SMS करें और जानें आपके PF खाते में कितना है पैसा, ये है मैसेज भेजने का तरीका

एसएमएस के जरिए पीएफ खाते में जमा रकम का बैलेंस जानने के लिए आपको रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से ही एसएमएस भेजना होगा.
SMS करें और जानें आपके PF खाते में कितना है पैसा, ये है मैसेज भेजने का तरीका

सुविधा का फायदा उठाने के लिए कर्मचारी को अपना UAN पता होना चाहिए. (फोटो: EPFO)

पीएफ खाते में जमा रकम को पता करने के लिए हम मे से ज्‍यादातर लोग ऑनलाइन लॉगइन कर पासबुक डाउनलोड करते हैं. क्‍या आपको पता है कि बिना लॉगइन और पासबुक डाउनलोड किए सिर्फ एसएमएस भेज कर पीएफ खाते में जमा रकम को पता लगाया जा सकता है. इस सुविधा लेने के लिए आपको अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से एक एसएमएस भेजना होगा. हालांकि, इसके लिए आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएनएन) पता होना चाहिए.

कैसे जानें SMS से पीएफ बैलेंस
एसएमएस के जरिए पीएफ खाते में जमा रकम का बैलेंस जानने के लिए आपको रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से ही एसएमएस भेजना होगा. ईपीएफ एसएमएस के जरिए दस भाषाओं में बैलेंस जाने की यह सुविधा देता है. आप अंग्रेजी, हिन्‍दी, तेलुगू, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कननड, मलयालम, तमिल और बंगाली में प्राप्‍त कर सकते हैं.

अगर, आपके पास यूएन नंबर है तो एसएमस के जरिए बैलेंस जानने के लिए आपको अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN के साथ जिस भाषा में जानकारी चाह रहे हैं उस भाषा के पहते तीन अक्षर के साथ 7738299899 भेजना होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

उदाहरण से ऐसे समझें
अगर, आप अंग्रेजी में संदेश प्राप्‍त करना चाहते हैं तो इसके लिए EPFOHO UAN ENG टाइप कर 7738299899 पर भेजना होगा. इस तरह दूसरी भाषाओं के लिए एसएमएस करना होगा. इस सेवा के विषय में कोई असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 1800118005 पर बात कर सकते हैं.

UAN नंबर नहीं है तो ऐसे करें पता
अगर, आपको यूएन नंबर पता नहीं है तो आप इसको खुद से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आप इस लिंक http://uanmembers.epfoservices.in/check_uan_status.php पर क्लिक करें. इसके बाद एक पेज खुलेगा, उसमें मांगी गई जानकारियां भरें. इसमें राज्य का नाम, सिटी का नाम, इस्टेबलिशमेंट कोड और पीएफ अकाउंट नंबर भरना होगा और चेक स्टेटस बटन पर क्लिक करना होगा. इस पर क्लिक करते ही आपको एक मैसेज दिखेगा, जिसमें यह बताया गया होगा कि आपको यूएएन नंबर मिला है या नहीं. अगर आपको यूएएन नंबर मिल गया है तो आप इसके लिए अपनी कंपनी से पता कर सकते हैं.

क्‍या होता है यूनएन नंबर
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) सुविधा देता है. इसके जरिए ईपीएफओ सदस्य अपने यूनिवर्सल पीएफ अकाउंट को रियल टाइम बेसिस पर देख सकता है. अगर, वह जॉब चेंज करता है पीएफ खाता बदले की जरूरत नहीं होगी. यूएन नंबर के जरिए वह अपना पीएफ खाते को नई कंपनी में ट्रांसफर कर सकता है या मैनेज कर सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6