EPF विड्रॉल: खत्म हुआ इंतजार! 1 अप्रैल से ATM और UPI के जरिए निकाल सकेंगे अपना पैसा- EPFO ने शुरू की टेस्टिंग, क्या होंगे नियम?

PF निकालना अब होगा बेहद आसान. जी हां EPFO अप्रैल 2026 से UPI ट्रांसफर और ATM से कैश विड्रॉल की सुविधा शुरू कर सकता है. इससे क्लेम प्रोसेस तेज होगा और कर्मचारियों को PF के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
EPF विड्रॉल: खत्म हुआ इंतजार! 1 अप्रैल से ATM और UPI के जरिए निकाल सकेंगे अपना पैसा- EPFO ने शुरू की टेस्टिंग, क्या होंगे नियम?

PF withdrawal via ATM,

अगर आप हर बार EPF निकालने के लिए क्लेम, अप्रूवल और लंबा इंतजार झेलते हैं, तो राहत की खबर है। Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने ATM और UPI के जरिए EPF विड्रॉल की दिशा में टेस्टिंग शुरू कर दी है।
योजना के मुताबिक 1 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा शुरू हो सकती है।

EPF विड्रॉल को ATM/UPI से जोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी और इससे कर्मचारियों को असल फायदा क्या होगा?

EPF ATM और UPI विड्रॉल क्या है?

Add Zee Business as a Preferred Source

सरल शब्दों में, यह सुविधा EPF खाते को डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जोड़ने की कोशिश है, ताकि:

  • छोटा-मोटा पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम न करना पड़े
  • अप्रूवल का इंतजार घटे
  • जरूरत पड़ते ही तुरंत कैश/ट्रांसफर मिल सके
  • EPFO इसे डिजिटल PF एक्सेस के अगले चरण के तौर पर देख रहा है.EPFO

क्या अब अप्रैल से ATM/UPI से PF निकाल पाएंगे?

  • अप्रैल से PF निकालने की सुविधा शुरू होने की तैयारी

  • EPFO सिस्टम की सॉफ्टवेयर टेस्टिंग चल रही है

  • बैंकों और UPI प्लेटफॉर्म से बातचीत जारी

  • UPI के जरिए PF सीधे खाते में ट्रांसफर होगा

  • ATM से PF कैश निकालने का ऑप्शन भी मिलेगा

  • ट्रायल पूरा होते ही देशभर में सुविधा लागू होगी

सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग शुरू: अब 'डिजिटल' होगा विड्रॉल

ईपीएफओ इस टाइम अपने इंटरनल सॉफ्टवेयर को अपडेट करने और उसकी टेस्टिंग करने में जुटा हैय
इसका उद्देश्य क्लेम सेटलमेंट में लगने वाले समय को कम करना है.
अभी किसी पीएफ विड्रॉल रिक्वेस्ट को पूरा होने में 7 से 15 दिन लगते हैं.
हालांकि नए UPI-आधारित सिस्टम के आने के बाद यह काम रियल-टाइम में या बहुत ही कम समय में हो जाएगा.

EPFO

पीएफ ट्रांसफर हो जाएगा बहुत ही आसान

  • सीधे अपने मोबाइल ऐप से भी पीएफ की Partial Withdrawal की रिक्वेस्ट डालेंगे तो पैसा सीधे आपके लिंक्ड बैंक खाते में क्रेडिट हो जाएगा.
  • अप्रैल में ऐसी सुविधा देने पर विचार हो रहा है जहाम आप डेबिट कार्ड या खास 'PF कार्ड' के जरिए एटीएम से एक तय सीमा तक कैश निकाल सकेंगे.

क्या बदलेगा? पुराने बनाम नए नियम की तुलना]

फीचरमौजूदा सिस्टमनया सिस्टम (अप्रैल से संभावित)
समय सीमा7 से 15 कार्य दिवसरियल-टाइम या 24 घंटे के भीतर
ट्रांसफर मोडNEFT / RTGS (देरी संभव)UPI (तुरंत ट्रांसफर)
कैश सुविधाबैंक खाते से निकासीATM से भी कैश निकालने की सुविधा
प्रोसेसपोर्टल पर लंबी और जटिल प्रक्रियाऐप आधारित वन-क्लिक प्रोसेस

'ऑटो-मोड' सेटलमेंट पर जोर

  • सरकार का टारगेच है कि बीमारी, शादी या घर बनाने जैसे जरूरी कामों के लिए किए जाने वाले 'एडवांस विड्रॉल' को पूरी तरह 'ऑटो-मोड' पर डाल दिया जाए.
  • इसका मतलब है कि इसमें किसी अधिकारी के अप्रूवल की जरूरत नहीं होगी.
  • सॉफ्टवेयर खुद आपकी पात्रता (Eligibility) चेक करेगा और पैसा सीधे UPI के जरिए भेज देगा.

ग्राहकों की सेफ्टी का भी रखा गया है ध्यान

  • UPI और ATM की सुविधा सुनने में जितनी आसान लग रही है, इसमें सेफ्टी के भी उतने ही पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.
  • बिना आधार ओटीपी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के ट्रांजैक्शन संभव नहीं होगा.
  • शुरुआती दौर में एटीएम और यूपीआई से निकासी की एक Daily Limit तय की जा सकती है ताकि फ्रॉड का खतरा न रहे.

डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम

अप्रैल से शुरू होने वाला यह मॉडल ईपीएफओ के कामकाज के तरीके को पूरी तरह बदल देगा.असल में यह न केवल भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म करेगा, बल्कि इमरजेंसी के समय कर्मचारियों को उनके अपने ही पैसे के लिए मोहताज नहीं होना पड़ेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या PF अब UPI से निकाला जा सकेगा?

हां, प्रस्ताव के मुताबिक अप्रैल 2026 से EPFO UPI के जरिए PF ट्रांसफर की सुविधा शुरू कर सकता है.

Q2 PF का पैसा ATM से कैसे निकलेगा?

EPFO एक खास PF कार्ड या डेबिट कार्ड आधारित सिस्टम पर काम कर रहा है, जिससे तय सीमा तक ATM से कैश निकासी संभव हो सकती है

Q3 नए सिस्टम में PF निकालने में कितना समय लगेगा?

अभी 7–15 दिन लगते हैं, लेकिन नए सिस्टम में पैसा रियल-टाइम या 24 घंटे के भीतर मिल सकता है

Q4 UPI और ATM विड्रॉल कितना सुरक्षित होगा?

सुरक्षा के लिए आधार OTP, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और डेली लिमिट जैसे मजबूत सेफ्टी फीचर्स लागू किए जाएंगे

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6