EPFO: क्या है EPF Form 5 IF? जिससे मिलता है ₹7 लाख का डेथ क्लेम, जानें पात्रता, जरूरी डाक्यूमेंट्स और क्लेम सेटलमेंट का पूरा गणित

EPF मेंबर हैं तो ये जानकारी बेहद जरूरी है.जी हां नौकरी के दौरान मौत पर परिवार को ₹7 लाख तक का बीमा EDLI स्कीम के तहत मिल सकता है.तो जानिए Form 5 IF क्या है, कौन क्लेम कर सकता है और कैसे मिलेगा यह बड़ा फायदा.
EPFO: क्या है EPF Form 5 IF? जिससे मिलता है ₹7 लाख का डेथ क्लेम, जानें पात्रता, जरूरी डाक्यूमेंट्स और क्लेम सेटलमेंट का पूरा गणित

अगर आप नौकरी करते हैं और आपका PF कटता है, तो ये खबर आपके के काम की होने वाली है. असल में बहुत कम लोग जानते हैं कि EPFO केवल रिटायरमेंट के लिए नहीं, बल्कि बीमा कवर भी देता है.तो अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को ₹7 लाख तक का बीमा लाभ मिल सकता है. इसका दावा करने के लिए एक खास फॉर्म भरना होता है Form 5 IF.तो आइए आसान भाषा में समझते हैं ये फॉर्म क्या है, किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें क्लेम.

सवाल: क्या है EPF Form 5 IF?

Form 5 IF, EPFO का एक खास फॉर्म है, जिसका यूज EDLI (Employee Deposit Linked Insurance) स्कीम के तहत बीमा क्लेम करने के लिए होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सीधी भाषा में समझें

अगर कर्मचारी की नौकरी करते समय मौत हो जाती है, तो उसके नॉमिनी या परिवार वाले इस फॉर्म के जरिए बीमा राशि क्लेम कर सकते हैं.

सवाल: कितना मिलेगा फायदा?

EPFO के नियमों के अनुसार-
-अधिकतम बीमा कवर:₹7 लाख तक
-पैसा सीधे नॉमिनी/परिवार के खाते में जाता है
-यानी मुश्किल समय में परिवार को फाइनेंशियल सहारा मिलता है.

सवाल: किसे मिलेगा यह पैसा?

  • यह लाभ हर किसी को नहीं मिलता, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं-
  • कर्मचारी EPFO का एक्टिव मेंबर होना चाहिए
  • मौत नौकरी के दौरान हुई हो
  • EPF में नियमित योगदान हो रहा हो
  • अगर कर्मचारी पहले ही नौकरी छोड़ चुका था, तो यह लाभ नहीं मिलेगा.EPFO

सवाल: कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?

Form 5 IF भरते समय आपको ये दस्तावेज देने होंगे

  • मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)
  • बैंक डिटेल (कैंसिल्ड चेक)
  • नॉमिनी/वारिस का प्रमाण
  • PF अकाउंट डिटेल
  • सही डॉक्यूमेंट देने से क्लेम जल्दी पास होता है.

सवाल: कैसे भरें Form 5 IF?

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें-

  • फॉर्म ब्लॉक लेटर में भरें
  • कहीं भी ओवरराइटिंग न करें
  • मोबाइल नंबर जरूर डालें (अपडेट के लिए)
  • सही बैंक डिटेल दें

यह फॉर्म आप EPFO की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

सवाल: किन फॉर्म के साथ जमा होता है?

Form 5 IF अक्सर इन फॉर्म के साथ जमा किया जाता है-

Form 20 - PF क्लेम के लिए
Form 10D -पेंशन क्लेम के लिए

यानी कि एक साथ PF, पेंशन और बीमा तीनों का दावा किया जा सकता है.

कितना समय लगता है पैसा मिलने में?

EPFO नियम के अनुसार क्लेम 30 दिन के अंदर सेटल होना चाहिए.लेकिन अगर देरी होती है, तो EPFO को 12% ब्याज देना पड़ सकता है. यानी आपका पैसा समय पर मिलना तय है.

ये गलती न करें वरना क्लेम अटक सकता है

  • गलत जानकारी भरना
  • डॉक्यूमेंट अधूरे देना
  • नॉमिनी अपडेट न होना
  • बैंक डिटेल गलत देना
  • छोटी गलती भी आपके क्लेम को रोक सकती है.EPFO

एक फॉर्म, परिवार के लिए बड़ी राहत

Form 5 IF छोटा सा फॉर्म जरूर है, लेकिन इसका फायदा बहुत बड़ा है. नौकरी के दौरान किसी अनहोनी की स्थिति में यह आपके परिवार को ₹7 लाख तक की आर्थिक मदद दिला सकता है. अगर आप EPFO मेंबर हैं, तो आज ही अपनी डिटेल्स अपडेट करें और इस स्कीम की जानकारी अपने परिवार के साथ जरूर शेयर करें.

कम शब्दों में समझें पूरी बात

अगर किसी EPF मेंबर की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा या PF का पैसा उसके नॉमिनी, परिवार के सदस्य या नॉमिनी न होने पर कानूनी वारिस को मिलता है.तो इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक का कैंसिल चेक और जरूरत पड़ने पर उत्तराधिकार प्रमाण पत्र देना होता है. फॉर्म को सही तरीके से भरकर नियोक्ता से वेरिफाई करवाना जरूरी होता है, इसके बाद इसे EPFO ऑफिस में जमा किया जाता है.लेकिन ध्यान रखें कि फॉर्म में कोई काट-छांट न हो और सारी जानकारी ब्लॉक लेटर में भरी जाए.वैसे आमतौर पर यह दावा फॉर्म 20 और फॉर्म 10C या 10D के साथ किया जाता है.

FAQs

1. EPF Form 5 IF क्या होता है?
यह EDLI स्कीम के तहत बीमा क्लेम के लिए इस्तेमाल होने वाला फॉर्म है

2. कितना बीमा कवर मिलता है?
EPFO नियमों के अनुसार अधिकतम ₹7 लाख तक का कवर मिलता है

3. कौन इस क्लेम का हकदार होता है?
नॉमिनी, परिवार के सदस्य या कानूनी वारिस क्लेम कर सकते हैं

4. क्लेम के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?
डेथ सर्टिफिकेट, कैंसिल्ड चेक, नॉमिनी/वारिस का प्रमाण और PF डिटेल्स

5. क्लेम कितने समय में मिलता है?
EPFO के अनुसार 30 दिन के अंदर क्लेम सेटल होना चाहिए

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6