&format=webp&quality=medium)
EPFO अब डिजिटल युग की ओर बड़ा कदम बढ़ा रहा है. EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म साल 2025 में लॉन्च होगा, जिसका मकसद 8 करोड़ से अधिक सदस्यों को तेज, पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली सेवाएं देना है.वैसे इस बदलाव के तहत UPI और ATM से सीधे PF निकालने की सुविधा मिल सकती है, जिससे इमरजेंसी में पैसों की जरूरत होने पर लंबी प्रक्रिया से लोगों को नहीं गुजरना पड़ेगा. नए चेंज में पैसे के क्लेम से लेकर सुधार तक की सभी सेवाएं मोबाइल फ्रेंडली होंगी, जिससे EPFO 3.0 एक डिजिटल क्रांति की तरह साबित हो सकता है. तो समझेंगे EPFO 3.0 में कौन से अहम बदलाव हो सकते हैं.
ईपीएफओ 3.0 से कर्मचारियों को एक बड़ी राहत मिलने वाली है. नए सिस्टम के तहत अब सदस्य अपने आधार और बैंक खाते को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जोड़कर सीधे एटीएम या यूपीआई के जरिए पीएफ की राशि निकाल सकेंगे.तो अगर किसी इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़े तो पहले जैसी लंबी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी. यह बदलाव ईपीएफओ को पूरी तरह डिजिटल और यूज़र फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
ईपीएफओ 3.0 सिस्टम के तहत सुधार और क्लेम प्रक्रिया को काफी आसान और पारदर्शी बनाया जा रहा है. अब सदस्यों को छोटी-छोटी गलतियों के लिए ऑफिसों के चक्कर नहीं काटने होंगे, क्योंकि OTP वेरिफिकेशन की मदद से जरूरी अपडेट और सुधार घर बैठे ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे. यह बदलाव से क्लेम आसानी से क्लियर हो सकेगा, जिससे करोड़ों ईपीएफ खाताधारकों को सीधी राहत मिल सकेगी.
EPFO 3.0 में एक बड़ा और मानवीय बदलाव मृत्यु दावा निपटान से जुड़ा है. जी हां अब अगर किसी सदस्य का निधन हो जाता है और उस समय नॉमिनी कोई नाबालिग है, तो फिर उसके अभिभावक को गार्जियन सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. असल में इस प्रक्रिया को सरल बनाकर EPFO ने यह सुनिश्चित किया है कि सदस्य के परिवार को समय पर, बिना किसी कानूनी या तकनीकी बाधा के आर्थिक सहायता मिल सके. यह बदलाव उन परिवारों के लिए राहतभरा साबित होगा, जो पहले लंबी और हार्ड प्रक्रिया के चलते मदद पाने में देरी झेलते थे.
EPFO 3.0 को पूरी तरह मोबाइल-फ्रेंडली बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि सदस्य कहीं से भी अपने खाते से जुड़ी हर जानकारी आसानी से देख सकें. चाहे जमा राशि हो, बैलेंस या कोई दावा, अब सब कुछ मोबाइल पर मौजूद होगा. इससे दफ्तर जाने की जरूरत नहीं रहेगी और पूरा अनुभव ज्यादा सरल और यूजर फ्रेंडली बनेगा.
यानी कि साफ है कि जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग की तारीख करीब आ रही है, लोगों की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं कि यह नया सिस्टम डिजिटल इंडिया के विजन को मजबूती देगा और कामकाज को और भी प्रभावी बनाएगा(नोट:खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)
FAQs:
1. EPFO 3.0 क्या है?
EPFO 3.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो सेवाओं को तेज, पारदर्शी और आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
2. EPFO 3.0 की सबसे खास सुविधा क्या है?
सदस्य अब अपने PF अकाउंट से ATM और UPI के जरिए सीधे पैसा निकाल सकेंगे, जिससे इमरजेंसी में तुरंत फंड मिल सकेगा.
3. EPFO 3.0 कब लॉन्च होगा?
पहले इसे जून 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी टेस्टिंग के कारण अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। नई तारीख जल्द घोषित होगी.
4. क्या PF निकालने के लिए अब दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा?
नहीं, EPFO 3.0 के जरिए सदस्य OTP वेरिफिकेशन से घर बैठे ऑनलाइन क्लेम, अपडेट और पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे.
5. EPFO 3.0 को कौन-सी कंपनियां विकसित कर रही हैं?
इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस जैसी देश की शीर्ष IT कंपनियां तैयार कर रही हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)