EPFO 3.0: UPI से निकलेगा PF का पैसा, होंगे और भी बड़े बदलाव - कब से लागू होगा नया नियम और क्या कुछ बदलेगा? - यहां जानें

PF से पैसा निकालना अब तक एक लंबा और झंझट भरा प्रोसेस रहा है. लेकिन EPFO 3.0 के साथ यह अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है. नया सिस्टम, नई तकनीक और UPI आधारित सुविधा PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत बन सकती है. आइए इस बदलाव से जुड़े बड़े बदलाव के बारे में जानते हैं...
EPFO 3.0: UPI से निकलेगा PF का पैसा, होंगे और भी बड़े बदलाव - कब से लागू होगा नया नियम और क्या कुछ बदलेगा? - यहां जानें

EPFO 3.0: भारत में नौकरीपेशा लोगों के रिटायरमेंट से जुड़े सबसे बड़े संगठन EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) अब एक बड़े डिजिटल बदलाव की ओर बढ़ रहा है. इस बदलाव का नाम है EPFO 3.0. इसका मकसद EPF से जुड़े कामों को उतना ही आसान बनाना है, जितना आज बैंकिंग या UPI पेमेंट हो चुका है.

इस अपग्रेड का असर देश के करीब 8 करोड़ से ज्यादा एक्टिव EPF सदस्यों पर पड़ेगा. नया सिस्टम आने के बाद EPF बैलेंस चेक करना, प्रोफाइल अपडेट करना, शिकायत दर्ज करना और पैसे निकालना पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा.

EPFO 3.0 क्या है और क्यों जरूरी है?

Add Zee Business as a Preferred Source

EPFO 3.0 को सिर्फ एक छोटा टेक अपडेट नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे पूरे सिस्टम का रीसेट कहा जा सकता है. अभी तक EPFO का सिस्टम अलग-अलग पैच और मॉड्यूल पर चलता रहा है, जिससे कई बार वेबसाइट स्लो हो जाती है या क्लेम अटक जाते हैं. लेकिन अब EPFO एक कोर बैंकिंग सिस्टम जैसा मॉडल अपनाने जा रहा है, जैसा बड़े बैंक इस्तेमाल करते हैं. इससे लाखों ट्रांजैक्शन एक साथ और रियल-टाइम में प्रोसेस किए जा सकेंगे.

लेबर रिफॉर्म और असंगठित कामगारों से कनेक्शन

EPFO 3.0 का सीधा संबंध आने वाले नए लेबर कोड्स से भी है. इन रिफॉर्म्स के लागू होने के बाद EPFO का दायरा सिर्फ सैलरी पाने वाले कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा. सरकार की योजना है कि गिग वर्कर्स, प्लेटफॉर्म वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी भी सोशल सिक्योरिटी सिस्टम से जुड़ सकें. इसके लिए EPFO को एक मजबूत और स्केलेबल टेक सिस्टम की जरूरत है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सिस्टम पर बढ़ता दबाव

फिलहाल EPFO लगभग 28 लाख करोड़ रुपए का फंड मैनेज करता है. जैसे-जैसे मेंबर्स की संख्या बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां जुड़ेंगी, पुराने सिस्टम पर दबाव और बढ़ेगा. इसी वजह से EPFO 3.0 को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है, ताकि सिस्टम स्लो न पड़े और मेंबर्स को परेशानी न हो.

EPFO 3.O

UPI के जरिए EPF विड्रॉल: सबसे बड़ा बदलाव

EPFO 3.0 का सबसे बड़ा और चर्चा में रहने वाला फीचर है UPI से EPF पैसा निकालने की सुविधा. नई व्यवस्था में BHIM या अन्य UPI ऐप के जरिए EPF निकासी संभव होगी, मेंबर को अपना कुल बैलेंस, निकासी योग्य राशि और न्यूनतम बैलेंस साफ दिखाई देगा. शुरुआत में प्रति ट्रांजैक्शन ₹25,000 तक की सीमा हो सकती है. इससे बैंक अकाउंट, चेक या लंबे अप्रूवल प्रोसेस की झंझट कम हो जाएगी.

EPF विड्रॉल के नियम पहले ही हो चुके हैं आसान

EPFO ने पहले ही विड्रॉल से जुड़े नियमों को सरल बना दिया है. अब निकासी को सिर्फ तीन कैटेगरी में बांटा गया है जिसमें जरूरी जरूरतें, घर से जुड़ी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां (बीमारी, बेरोजगारी आदि) शामिल हैं. इससे क्लेम रिजेक्शन और कन्फ्यूजन कम होगा.

EPFO 3.0 कब होगा लॉन्च?

EPFO, UPI-लिंक्ड EPF विड्रॉल सर्विस अप्रैल 2026 तक पूरी तरह लाइव कर सकता है. इससे पहले मौजूदा EPFO 2.0 के बचे हुए मॉड्यूल पूरे किए जाएंगे. वहीं कुछ UPI आधारित सुविधाएं इससे पहले भी चरणबद्ध तरीके से शुरू हो सकती हैं.

EPFO 2.0 में अभी क्या-क्या बदल चुका है?

EPFO 3.0 आने से पहले ही कई बड़े बदलाव जमीन पर दिखने लगे हैं. अब मेंबर्स बिना एम्प्लॉयर अप्रूवल के नाम, जन्मतिथि, मैरिटल स्टेटस, जॉइनिंग और एग्जिट डेट जैसी जानकारियां खुद अपडेट कर सकते हैं. साल 2025 में ही इस सुविधा के जरिए 32 लाख से ज्यादा प्रोफाइल सुधार किए जा चुके हैं.

आम लोगों के लिए EPFO 3.0 का मतलब क्या है?

सीधे शब्दों में कहें तो EPFO 3.0 का मतलब है कम लाइनें, कम चक्कर, तेज क्लेम सेटलमेंट, मोबाइल-फ्रेंडली सिस्टम और बैंक जैसी सुविधा वो भी बिना बैंक जाए. यह बदलाव EPF को सिर्फ रिटायरमेंट फंड नहीं, बल्कि एक आधुनिक डिजिटल सेविंग सिस्टम बना देगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. EPFO 3.0 क्या है और इससे क्या फायदा होगा?

EPFO 3.0 एक नया डिजिटल सिस्टम है, जिससे PF से जुड़े काम बैंकिंग जैसे तेज और आसान हो जाएंगे.

2. क्या सच में अब UPI से PF निकाला जा सकेगा?

हां, EPFO UPI के जरिए PF विड्रॉल की सुविधा लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे प्रोसेस काफी तेज होगा.

3. UPI से कितना PF निकाल पाएंगे?

शुरुआत में प्रति ट्रांजैक्शन लगभग ₹25,000 तक की सीमा हो सकती है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है.

4. EPFO 3.0 कब तक लागू होगा?

UPI आधारित PF विड्रॉल सुविधा के अप्रैल 2026 तक पूरी तरह लाइव होने की उम्मीद है.

5. क्या इस बदलाव से EPF अकाउंट ज्यादा सुरक्षित होगा?

हां, कोर बैंकिंग जैसे सिस्टम से ट्रांजैक्शन ज्यादा सुरक्षित, ट्रैक करने में आसान और पारदर्शी होंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6