आ गया PF का पैसा, आपके खाते में आया या नहीं ऐसे चेक करें अपनी पासबुक

दिवाली के पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने लगभग 06 करोड़ PF खाताधारकों को तोहफे दे दिया है. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी की दर से पीएफ (PF) खातों में ब्याज क्रेडिट कर दिया गया है. ऐसे में जल्द से जल्द अपने PF खाते का बैलेंस चेक करें.
आ गया PF का पैसा, आपके खाते में आया या नहीं ऐसे चेक करें अपनी पासबुक

EPFO ने खाताधारकों को दिवाली के पहले दिया बड़ा तोहफा.

दिवाली के पहले 6 करोड़ PF खाताधारकों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने तोहफा दिया है. EPFO के वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी की दर से पीएफ (PF) खातों में ब्याज क्रेडिट कर दिया है. ऐसे में जल्द से जल्द अपने PF खाते का बैलेंस चेक करें.

इस तरह से चेक करें बैलेंस
अगर आपका UAN नंबर EPFO में रजिस्टर्ड है तो आपके PF के बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए आपको मिल जाएगी. आपको सिर्फ 7738299899 नम्बर पर EPFOHO UAN ENG ( आखरी तीन अक्षर आपको जिस भाषा में जानकारी लेनी है वो डालना है) लिखकर SMS करना होगा. आपके PF खाते के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए आपको मिल जाएगी.

ऐसे चेक करें बैलेंस
आप EPFO की वेबसाइट पर जाकर भी अपनी पासबुक में बैलेंस चेक कर सकते हैं. वहीं आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर भी अपने खाते का बैलेंस जांच सकते हैं.

क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिलेगी जानकारी
अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा. इसी तरह आपको अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में ये जानकारी मिल सकती है. PF बैलेंस जानने के लिए जरूरी है कि आपका UAN और बैंक एकाउंट, पैन (PAN) आधार (AADHAR) से लिंक्ड हो.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6