&format=webp&quality=medium)
EPFO 3.0 ला रही है, जिससे अनगिनत कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
Employees' Provident Fund Organisation यानी EPFO अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी में लगा है. लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने EPFO 3.0 पहल की घोषणा की है, जिसके बाद EPF यूजर्स को पैसा निकालने का प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो सकती है.
इस नए सिस्टम का सबसे बड़ा बेनेफिट्स यह होगा कि सदस्य जल्द ही UPI और ATM के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में पैसा निकाल सकेंगे. इससे लंबे इंतजार और डाक्यूमेंट्स प्रोसेस की जरूरत काफी कम हो सकती है.
EPFO 3.0 के तहत सदस्यों को UPI और QR कोड आधारित ट्रांजेक्शन की सुविधा देने की तैयारी है. इसके जरिए पैसा सीधे जुड़े हुए बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा.
यानी कि फ्यूचर में EPF सदस्य अपने खाते से पैसा निकालने के लिए सीधे ATM का भी इस्तेमाल कर सकेंगे. इसका फायदा देशभर के 7 करोड़ से ज्यादा EPFO सदस्यों को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: PF का पैसा चाहिए तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना रिजेक्शन लगेगा हाथ, फॉर्म भरने से पहले जरूर चेक करें ये लिस्ट
फिलहाल EPF से पैसा निकालने के लिए सदस्यों को EPFO पोर्टल या Form 31 के जरिए दावा दर्ज करना पड़ता है.
हालांकि अगर डाक्यूमेंट्स में किसी तरह की गड़बड़ी या मिसमैच हो जाए, तो प्रोसेस में और देरी हो सकती है. अभी विड्रॉल का प्रोसेस पूरी होने में आमतौर पर 7 से 10 दिन तक का समय लग जाता है.
EPFO 3.0 में Auto-Settlement की सीमा भी बढ़ाई गई है. पहले जहां यह सीमा 1 लाख रुपये थी, अब इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. असल में इसका मकसद दावों के निपटारे को तेज करना और सदस्यों को जल्दी सुविधा देना है.
नई व्यवस्था में लंबे इंतजार और employer अप्रूव्ल की जरूरत कम करने पर जोर दिया गया है. EPFO का फोकस प्रक्रिया को ज्यादा डिजिटल और आसान बनाने पर है ताकि सदस्य बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई के अपना पैसा निकाल सकें.
EPFO अपने सदस्यों के लिए WhatsApp आधारित सेवाएं शुरू करने की भी प्लानिंग कर रहा है. इससे कई जरूरी सेवाएं मोबाइल पर ही उपलब्ध कराने की तैयारी है.
यह भी पढ़ें: EPF: नौकरी बदली तो PF ट्रांसफर कैसे होगा? पुराने या नए Employer की मंजूरी जरूरी है या नहीं, जानिए EPFO नियम
आपको बता दें कि सरकार का कहना है कि EPFO 3.0 का उद्देश्य सेवाओं को तेज, आसान और ज्यादा डिजिटल बनाना है. अगर यह व्यवस्था पूरी तरह लागू होती है, तो करोड़ों कर्मचारियों को PF निकासी के लिए पहले जैसी लंबी प्रक्रिया और इंतजार का सामना कम करना पड़ सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या बिना KYC के भी पैसा निकल जाएगा?
इन सुविधाओं के लिए आपका UAN आधार और बैंक खाते से लिंक होना बहुत जरूरी है
Q2 क्या नौकरी के दौरान पूरा पैसा निकाल सकते हैं?
नहीं, नौकरी के दौरान आप केवल 'एडवांस' ही निकाल सकते हैं, पूरा पैसा रिटायरमेंट के बाद ही मिलेगा
Q3 क्या UPI/ATM से पैसे निकालने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा?
फिलहाल कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं है, यह आपके बैंक के सामान्य ट्रांजेक्शन नियमों के हिसाब से ही होगा
Q4 WhatsApp पर कौन-सी सुविधाएं मिलेंगी?
आप मोबाइल पर ही अपना बैलेंस देख सकेंगे और डाले गए क्लेम का स्टेटस चेक कर पाएंगे
Q5 क्या ये सुविधाएं आज से ही चालू हो गई हैं?
नहीं, अभी इसका एलान हुआ है, अगले कुछ महीनों में इसे देशभर में धीरे-धीरे लागू किया जाएगा