EPF अकाउंट कब हो जाता है ‘Inoperative’? जानिए नियम, वरना बंद ना हो जाए ब्याज!

EPF अकाउंट कब इनऑपरेटिव होता है और ब्याज कब बंद हो जाता है? जानिए रिटायरमेंट के बाद PF से जुड़े नए नियम, 55 और 58 साल की उम्र का पूरा गणित, और कैसे एक छोटी सी लापरवाही आपके रिटर्न को रोक सकती है. समय रहते सही कदम उठाना बेहद जरूरी है.
EPF अकाउंट कब हो जाता है ‘Inoperative’? जानिए नियम, वरना बंद ना हो जाए ब्याज!

 EPF अकाउंट पर ब्याज तभी मिलेगा जब वह एक्टिव रहेगा (फोटो सोर्स: प्रतीकात्मक)

नौकरी करते टाइम PF अकाउंट केवल सेविंग जैसा लगता है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद यही पैसा आपकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी बनता है. अब अगर यही अकाउंट ‘इनऑपरेटिव’ हो जाए और उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाए, तो सोचिए कितना नुकसान हो सकता है.तो इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि EPF अकाउंट कब और क्यों इनऑपरेटिव होता है ताकि आपका पैसा रुके नहीं, बढ़ता रहे.


पहले 4 प्लाइंट्स में ये समझें

  • 55 साल या उसके बाद रिटायरमेंट- 3 साल बाद EPF अकाउंट इनऑपरेटिव
  • 55 से पहले रिटायरमेंट- 58 साल की उम्र तक ब्याज मिलता है
  • इनऑपरेटिव अकाउंट पर ब्याज मिलना बंद
  • समय रहते क्लेम या ट्रांसफर करना जरूरी
Add Zee Business as a Preferred Source


EPF अकाउंट Inoperative क्यों होता है?

  • असल में लंबे समय तक अकाउंट में कोई ट्रांजेक्शन नहीं होता.
  • रिटायरमेंट के बाद पैसा निकालने या ट्रांसफर न करने पर अकाउंट निष्क्रिय हो जाता है.
  • मतलब अगर आप समय पर PF क्लेम नहीं करते, तो आपका पैसा बढ़ना बंद हो सकता है.

नियम क्या कहते हैं?

  • 55 साल या उसके बाद रिटायरमेंट
  • → 3 साल बाद अकाउंट इनऑपरेटिव
  • 55 साल से पहले रिटायरमेंट
  • → 58 साल की उम्र तक ब्याज मिलता रहेगा
  • → उसके बाद अकाउंट इनऑपरेटिव

उदाहरण से समझें

  • 50 साल में रिटायर- 58 में अकाउंट इनऑपरेटिव
  • 55 साल में रिटायर- 58 में इनऑपरेटिव
  • 58 साल में रिटायर- 61 में इनऑपरेटिव
  • 70 साल में रिटायर- 73 में इनऑपरेटिव
EPFO


ईपीएफ Inoperative रूल

  • ब्याज कब बंद होता है?-अकाउंट इनऑपरेटिव होने पर
  • कितना टाइम?- 3 साल बाद (55+ रिटायरमेंट)
  • जल्दी रिटायरमेंट केस- 58 साल तक ब्याज
  • रिस्क क्या है?- पैसा बढ़ना बंद

जल्दी रिटायरमेंट में क्या होता है?

  • अगर आप 55 साल से पहले नौकरी छोड़ देते हैं, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है.
  • आपका EPF अकाउंट 58 साल की उम्र तक ब्याज देता रहेगा
  • लेकिन 58 के बाद यह अपने आप इनऑपरेटिव हो जाएगा

सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

  • PF पैसा पड़ा रहता है, क्लेम नहीं करते
  • नौकरी बदलने पर ट्रांसफर नहीं करते
  • अकाउंट को इग्नोर कर देते हैं
  • यही कारण है कि लाखों लोगों का पैसा रुका हुआ रह जाता है

स्थिति / कारणक्या होता है

कब अकाउंट Inoperative होगा

लंबे समय तक कोई ट्रांजेक्शन नहींअकाउंट निष्क्रिय हो जाता है, ब्याज रुक सकता है

समय के साथ इनऑपरेटिव

रिटायरमेंट के बाद पैसा न निकालना/ट्रांसफर न करनाPF अकाउंट एक्टिव नहीं रहता

नियम के अनुसार इनऑपरेटिव

55 साल या उसके बाद रिटायरमेंट3 साल तक ब्याज मिलता है

3 साल बाद इनऑपरेटिव

55 साल से पहले रिटायरमेंट58 साल तक ब्याज मिलता है

58 के बाद इनऑपरेटिव

50 साल में रिटायरमेंट58 तक ब्याज मिलेगा58 में इनऑपरेटिव
55 साल में रिटायरमेंट3 साल तक ब्याज58 में इनऑपरेटिव
58 साल में रिटायरमेंट3 साल तक ब्याज61 में इनऑपरेटिव
70 साल में रिटायरमेंट3 साल तक ब्याज73 में इनऑपरेटिव

कल क्या बदलेगा?

  • EPF अकाउंट पर ब्याज तभी मिलेगा जब वह एक्टिव रहेगा
  • लॉन्ग टाइम तक बिना क्लेम/ट्रांजेक्शन- अकाउंट इनऑपरेटिव
  • फ्यूचर में रूल और सख्त हो सकते हैं

आगे क्या करना होगा?

  • नौकरी छोड़ते ही PF क्लेम करें या ट्रांसफर करें
  • UAN पोर्टल पर नियमित चेक करें
  • KYC अपडेट रखें
  • रिटायरमेंट के बाद पैसा लंबा समय न छोड़ें

आपके मतलब की बात

  • आपका PF पैसा सेफ है, लेकिन ग्रोथ तभी होगी जब अकाउंट एक्टिव रहेगा
  • देरी = ब्याज का नुकसान
  • सही समय पर एक्शन = ज्यादा रिटर्न

आपके काम की बात

आपको बता दें कि EPF अकाउंट केवल बचत नहीं, बल्कि आपकी रिटायरमेंट सुरक्षा है. लेकिन अगर इसे समय पर संभाला नहीं गया, तो यही पैसा बिना ब्याज के रुक सकता है.तो फिर इसलिए स्मार्ट बनिए, समय पर क्लेम या ट्रांसफर कीजिए ताकि आपका पैसा आपके लिए लगातार काम करता रहे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 PF अकाउंट इनऑपरेटिव होने पर क्या पैसा खत्म हो जाता है?

नहीं, पैसा सुरक्षित रहता है, लेकिन ब्याज मिलना बंद हो जाता है

Q2 क्या इनऑपरेटिव अकाउंट को दोबारा एक्टिव कर सकते हैं?

हां, क्लेम या ट्रांसफर के जरिए प्रक्रिया फिर से शुरू की जा सकती है

Q3 कितने समय बाद अकाउंट इनऑपरेटिव होता है?

आमतौर पर 3 साल तक कोई गतिविधि न होने पर

Q4 क्या 58 साल के बाद भी ब्याज मिलता है?

नहीं, उसके बाद अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाता है

Q5 PF निकालना बेहतर है या ट्रांसफर?

जॉब बदलने पर ट्रांसफर बेहतर, रिटायरमेंट पर निकासी सही रहती है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6