EPFO कर्मचारियों पर होगी धनवर्षा, सरकार ने 60 दिन का बोनस दिया

सरकार ने EPFO कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस का तोहफा दिया है. उन्‍हें 60 दिन का बोनस मिलेगा. लेबर मिनिस्‍ट्री ने इसका आदेश जारी कर दिया है.
EPFO कर्मचारियों पर होगी धनवर्षा, सरकार ने 60 दिन का बोनस दिया

EPFO के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्‍ड बोनस (PLB) दिया जाएगा. (Dna)

सरकार ने EPFO कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस का तोहफा दिया है. उन्‍हें 60 दिन का बोनस मिलेगा. लेबर मिनिस्‍ट्री ने इसका आदेश जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक EPFO के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्‍ड बोनस (PLB) दिया जाएगा.

कितना मिलेगा बोनस
सरकार ने इससे पहले ग्रुप C और ग्रुप D के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30.4 दिन के बोनस का ऐलान किया था. यानि उन्‍हें करीब 7000 रुपए बोनस तय हुआ था. EPFO के मामले में इसका कैलकुलेशन अलग से होगा.

क्‍या है फॉर्मूला
राज्‍य संयुक्‍त कर्मचारी परिषद के समन्‍वयक आरके वर्मा के मुताबिक EPFO कर्मचारियों के बोनस का फॉर्मूला भी उसी तरह कैलकुलेट होता है जैसा अन्‍य सरकारी कर्मचारियों का. बस उनके बोनस के दिन का फर्क है.
फॉर्मूला : (एवरेज इमॉल्‍यूमेंट X दिनों की संख्‍या)/30.4 दिन

Add Zee Business as a Preferred Source

यूपी के कर्मचारियों को भी मिलेगा बोनस
यूपी में 8 लाख नॉन गजटेड अफसरों को भी बोनस का ऐलान हो चुका है. बोनस की रकम 7000 रुपए होगी. साथ ही DA (महंगाई भत्‍ते) का भी ऐलान इस महीने के अंत तक हो सकता है.

25 को आएगी सैलरी
यूपी सरकार इस बार धरतेरस पर सैलरी दे सकती है. क्‍योंकि दिवाली 27 अक्‍टूबर को है और उस दिन रविवार पड़ेगा. इसलिए शुक्रवार यानि धनतेरस को सैलरी खाते में क्रेडिट हो सकती है.

25% मिलेगा बोनस
आरके वर्मा ने बताया कि नॉन गजटेड कर्मचारियों को बोनस भी दिया जाएगा. इसका आदेश केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है. इसलिए यूपी में भी इसको बांटा जाएगा. सरकार का कहना है कि वह बोनस का 25% हिस्‍सा ही सैलरी में देगी बाकी 75% कर्मचारी के PF खाते में जमा हो जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6