पुरानी कंपनी में की एक भी मिस्टेक तो अटकेगा PF का पैसा! जानें नाम से लेकर एग्जिट डेट तक अपडेट करने का प्रोसेस

PF खाते में गलत नाम या जॉइनिंग डेट? पुरानी कंपनी की एक गलती आपके रिटायरमेंट फंड को अटका सकती है. जानिए EPFO के नए 'Joint Declaration' नियम के जरिए कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन अपना रिकॉर्ड सुधार सकते हैं.
पुरानी कंपनी में की एक भी मिस्टेक तो अटकेगा PF का पैसा! जानें नाम से लेकर एग्जिट डेट तक अपडेट करने का प्रोसेस

अच्छी बात यह है कि अब EPFO ने कई सुधार प्रक्रियाएं डिजिटल कर दी हैं (फोटो: प्रतीकात्मक)

नौकरी बदलना आज आम बात है. अच्छी सैलरी, नया रोल और करियर ग्रोथ के लिए लोग एक कंपनी से दूसरी कंपनी जाते रहते हैं. लेकिन कई कर्मचारियों को तब बड़ा झटका लगता है, जब PF निकालने, ट्रांसफर कराने या पासबुक देखने के समय पता चलता है कि पुरानी कंपनी ने EPF खाते में गलत जानकारी दर्ज कर दी है.

नाम गलत, जन्मतिथि गलत, जॉइनिंग डेट गलत या नौकरी छोड़ने की तारीख अपडेट नहीं,ऐसी गलतियां बाद में भारी परेशानी बन सकती हैं. लेकिन फिर भी अच्छी बात यह है कि अब EPFO ने कई सुधार प्रक्रियाएं डिजिटल कर दी हैं.तो आइए आसान भाषा में समझते हैं कि क्या गलतियां होती हैं, उनका नुकसान क्या है और सुधार कैसे किया जा सकता है.

पहले समझिए पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • PF रिकॉर्ड में गलत जानकारी नॉर्मल सी प्रॉब्लम है
  • नाम, जन्मतिथि, जॉइनिंग/एग्जिट डेट में गलती हो सकती है
  • इससे क्लेम, ट्रांसफर और पेंशन पर असर पड़ सकता है
  • EPFO पोर्टल से कई सुधार संभव हैं
  • कुछ मामलों में employer अप्रूवल जरूरी हो सकता है

PF रिकॉर्ड सही होना इतना जरूरी क्यों?

  • क्योंकि EPF खाता केवल बचत नहीं, भविष्य की सुरक्षा है
  • अगर रिकॉर्ड गलत हुआ तो ऑनलाइन क्लेम रिजेक्ट हो सकता है
  • पुराना PF नई कंपनी में ट्रांसफर अटक सकता है
  • सेवा अवधि गलत दिख सकती है
  • EPS पेंशन लाभ प्रभावित हो सकते हैं
  • KYC मिसमैच हो सकता है

कौन-कौन सी मिस्टेक सबसे ज्यादा होती हैं?

1-नाम / पिता का नाम गलत

  • आधार और PF रिकॉर्ड का नाम अलग होने पर परेशानी होती है

2-जन्मतिथि गलत

  • DOB mismatch होने पर वैरीफिकेशन रुक सकता है

3- डेट ऑफ ज्वाइनिंग / Exit गलत

  • इससे सर्विस हिस्ट्री प्रभावित हो सकती है

4- जेंडर /वैवाहिक विवरण बेमेल

  • कुछ रिकॉर्ड मामलों में सुधार जरूरी हो सकता है

सबसे ज्यादा नुकसान कब होता है?

  • PF विड्रॉल करते समय
  • नौकरी बदलते समय ट्रांसफर में
  • पेशन क्लेम के टाइम पर
  • KYC अपडेट करने के दौरान
  • मल्टीपल मेंबर ID मर्ज करते समय
EPFO

EPFO रिकॉर्ड कैसे सुधारें?

EPFO ने कई मामलों में Joint Declaration प्रक्रिया और online करेक्शन सुविधा उपलब्ध कराई है.असल में प्रक्रिया समय-समय पर अपडेट होती रहती है.

सामान्य प्रोसेस को समझें


1. UAN Portal लॉगिन करें

अपने UAN और पासवर्ड से मेंबर पोर्टल में जाएं

2. KYC और Profile चेक करें

नाम, जन्मतिथि, बैंक, PAN, Aadhaar देखें

3. Manage / Profile सेक्शन देखें

जहां correction विकल्प उपलब्ध हो, वहां आवेदन करें

4. सही डाक्यूमेंट्स अपलोड करें

  • आधार
  • पैन
  • पासपोर्ट
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • स्कूल सर्टिफिकेट

5. Employer / EPFO अप्रूवल

कुछ बदलाव employer अप्रवूल या क्षेत्रीय कार्यालय सत्यापन से होते हैं

अगर पुरानी कंपनी सहयोग न करे तो?

  • यह आम समस्या है, ऐसी स्थिति में शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है
  • क्षेत्रीय ईपीएफओ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ आवेदन किया जा सकता है

इसके क्या मायने हो सकते हैं?

  • अगर आपने कभी नौकरी बदली है, तो मानकर चलिए कि सर्विस हिस्ट्री एक बार जरूर जांचनी चाहिए
  • कई लोग सालों तक रिकॉर्ड नहीं देखते, फिर विड्रॉल के समय गलती सामने आती है, तब सुधार में समय लगता है.

क्या गलत है?कैसे सुधारें?फायदा
नाम / जन्मतिथिJoint Declaration भरेंक्लेम नहीं फंसेगा
नौकरी छोड़ने की तारीखUpdate Exit Date पर जाएंतुरंत ट्रांसफर होगा
KYC / बैंक डिटेलManage KYC में अपडेट करेंसीधा खाते में पैसा
कंपनी बात न सुनेEPFiGMS पर शिकायत करेंEPFO खुद करेगा मदद


अभी क्या करें?

1-UAN Portal तुरंत खोलें

अपनी प्रोफाइल और पासबुक देखें

2-Service History चेक करें

कितनी कंपनियां जुड़ी हैं, सही डेट्स हैं या नहीं

3- Date of Exit देखें

पुरानी कंपनी ने अपडेट किया या नहीं

4-आधार मैच करें

नाम और DOB एक जैसे हों

5- जरूरत हो तो करेक्शन रिक्वेस्ट डालें

जितनी जल्दी करेंगे, उतना अच्छा

आपके कल में क्या बदलेगा?

  • EPFO लगातार डिजिटल सिस्टम सुधार रहा है
  • आने वाले समय में करेक्शन प्रोसेस तेज हो सकता है
  • employer निर्भरता कम हो सकती है
  • क्लेम रिजेशन कम हो सकते हैं
  • member self-service बढ़ सकती है

आपके काम की बात

PF का पैसा आपकी मेहनत की कमाई है.तो इसलिए पुरानी कंपनी की एक छोटी गलती भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए इंतजार ना करें आज ही अपना UAN पोर्टल खोलें, अपनी प्रोफाइन, सर्विस हिस्ट्री और डेट्स को जांचें.ऐसे में अगर कुछ गलत है, तो तुरंत सुधार प्रक्रिया शुरू करें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या मैं खुद नाम सुधार सकता हूं?

कुछ मामलों में आधार से जुड़ी जानकारी के आधार पर स्वयं सुधार संभव होता है

Q2 पुरानी कंपनी बंद हो गई तो क्या करें?

EPFO शिकायत पोर्टल या क्षेत्रीय PF कार्यालय से संपर्क कर प्रक्रिया जानें

Q3 गलत Date of Exit से क्या नुकसान हो सकता है?

इससे PF ट्रांसफर, सेवा निरंतरता और क्लेम प्रक्रिया में देरी हो सकती है

Q4 रिकॉर्ड सुधारने में कितना समय लगता है?

यह मामले की प्रकृति, दस्तावेज़ों की उपलब्धता और मंजूरी प्रक्रिया पर निर्भर करता है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6