UAN और OTP मांगा तो समझो फंस गए! एक क्लिक में खाली हो सकता है PF अकाउंट, जानिए बचने के तरीके

EPFO ने करोड़ों PF खाताधारकों को साइबर ठगों से बचने की चेतावनी दी है. क्या आपको भी KYC अपडेट या पेंशन के नाम पर फर्जी कॉल आ रहे हैं? याद रखें, EPFO कभी आपसे OTP या बैंक डिटेल नहीं मांगता. एक छोटी सी गलती आपका पूरा रिटायरमेंट फंड साफ कर सकती है, जानें खुद को सुरक्षित रखने के तरीके.
UAN और OTP मांगा तो समझो फंस गए! एक क्लिक में खाली हो सकता है PF अकाउंट, जानिए बचने के तरीके

ईपीएफओ की तरह से कभी कोई कॉल आए तो समझ जाएं ये पूरी तरह से फ्रॉड है (फोटो: एआई)

आज PF सिर्फ एक अकाउंट नहीं, बल्कि आपकी रिटायरमेंट की सबसे बड़ी सुरक्षा है. लेकिन डिजिटल दौर में यही पैसा साइबर ठगों के निशाने पर है. हाल ही में Employees' Provident Fund Organisation यानी EPFO ने करोड़ों खाताधारकों को चेतावनी दी है कि UAN, OTP और बैंक डिटेल मांगने वाले कॉल/मैसेज से तुरंत सावधान हो जाएं.असल में बड़ा सवाल ये है कि क्या एक छोटी सी गलती सच में आपका पूरा PF साफ कर सकती है?

5 प्वाइंट में समझें पूरी बात

  • EPFO कभी कॉल/मैसेज पर डिटेल नहीं मांगता
  • UAN, OTP, पासवर्ड शेयर करना यानी सीधा खतरा
  • फर्जी लिंक सबसे बड़ा जाल
  • डर और लालच से फंसाते हैं ठग
  • सतर्क रहें तो पैसा सुरक्षित

ये खतरा इतना बड़ा क्यों है?

PF अकाउंट में सालों की बचत
रिटायरमेंट फंड
इमरजेंसी का सहारा

क्या है स्कैमर्स का तरीका?

  • फोन पर कहेंगे KYC अपडेट नहीं
  • पेंशन रुकी है
  • खाता बंद हो जाएगा
  • और फिर आपसे OTP लेकर अकाउंट खाली
  • इसलिए एक छोटी गलती और फिर बड़ा नुकसान

EPFO का साफ नियम: ये कभी नहीं पूछा जाएगा?

  • EPFO ने साफ कहा है ये जानकारी कभी शेयर न करें
  • UAN नंबर
  • पासवर्ड
  • OTP
  • आधार डिटेल
  • बैंक अकाउंट

अगर कोई मांगे तो 100% फ्रॉड हो सकता है

स्कैमर्स कैसे फंसाते हैं ?

1. फर्जी कॉल

  • खुद को EPFO अधिकारी बताते हैं
  • तुरंत कार्रवाई का दबाव

2. फेक लिंक

  • SMS/WhatsApp में लिंक
  • क्लिक करते ही डेटा चोरी

3. डर या लालच

  • पैसा फंस जाएगा
  • बोनस मिलेगा
EPFO

इस फ्रॉड कैसे बचें?

1. कभी OTP शेयर न करें

  • OTP यानी कि आपकी तिजोरी की चाबी

2. सिर्फ ऑफिशियल साइट यूज करें

  • हमेशा EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

3. अनजान लिंक से दूर रहें

  • कोई भी लिंक क्लिक करने से पहले सोचें

4. कॉल पर भरोसा न करें

  • EPFO फोन पर डिटेल नहीं मांगता

5. खुद स्टेटस चेक करें

  • पेंशन/क्लेम का स्टेटस खुद देखें

EPFO सिक्योरिटी रूल्स को समझें

  • EPFO कभी कॉल/मैसेज पर डिटेल नहीं मांगता
  • OTP सिर्फ आपके लिए होता है
  • KYC अपडेट सिर्फ पोर्टल पर होता है
  • फर्जी लिंक यानी कि सबसे बड़ा खतरा

कल में क्या बदलेगा?

  • साइबर फ्रॉड केस तेजी से बढ़ रहे
  • डिजिटल सेवाओं के साथ जोखिम भी बढ़ा
  • यूजर की सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा
स्थितिठग क्या कहेंगे?सच क्या है?
KYC अपडेटफोन पर OTP बताएं या लिंक पर क्लिक करेंKYC केवल EPFO पोर्टल पर खुद लॉगिन करके होता है
पेंशन/क्लेमआपका पैसा फंस गया है, फीस जमा करेंEPFO किसी भी सेवा के लिए WhatsApp/कॉल पर पैसे नहीं मांगता
ऑफिशियल ऐपहम आपको एक फाइल भेज रहे हैं, इसे इंस्टॉल करेंसिर्फ UMANG App या आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें
मददमैं हेड ऑफिस से बोल रहा हूं, मदद चाहिए?EPFO अधिकारी कभी भी व्यक्तिगत रूप से कॉल नहीं करते

आपके लिए इसके क्या मायने हैं?

अगर आप PF में पैसा जमा कर रहे हैं तो आपको खुद अपनी सुरक्षा करनी होगी
याद रखें कोई भी सरकारी संस्था OTP नहीं मांगती
जल्दीबाजी में लिया फैसला नुकसान कर सकता है

क्या करना चाहिए?

अपना UAN और पासवर्ड सुरक्षित रखें
मोबाइल पर आए हर लिंक को वैरीफाई करें
EPFO पोर्टल पर खुद लॉगिंग करके जानकारी देखें
संदिग्ध कॉल तुरंत काट दें

आपके काम की बात

एक बात हर किसी को समझना चाहिए कि PF आपका भविष्य है और साइबर ठग उसी पर नजर रखे बैठे हैं लेकिन अगर आप जागरूक हैं तो कोई भी आपका पैसा नहीं छीन सकता.इसलिए याद रखें कि OTP किसी को नहीं… तभी PF सुरक्षित रहेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या EPFO कभी फोन करके डिटेल मांगता है?

नहीं

Q2 OTP देने से क्या हो सकता है?

अकाउंट खाली हो सकता है

Q3 KYC कैसे अपडेट करें?

सिर्फ EPFO पोर्टल पर

Q4 फर्जी कॉल आए तो क्या करें?

तुरंत काटें और रिपोर्ट करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6