EPFO Alert: पीएफ खाते से निकाला गया हर एक रुपया आपके बुढ़ापे पर पड़ेगा भारी, पैसा निकालने से पहले समझ लें पेंशन का कैलकुलेशन

EPFO अलर्ट: पीएफ से निकाला गया पैसा आपकी रिटायरमेंट पेंशन को घटा सकता है. 10 साल का रूल, अर्ली पेंशन कटौती और सर्विस ट्रांसफर की गलती समझें, वरना बुढ़ापे की मंथली इनकम पर पड़ेगा सीधा असर.
EPFO Alert: पीएफ खाते से निकाला गया हर एक रुपया आपके बुढ़ापे पर पड़ेगा भारी, पैसा निकालने से पहले समझ लें पेंशन का कैलकुलेशन

PF withdrawal impact on pension

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में आपके वेतन का जो हिस्सा कटता है, वह दो जगह जाता है, एक EPF (बचत) और दूसरा EPS (पेंशन). लेकिन जब भी आप एडवांस पीएफ निकालते हैं, तो आपको लगता है कि आप केवल अपनी बचत निकाल रहे हैं, लेकिन ईपीएफओ के 'सर्विस इयर्स' और 'पेंशन कैलकुलेशन' के नियम कुछ और ही कहानी कहते हैं.आपका पीएफ से निकाला गया एक रुपया तक रिटायरमेंट के टाइम पेंशन पर भारी पड़ सकता है.

सवाल-क्या पीएफ से बीच में निकाला गया एक रुपया तक पेंशन पर असर डाल सकता है.

जवाब- हां पीएफ से निकाला गया फंड पेंशन पर असर डाल सकता है सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बचट खाते की तरह से पीएफ को देखना क्या सही है?

अक्सर रिटायरमेंट की प्लानिंग करते समय अक्सर लोग पीएफ (PF) को केवल एक 'बचत खाते' की तरह देखते हैं और जब भी पैसों की जरूरत होती है, तुरंत विड्रॉल की रिक्वेस्ट डाल देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पीएफ खाते से निकाला गया हर एक रुपया आपके बुढ़ापे की मंथली पेंशन को कम कर सकता है?

1. 10 साल का जादुई आंकड़ा PF वाले समझ लें

  • अगर आपकी कुल नौकरी 10 साल है, तो आप अपनी पेंशन का पूरा पैसा निकाल सकते हैं.
  • 9 साल 6 महीने की सर्विस के बाद पेंशन का पैसा निकाल लिया, तो 'पेंशन पात्रता' खत्म होगी.
  • रिटायरमेंट के टाइम हर महीने मिलने वाली फिक्स्ड पेंशन नहीं मिलेगी.
  • इससे आपको फिर से नई नौकरी में जीरो से शुरुआत करनी होगी.

2. 'पेंशन कटौती' का गणित, कैसे कम हो जाती है रकम?

  • नौकरी के दौरान बस PF एडवांस निकालना भी पेंशन पर असर डाल सकता है.
  • भले ही आप ‘पेंशन शेयर’ न छूएं, कुल रिटायरमेंट फंड घटता है.
  • पीएफ पर ब्याज Compound तरीके से जुड़ता है.
  • बीच में ₹2 लाख निकालने पर लॉन्ग टर्म में बड़ा नुकसान होता है.
  • यही रकम रिटायरमेंट तक ₹10–12 लाख बन सकती थी.
  • 58 साल से पहले पेंशन लेने पर हर साल 4% कटौती होती है.
  • 5 साल पहले पेंशन लेने पर करीब 20% कम रकम हमेशा मिल सकती है.

PF विड्रॉल: कितना निकालना है सुरक्षित?

विड्रॉल का कारणकितनी रकम निकाल सकते हैंपेंशन पर असर
बीमारी (Illness)6 महीने की बेसिक सैलरी या पूरा बैलेंस (शर्तों के अनुसार)सीधा असर नहीं, लेकिन कुल रिटायरमेंट फंड घटेगा
शादी (स्वयं/बच्चे)कर्मचारी के हिस्से का 50%सर्विस हिस्ट्री पर सीधा असर नहीं
घर खरीदना/लोन90% तक (निर्धारित शर्तों के साथ)बड़ा फंड लॉस, रिटायरमेंट कॉर्पस कम होता है
बेरोजगारी (1 महीना)75% तक हिस्साअपेक्षाकृत सुरक्षित, खाता सक्रिय रहता है
EPFO


3. 'पेंशन रिड्यूसिंग' फैक्टर को भी समझें

  • EPFO का एक कम फेमस रूल ‘Past Service’ से जुड़ा है.
  • पुरानी नौकरी का PF ट्रांसफर न करके निकालने पर आपकी लास्ट सेवा खत्म मानी जाती है.
  • इससे पेंशन कैलकुलेशन में बड़ा नुकसान भी हो सकता है.
  • 20 साल से ज्यादा सर्विस पर EPFO 2 साल का बोनस जोड़ता जाता है.
  • इस एक्स्ट्रा सर्विस से पेंशन 10–15% तक बढ़ सकती है.
  • PF निकालने पर आप यह अहम फायदा भी खो देते हैं.

4. पेंशन बचाने का 'थंब रूल' जानना बहुत जरूरी क्यों है?

  • नौकरी छोड़ते टाइम अगर आपकी सर्विस 10 साल से ज्यादा है, तो पैसा निकालने की जल्दी न करें.
  • ऐसे में ‘Scheme Certificate’ लेना ज्यादा समझदारी मानी जाता है.
  • यह प्रमाण होता है कि आपने पेंशन का हक कमा लिया है.
  • बहुत जरूरी हो तो केवल ‘Non-Refundable Advance’ ही निकालना चाहिए.
  • पेंशन फंड को छेड़ने से बचें, खासकर Member Portal के Column 10 वाले हिस्से को.
  • पूरी तरह रिटायर होने से पहले पेंशन हिस्से का विड्रॉल नहीं करना चाहिए.

EPFO

तात्कालिक जरूरत vs स्थायी सेफ्टी को भी समझ लें

पीएफ से पैसा निकालना आज की जरूरत पूरी कर सकता है, लेकिन यह आपके फ्यूचर की 'पेंशन आय' को स्थायी रूप से छोटा कर देता है. ईपीएफओ के नियमों का ऑथेंटिक सार यही है कि "जितना कम विड्रॉल, उतनी ज्यादा पेंशन.

अप्रैल से मिलने वाली एटीएम वाली सुविधा

अब लोगों की परेशानी के कम करने के लिए सरकार ने ईपीएफ रूल्स में काफी चेंज किया है.अब पीएफ से पैसा निकालना काफी आसान होने वाला है. जी हां इसी साल 2026 से आप पीएफ का पैसा एटीएम से तक निकाल सकेंगे. इस ऑप्शन के आने से आप चुटकियों में पैसा निकाल सकेंगे. हालांकि कितना पैसा एक दिन, महीने और साल में निकाल सकेंगे इसको लेकर सरकार की आधिकारिक मुहर लगने का वेट हर किसी को है.(नोट: खबर सामान्य दानकारी पर आधारित है)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या पीएफ से पैसा निकालने पर पेंशन कम हो सकती है?

हां, बार-बार विड्रॉल करने से रिटायरमेंट फंड और कंपाउंडिंग का फायदा घटता है, जिससे भविष्य की पेंशन पर असर पड़ सकता है.

Q2 10 साल की सर्विस क्यों है ‘मैजिक नंबर’?

अगर 10 साल से पहले EPS निकाल लिया, तो पेंशन पात्रता खत्म हो सकती है और फिर से जीरो से शुरुआत करनी पड़ती है.

Q3 58 साल से पहले पेंशन लेने पर क्या नुकसान है?

हर साल के लिए पेंशन में 4% की स्थायी कटौती होती है, 5 साल पहले लेने पर करीब 20% कम पेंशन मिलेगी.

Q4 नौकरी बदलते समय PF निकालना सही है?

नहीं, PF ट्रांसफर न करने पर ‘Past Service’ खत्म हो सकती है और पेंशन कैलकुलेशन में नुकसान होता है

Q5 पेंशन बचाने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?

कम से कम विड्रॉल करें, 10 साल बाद ‘Scheme Certificate’ लें और पेंशन हिस्से को छूने से बचें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6