&format=webp&quality=medium)
EPFO देश का सबसे बड़ा रिटायरमेंट सेविंग्स संगठन है. (फाइल फोटो)
PF खाताधारकों का इंतजार खत्म, सरकार ने लगाई मुहर. अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका PF कटता है, तो यह खबर आपके काम की है. केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही यह ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्याज का पैसा इसी महीने खातों में दिखाई देना शुरू हो सकता है.
दरअसल, मार्च 2026 में EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश की थी. इसके बाद प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था. अब सरकार ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है.
यह लगातार दूसरा साल है जब EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी गई है.
ये भी जरूर पढ़ें: प्रोविडेंट फंड खाताधारकों की मौज! इस महीने के लास्ट में निकलेगा ATM-UPI से PF का पैसा, जानें कितनी होगी लिमिट?
EPFO देश का सबसे बड़ा रिटायरमेंट सेविंग्स संगठन है.
इस फैसले का फायदा 7 करोड़ से अधिक EPF खाताधारकों को मिलेगा. सरकार की मंजूरी के बाद ब्याज की राशि सीधे सदस्यों के PF खातों में जमा की जाएगी.
मान लीजिए आपके PF खाते में पूरे वित्त वर्ष के दौरान औसत बैलेंस ₹5 लाख रहा.
| PF बैलेंस | ब्याज दर | सालाना ब्याज |
| ₹5 लाख | 8.25% | ₹41,250 |
| ₹7 लाख | 8.25% | ₹57,750 |
| ₹10 लाख | 8.25% | ₹82,500 |
(यह सिर्फ उदाहरण है. वास्तविक ब्याज आपके मासिक बैलेंस और योगदान के आधार पर तय होता है.)
ये भी जरूर पढ़ें: EPFO Rule: Employer Portal पर रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है? क्या बिना इसके PF जमा करना संभव नहीं? समझें पूरा सिस्टम
यही सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है.
EPFO ने अभी कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ब्याज क्रेडिट की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. सूत्रों के मुताबिक, जून-जुलाई 2026 के महीनों में खातों में ब्याज दिखना शुरू हो सकता है.
हालांकि EPFO की प्रक्रिया के अनुसार ब्याज की एंट्री सभी खातों में एक साथ नहीं दिखती. इसे चरणबद्ध तरीके से अपडेट किया जाता है.
ये भी जरूर पढ़ें: PF में ₹5 लाख हैं तो कितना आएगा ब्याज? जून-सितंबर में खातों में जुड़ेगा पैसा, 1952 में 3% था इंटरेस्ट, आज 8.25%… ऐसे चेक करें
कई लोगों को लगता है कि अगर पासबुक में ब्याज देर से दिखाई दे तो उनका नुकसान हो जाता है.
असल में ऐसा नहीं है.
EPFO पूरे वित्त वर्ष के लिए ब्याज की गणना करता है. भले ही एंट्री बाद में दिखे, लेकिन ब्याज पूरे वर्ष के हिसाब से ही मिलता है. इसलिए सदस्यों को किसी तरह का वित्तीय नुकसान नहीं होता.
ब्याज आने के बाद आप कई तरीकों से अपना बैलेंस देख सकते हैं:
EPFO की Passbook और UMANG ऐप सबसे आसान विकल्प माने जाते हैं.
ये भी जरूर पढ़ें: EPFO ने किया इस साल के Interest Rates का ऐलान, मीटिंग में हुईं आपके काम की ये 5 बड़ी घोषणाएं, यहां देखिए लिस्ट!
बैंक FD और कई छोटी बचत योजनाओं की तुलना में EPF अभी भी आकर्षक रिटर्न देता है.
इसके पीछे वजह यह है कि EPFO अपने फंड का निवेश सरकारी बॉन्ड, कॉर्पोरेट बॉन्ड, डेट इंस्ट्रूमेंट्स और ETF जैसे साधनों में करता है. इसी वजह से वह लंबे समय तक 8% से ऊपर रिटर्न देने में सक्षम रहा है.
ये भी जरूर पढ़ें: 8th Pay Commission: बोनस पेमेंट, प्रोविडेंट फंड से हटेगी सभी तरह की लिमिट? ग्रेच्युटी की राशि में भी हो सकता है बदलाव- जानें अपडेट
देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए यह राहत की खबर है कि सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. अब अगला कदम ब्याज को खातों में जमा करना है, जिसकी शुरुआत इसी महीने होने की उम्मीद है. अगर आपका PF खाता है, तो आने वाले दिनों में पासबुक जरूर चेक करें. ब्याज की एंट्री दिखते ही आपकी रिटायरमेंट बचत में एक और साल का रिटर्न जुड़ जाएगा.