&format=webp&quality=medium)
आपके EPF खाते का पैसा अब बैंक की लंबी कतारों या जटिल ऑनलाइन प्रोसेस से नहीं निकलेगा. बस एक कार्ड स्वाइप करें या मोबाइल से UPI स्कैन करें और आपका PF बैलेंस सीधे हाथ में. जी हां, EPFO 3.0 के तहत ऐसा ही प्लान तैयार हो रहा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि कितनी लिमिट होगी ATM/UPI विड्रॉल की और कितने दिनों में दोबारा पैसा निकाल पाएंगे?
EPFO ने साफ किया है कि PF अकाउंट को और ज्यादा यूज़र-फ्रेंडली बनाया जाएगा. ATM/UPI विड्रॉल आने के बाद कर्मचारियों को इमरजेंसी में तुरंत पैसा निकालने की आज़ादी मिलेगी. ये बदलाव उन लाखों लोगों के लिए राहत है जिन्हें अचानक मेडिकल, एजुकेशन या फैमिली जरूरतों में फंड चाहिए.
अभी तक ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं आया है, लेकिन फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार लिमिट ऐसी हो सकती है:
| सुविधा | अनुमानित लिमिट | री-विड्रॉल गैप |
|---|---|---|
| ATM विड्रॉल | ₹10,000- ₹25,000 प्रति ट्रांजैक्शन | 30 दिन बाद |
| UPI विड्रॉल | ₹2,000- ₹3,000 प्रति दिन | रोजाना |
| मासिक कुल सीमा | ₹25,000 (संभावित) | - |
यह अनुमानित आंकड़े हैं. असली लिमिट नोटिफिकेशन जारी होने पर तय होगी.
नहीं. EPFO का मकसद PF अकाउंट को बचत और रिटायरमेंट सिक्योरिटी दोनों बनाए रखना है. इसलिए केवल आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) ही होगी. यानी PF को सेविंग्स अकाउंट की तरह खाली नहीं कर पाएंगे.
माना जा रहा है कि ATM से निकासी के बाद कम से कम 15 दिन का गैप रखा जाएगा. जबकि UPI से डेली लिमिट तय हो सकती है, जैसे 2000–3000 रुपये. यह व्यवस्था इसलिए ताकि अकाउंट जल्दी खाली न हो और फंड सुरक्षित रहे.
राजीव नाम का एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है. अचानक घर में मेडिकल इमरजेंसी आ गई. पहले PF एडवांस लेने में 15 दिन लग जाते थे. अब अगर ATM और UPI विड्रॉल की सुविधा शुरू होती है, तो राजीव तुरंत ₹10,000 निकालकर अस्पताल का बिल चुका सकता है. यही बदलाव लाखों लोगों को तसल्ली देगा.
PF अकाउंट में जमा पैसा सिर्फ पड़ा नहीं रहता। EPFO इस पैसे को बड़े पैमाने पर निवेश करता है-
इसी निवेश से जो रिटर्न आता है, उसमें से EPFO आपको ब्याज देता है. 2024-25 में EPFO का ब्याज दर 8.25% तय की गई है.
EPFO 3.0 सिर्फ टेक्निकल अपडेट नहीं है, बल्कि करोड़ों कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल सिक्योरिटी की नई परिभाषा बनने जा रहा है. लिमिट्स चाहे जो भी तय हों, इतना तय है कि ये सुविधा इमरजेंसी में गेमचेंजर साबित होगी. बस ध्यान रहे कि PF अकाउंट आपकी लंबी उम्र की जमा पूंजी है, इसलिए इसे सोच-समझकर इस्तेमाल करें.
कुछ शर्तों पर हां, अगर 5 साल से कम की नौकरी है.
हां, बिना e-Nomination क्लेम मुश्किल हो सकता है.
आमतौर पर 10–15 दिन में प्रोसेस हो जाता है.
नौकरी बदलने पर UAN से नया PF अकाउंट पुराने से लिंक हो जाता है.
हां, कई बैंक PF बैलेंस को सिक्योरिटी मानकर पर्सनल लोन देते हैं.