UAN Deactivate: नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी होता है कि वो अपने प्रॉविडेंड फंड का ख्याल रखें और जॉब चेंज करने के बाद पीएफ ट्रांसफर (PF Transfer) का हिसाब जरूर रखें. कई बार ऐसा होता है कि नौकरी बदलने पर किसी भी व्यक्ति के कई प्रॉविडेंड फंड अकाउंट खुल जाते हैं. ऐसे में कई बार किसी के पास UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर भी एक से ज्यादा हो जाते हैं. हालांकि नियमों के मुताबिक, UAN सिर्फ एक ही होना चाहिए. आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आपके पास एक से ज्यादा UAN हैं तो आप कैसे पुराने UAN को डिएक्टिवेट कर सकते हैं.
EPFO का नियम क्या कहता है?
नियमों के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सिर्फ एक ही UAN (यूनिवर्सिल अकाउंट नंबर) की अनुमति देता है. अगर आपके पास 2 UAN है तो आप अपने EPF खाते को एक से दूसरे में ट्रांसफर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि पुराने UAN को डिएक्टिवेट करने के लिए आपको क्या करना चाहिए...
Add Zee Business as a Preferred Source
Zee Business Hindi Live यहां देखें
ऐसे करें पुराना यूएन डिएक्टिवेट (UAN Deactivate)
- सबसे पहले अपने एंप्लॉयर को सूचित करना होगा
- uanepf@epfindia.gov.in.पर मेल कर सकते हैं
- ई-मेल में सभी UAN और उनसे जुड़ी जानकारियों का जिक्र करें
- इसके बाद EPFO वेरिफिकेशन करेगा और पुराने सभी UAN को बंद कर देगा
- अब पुराने UAN से लिंक PF खाते के फंड को नए PF खाते में ट्रांसफर करने के लिए आवेदन करना होगा
UAN डिएक्टिवेट का दूसरा तरीका यह है
- https://www.epfindia.gov.in/ पर जाएं
- अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालें और अकाउंट लॉगिन करें
- इसके बाद 'ऑनलाइन सर्विसेज' में 'रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर ऑफ अकाउंट' में जाएं
- अब पुराने पीएफ फंड को नए UAN से लिंक PF खाते में ट्रांसफर करने के लिए अप्लाई करें
- इसके बाद EPFO आपकी डिटेल को वेरीफाई करेगा.
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद EPFO आपके सभी पुराने UAN डिएक्टिवेट कर देगा