EPFO 3.0 Update: अब पेंशन से लेकर क्लेम तक सब होगा फटाफट! 3 दिन में पैसा, 5 लाख तक ऑटो सेटलमेंट, जानें क्या है नया सिस्टम?

EPFO 3.0 अपडेट से PF क्लेम, पेंशन और अकाउंट ट्रांसफर अब पहले से तेज और आसान हो गया है.तो जानिए 5 लाख तक ऑटो क्लेम सेटलमेंट, 3 दिन में पैसा और बिना नियोक्ता मंजूरी ट्रांसफर जैसे बड़े बदलावों का पूरा फायदा कैसे उठाएं.
EPFO 3.0 Update: अब पेंशन से लेकर क्लेम तक सब होगा फटाफट! 3 दिन में पैसा, 5 लाख तक ऑटो सेटलमेंट, जानें क्या है नया सिस्टम?

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका PF कटता है, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है.अब सरकार ने EPFO सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए EPFO 3.0 लॉन्च किया है, जिससे अब पेंशन, क्लेम और अकाउंट ट्रांसफर का प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो गया है. तो अब आपको PF का पैसा निकालने या ट्रांसफर करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हाल ही में श्रम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि EPFO 3.0 के जरिए पेंशन, क्लेम सेटलमेंट और अकाउंट ट्रांसफर प्रक्रिया को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाया जा रहा है.

असल में कई मामलों में तो पैसा 3 दिन से भी कम समय में मिल रहा है.श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि इस पहल का मकसद सिस्टम को ज्यादा तेज, पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली बनाना है.तो आइए समझते हैं क्या बदला है और इसका आपको कितना फायदा होगा.

सवाल: क्या है EPFO 3.0? क्यों हो रही है इतनी चर्चा?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • EPFO 3.0 दरअसल एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट है, जिसका मकसद EPFO से जुड़ी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन, तेज और पारदर्शी बनाना है.
  • इसका फोकस है कागजी प्रक्रिया खत्म करना
  • क्लेम प्रोसेसिंग को तेज करना
  • ऑटोमेशन के जरिए मानवीय हस्तक्षेप कम करना
  • सभी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाना
  • सरकार का दावा है कि इससे करोड़ों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा और PF सिस्टम पहले से ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनेगा.
EPFO


सवाल: 3 दिन में क्लेम सेटलमेंट—पहले लगता था 20 दिन?

  • EPFO 3.0 का सबसे बड़ा फायदा क्लेम प्रोसेसिंग में दिख रहा है.
  • पहले जहां PF क्लेम सेटल होने में 15 से 20 दिन लग जाते थे
  • वहीं अब क्लेम 3 दिन से भी कम समय में निपट रहा है
  • लो-रिस्क क्लेम पूरी तरह ऑटो मोड में सेटल हो रहे हैं

वैसे मंत्री ने बताया कि 1 जनवरी 2025 तक EPFO के सभी फील्ड ऑफिस में CPPS लागू हो चुका है, जिससे 70 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को हर महीने समय पर और बिना गलती पेंशन मिल रही है. मतलब साफ है कि अब पैसा निकालना पहले जैसा झंझट भरा नहीं रहा है.

70 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा

EPFO 3.0 का दूसरा बड़ा अपडेट है Centralised Pension Payment System (CPPS)

क्या बदला?

  • 1 जनवरी 2025 से सभी EPFO ऑफिस इस सिस्टम से जुड़े
  • हर महीने करीब 70 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को समय पर भुगतान
  • पेंशन में देरी और गलती की समस्या लगभग खत्म
  • यानी अब पेंशन के लिए बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं.

EPF ट्रांसफर अब सुपरफास्ट, नौकरी बदलना आसान

  • नौकरी बदलने वालों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है
  • नए नियमों के तहत करीब 70 लाख से ज्यादा ट्रांसफर क्लेम ऑटो ट्रिगर हुए
  • कई मामलों में न कर्मचारी को आवेदन करना पड़ता है, न नियोक्ता की मंजूरी
  • करीब 21 लाख+ लोगों ने खुद ही ऑनलाइन ट्रांसफर किया

सबसे बड़ा बदलाव:

अगर आपका KYC पूरा है, तो अब पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी जरूरी नहीं और ट्रांसफर अपने आप हो जाता है
नौकरी बदलते समय PF अटकने की समस्या खत्म हो रही है.

क्या न्यूनतम पेंशन बढ़ेगी?

लोकसभा में यह बड़ा सवाल भी उठा कि क्या EPS-95 के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाई जाएगी?

सरकार का जवाब:

  • फिलहाल कोई बड़ा ऐलान नहीं
  • इस पर अभी विचार चल रहा है
  • यानी पेंशन बढ़ोतरी पर अभी इंतजार करना होगा

EPFO 3.0 के बड़े फायदे (एक नजर में)

  • फटाफट क्लेम– 3 दिन में पैसा
  • ऑटो सेटलमेंट– 70% से ज्यादा क्लेम खुद निपट रहे
  • आसान ट्रांसफर– बिना नियोक्ता मंजूरी
  • समय पर पेंशन– 70 लाख लोगों को फायदा
  • कम कागजी काम– पूरी प्रक्रिया डिजिटलEPFO

आपको क्या करना चाहिए?

अगर आप EPFO मेंबर हैं, तो इन बातों का खास ध्यान रखें-

  • अपना KYC (आधार, बैंक, PAN) अपडेट रखें
  • UAN को एक्टिव रखें
  • EPFO पोर्टल पर डिटेल्स समय-समय पर चेक करें
  • नौकरी बदलते समय ट्रांसफर स्टेटस जरूर देखें
  • ये छोटी-छोटी चीजें आपको बड़ा फायदा दिला सकती हैं

EPFO सिस्टम अब हुआ स्मार्ट

EPFO 3.0 के साथ सरकार ने PF सिस्टम को एक नए लेवल पर पहुंचाने की कोशिश की है.तो अब क्लेम, पेंशन और ट्रांसफर-तीनों ही चीजें पहले से ज्यादा तेज, आसान और पारदर्शी हो गई हैं.इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब कर्मचारियों को अपने ही पैसे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.हालांकि, पेंशन बढ़ोतरी पर अभी साफ तस्वीर नहीं है, लेकिन बाकी बदलावों ने EPFO को पहले से ज्यादा भरोसेमंद और यूजर-फ्रेंडली जरूर बना दिया है.तो अगर आप भी PF मेंबर हैं, तो ये अपडेट आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.

FAQs

1. EPFO 3.0 क्या है?
यह EPFO का डिजिटल अपग्रेड है, जिससे क्लेम, पेंशन और ट्रांसफर प्रक्रिया तेज और ऑटोमेटेड हो गई है

2. अब PF क्लेम कितने दिन में मिलता है?
लो-रिस्क क्लेम अब 3 दिन से भी कम समय में सेटल हो रहे हैं

3. 5 लाख तक ऑटो क्लेम क्या है?
5 लाख रुपये तक के क्लेम बिना मैनुअल जांच के ऑटो मोड में निपटाए जा रहे हैं

4. क्या अब EPF ट्रांसफर के लिए नियोक्ता की जरूरत नहीं है?
अगर KYC पूरा है, तो कई मामलों में नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ती

5. क्या न्यूनतम पेंशन बढ़ाई गई है?
फिलहाल सरकार ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)