाती हैं. असल में ये सुविधाएं पहले से मौजूद हैं, बस अब डिजिटल होने से इन्हें लेना आसान हो गया है. पीएफ से आपको शादी, पेंशन से लेकर 7 लाख का फ्री इंश्योरेंस तक 5 बड़े फायदे मिलते हैं.
PF मेंबर बनने के साथ ही आप EDLI (Employees’ Deposit Linked Insurance) स्कीम के तहत कवर हो जाते हैं.
बीमा कवर:अधिकतम ₹7 लाख तक
न्यूनतम राशि: रूल्स के अनुसार तय (फिक्स ₹2.5 लाख हर केस में नहीं)
प्रीमियम: कर्मचारी को कुछ नहीं देना पड़ता
ध्यान रखें: यह कवर तभी मिलता है जब कर्मचारी EPF में एक्टिव मेंबर हो (यानी हाल में योगदान हो रहा हो)।
कवर आपकी PF एक्टिविटी पर निर्भर करता है, न कि केवल नौकरी बदलने पर

PF सिर्फ रिटायरमेंट के लिए नहीं है, बल्कि जरूरत के समय मदद भी करता है.
आप इन कामों के लिए पैसा निकाल सकते हैं:
ध्यान रखें कि हर निकासी के लिए अलग-अलग शर्तें हैं
पूरा PF निकालना संभव नहीं होता
EPFO 3.0 के कारण प्रोसेस अब ऑनलाइन और तेज हो गया है

क्या आपने अपना e-Nomination अपडेट किया है? अगर नहीं, तो आज ही कर लें क्योंकि यही आपके परिवार की असली सुरक्षा है.Nomination नहीं होने पर बाद में परेशानी हो सकती है.
FAQs
1. PF में ₹7 लाख का इंश्योरेंस कैसे मिलता है?
EDLI स्कीम के तहत एक्टिव EPF मेंबर को बिना प्रीमियम ₹7 लाख तक का कवर मिलता है
2. PF से पेंशन कब मिलती है?
कम से कम 10 साल की सर्विस के बाद 58 साल की उम्र में पेंशन शुरू होती है
3. क्या PF से बीच में पैसा निकाला जा सकता है?
हां, मेडिकल, शादी, घर या पढ़ाई के लिए तय नियमों के तहत निकासी संभव है
4. PF पर टैक्स लगता है क्या?
PF में EEE बेनिफिट मिलता है, यानी निवेश, ब्याज और निकासी (5 साल बाद) टैक्स फ्री होती है
5. क्या EPFO में ₹50,000 लॉयल्टी बोनस मिलता है?
नहीं, ऐसा कोई आधिकारिक नियम नहीं है, यह सिर्फ भ्रमित करने वाली जानकारी है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)