EPFO Alert: एक छोटी सी गलती आपके PF अकाउंट से पेंशन को कर सकती है कम, जानें इसके बारे में सबकुछ

पीएफ अकाउंट की एक छोटी सी गलती आपकी पेंशन और रिटायरमेंट फंड को चूना लगा सकती है, EPFO ने जॉइनिंग और एग्जिट डेट (Date of Exit) को सही रखने की चेतावनी दी है, अगर ये तारीखें गलत हुईं, तो पैसा निकालने या पेंशन पाने में बड़ी दिक्कत होगी. आज ही UAN पोर्टल पर अपनी डिटेल्स चेक करें और सुधारें.
EPFO Alert: एक छोटी सी गलती आपके PF अकाउंट से पेंशन को कर सकती है कम, जानें इसके बारे में सबकुछ

पीएफ अकाउंट की एक छोटी सी गलती आपकी पेंशन और रिटायरमेंट फंड को चूना लगा सकती है (फाइल फोटो)

नौकरी करने वालों के लिए पीएफ का पैसा फ्यूचर को सेफ रखने का ऑप्शन होता है.लेकिन अक्सर लोग पीएफ अकाउंट में कुछ ऐसी लगती करते हैं जो बाद में भारी पड़ जाती है. जी हां आपके पीएफ (PF) अकाउंट की एक छोटी सी गलती आपकी पेंशन पर भारी पड़ सकती है. ईपीएफओ (EPFO) अक्सर मेंबर्स को चेतावनी देते हैं कि वे समय रहते कुछ जरूरी डिटेल्स को चेक करते रहते हैं.

एक बात समझ लें कि अगर आप अपने प्रोविडेंट फंड (PF) में पैसे जमा करते हैं, तो यह एक ऐसी बात है जिसे आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.आपके पीएफ अकाउंट की एक छोटी सी गलती आपके रिटायरमेंट के पैसों और यहां तक कि आपकी पेंशन पर भी असर डाल सकती है.

कौन सी गलती कभी नहीं करें?

हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मेंबर्स से अपने अकाउंट में दो सबसे जरूरी डिटेल्स को ध्यान से चेक करने को कहा है जॉइनिंग की तारीख (Date of Joining-DoJ) और नौकरी छोड़ने की तारीख (Exit Date).

EPFO के मुताबिक, इन तारीखों में एक छोटी सी चूक भी आगे चलकर बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है. हाल ही के एक अपडेट में EPFO ने कहा कि इन तारीखों में हुई एक छोटी सी गलती आपके पीएफ कंट्रीब्यूशन और पेंशन की एलिजिबिलिटी (योग्यता) दोनों को प्रभावित कर सकती है.

क्यों सबसे खास हैंExit Date और Date of Joining?

  • आपको बता दें कि आपकी जॉइनिंग की तारीख यह बताती है कि आपने काम कब शुरू किया था, जबकि एग्जिट डेट (Exit Date) यह बताती है कि आपने नौकरी कब छोड़ी.
  • असल में ये दोनों तारीखें मिलकर तय करती हैं कि आपने कितने समय तक पीएफ में पैसा जमा किया
  • असल में आप पेंशन (EPS) पाने के हकदार हैं या नहीं
  • इसके साथ ही रिटायरमेंट के वक्त आपको कुल कितना पैसा मिलेगा
  • अगर ये डिटेल्स गलत हैं या अपडेट नहीं हैं, तो आपकी नौकरी का पूरा रिकॉर्ड खराब हो सकता है

बात यहां आकर गंभीर हो जाती है

  • अगर आपकी एग्जिट डेट अपडेट नहीं है या गलत दर्ज है, तो आप ऑनलाइन पीएफ का पैसा नहीं निकाल पाएंगे
  • आपको पेंशन के फायदों से हाथ धोना पड़ सकता है या पेंशन कम हो सकती है
  • नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर का काम अटक सकता है
  • रिटायरमेंट के वक्त मिलने वाला फाइनल पैसा आपकी उम्मीद से कम हो सकता है
  • शॉर्ट में कहा जाए तो फिर आज डेटा में हुई एक छोटी सी गलती कल आपको बड़ा फाइनेंशियल नुकसान पहुंचा सकती है.

ये गलतियां आखिर होती क्यों हैं?

  • ज्यादातर गलतियां इन वजहों से होती हैं कि कंपनी (Employer) की तरफ से डेटा डालते वक्त हुई चूक
  • नौकरी बदलते समय एग्जिट डेट का अपडेट न होना
  • पुराने रिकॉर्ड्स को डिजिटल करते समय गलत एंट्री हो जाना

पहले इन मिस्टेक को केवल कंपनी ही ठीक कर सकती थी, जिससे काफी देरी होती थी.लेकिन अब कर्मचारी खुद भी यूएएन (UAN) पोर्टल के जरिए इनमें सुधार कर सकते हैं.

अपनी पीएफ डिटेल्स कैसे चेक करें?

आप बस कुछ आसान स्टेप्स में अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर सकते हैं-

1. अपने UAN पोर्टल पर लॉग इन करें
2. View Service History वाले ऑप्शन पर जाएं
3. अपनी सभी कंपनियों के रिकॉर्ड चेक करें
4. अपनी जॉइनिंग डेट (DoJ) और एग्जिट डेट (Exit Date) को ध्यान से देखें

अगर आपको कुछ भी गलत लगे, तो उसे तुरंत ठीक करें

गलती सुधारने का तरीका:

  • UAN पोर्टल पर लॉग इन करें
  • Update Date of Exit या इससे जुड़े सही ऑप्शन को चुनें
  • आप हमेशा सही जानकारी दर्ज करें
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • कंपनी (Employer) के अप्रूवल के लिए सबमिट कर दें

एक बात हर किसी को समझ लेना चाहिए कि कुछ मामलों में, आपको इस काम के लिए अपनी कंपनी की एचआर (HR) टीम से भी संपर्क करना पड़ सकता है. तो इसलिए नौकरी करने वाले समय रहते ईपीएफ में ज्वाइंनिंग डेट और एग्जिट डेट को चेक करें और गलती हो तो सही करें.

यह भी पढ़ें:EPFO: क्या है Commuted Pension और कैसे करेगा ये रूल काम,15 साल बाद वापस कैसे मिलेगी पूरी पेंशन? जानें पूरा गणित

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6