EPFO Update: बदल दी है नौकरी तो घर बैठे अपडेट करें तारीख, ये है पूरा प्रोसेस

EPFO Alert: अगर आपने हाल ही में अपनी नौकरी बदली है और आप उसे छोड़ने की तारीख को बदलना चाहते हैं तो घर बैठे ये काम आसानी से कर सकते हैं.
EPFO Update: बदल दी है नौकरी तो घर बैठे अपडेट करें तारीख, ये है पूरा प्रोसेस

EPFO Alert: अगर आप नौकरीपेशा है और भविष्य कर्मचारी निधि संगठन के सदस्य हैं तो आप कई काम ऑनलाइन या घर बैठकर कर सकते हैं. अगर आपने हाल ही में अपनी नौकरी बदली है और आप उसे छोड़ने की तारीख को बदलना चाहते हैं तो घर बैठे ये काम आसानी से कर सकते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे अपनी नौकरी की तारीख को अपडेट कर सकते हैं. यहां हम आपको इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसे करें अपनी तारीख को अपडेट

  • सबसे पहले यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं
  • https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर क्लिक करें
  • अब यहां UAN नंबर और पासवर्ड डालकर क्लिक करें
  • मैनेज ऑप्शन पर जाएं और मार्क एग्जिट पर क्लिक करें
  • अब ड्रॉपडाउन में सिलेक्ट एंप्लॉयमेंट से PF अकाउंट नंबर को चुनें
  • अब डेट ऑफ एग्जिट और एग्जिट की वजह डालें
  • रिक्वेस्ट OTP पर क्लिक करें, अब आपके नंबर पर OTP आएगा, इसे डालें
  • अब चैट बॉक्स को सिलेक्ट करना होगा
  • इसके बाद अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इतना करने के बाद आपकी डेट अपडेट हो जाएगी

डेट ऑफ एग्जिट अपडेट करना जरूरी क्यों है?

बता दें कि अगर आपने नौकरी बदली है और डेट ऑफ एग्जिट को अपडेट नहीं किया है तो आपको अपने PF खाते से फंड निकालना या ट्रांसफर करने में परेशानी आ सकती है. हालांकि अब ये सुविधा कर्मचारी को दे दी गई है.

कर्मचारी खुद ऑनलाइन बैठकर अपने EPFO में डेट ऑफ एग्जिट को अपडेट कर सकता है. इस सुविधा की वजह से पीएफ खाते से पैसा निकालने और ट्रांसफर करना आसान हो गया है.

ये काम भी कर सकते हैं ऑनलाइन

डेट ऑफ एग्जिट के अलावा आप और भी कई काम हैं, जो घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. अगर आप जन्मतिथि और अपना नाम बदलना चाहते हैं तो वो भी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये काम आसानी से कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6