&format=webp&quality=medium)
इमरजेंसी फंड का 3-6-9 नियम बताता है कि आपकी लाइफस्टाइल और इनकम के हिसाब से कितना पैसा अलग रखना चाहिए. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
कई लोग निवेश (Investment) शुरू कर देते हैं, SIP चलाने लगते हैं, शेयर बाजार में पैसा लगा देते हैं, लेकिन अचानक कोई मेडिकल इमरजेंसी आ जाए या नौकरी चली जाए या बिजनेस में नुकसान हो जाए तो सबसे पहले निवेश तोड़ना पड़ता है. बस यहीं पर इमरजेंसी फंड (Emergency Fund) काम आता है.
यह ऐसा पैसा होता है जो सिर्फ मुश्किल वक्त के लिए रखा जाता है, ताकि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर अचानक वित्तीय बोझ न पड़े. अब अगर आप इमरजेंसी फंड बनाने का मन बना चुके हैं तो आपको पहले 3-6-9 Rule जान लेना चाहिए.
ऐसी स्थिति में क्रेडिट कार्ड या लोन लेने के बजाय इमरजेंसी फंड आपकी ढाल बनता है.
यह एक आसान फॉर्मूला है जो बताता है कि आपकी स्थिति के हिसाब से कितना इमरजेंसी फंड होना चाहिए. यहां 3, 6 और 9 महीनों की बात हो रही है. आइए समझते हैं-
3 महीने का फंड किसके लिए?
अगर:
तो कम से कम 3 महीने के खर्च जितना फंड होना चाहिए.
6 महीने का फंड किसके लिए?
अगर:
तो 6 महीने का खर्च अलग रखना बेहतर माना जाता है.
9 महीने या उससे ज्यादा का फंड कब जरूरी?
अगर:
तो 9 से 12 महीने तक का इमरजेंसी फंड रखना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
| आपकी स्थिति | कितना Emergency Fund |
| Single Employee | 3 महीने का खर्च |
| Family Responsibility | 6 महीने का खर्च |
| Freelancers/Business | 9-12 महीने का खर्च |
Step 1: अपने जरूरी खर्च लिखिए
सबसे पहले सिर्फ 'जरूरी' खर्चों की लिस्ट बनाइए. इनमें क्या-क्या शामिल होगा?
अब इन सभी का कुल जोड़ निकालिए.
एक उदाहरण से समझिए
मान लीजिए आपके जरूरी मासिक खर्च हैं:
| खर्च | राशि |
| किराया | ₹12,000 |
| राशन | ₹6,000 |
| EMI | ₹5,000 |
| बिल और अन्य खर्च | ₹2,000 |
| कुल मासिक खर्च | ₹25,000 |
अब अगर आपको 6 महीने का इमरजेंसी फंड बनाना है: ₹25000×6= ₹1,50,000
यानी आपको लगभग ₹1.5 लाख का इमरजेंसी फंड तैयार करना होगा.
बिल्कुल नहीं.
यही सबसे बड़ी गलतफहमी है कि इमरजेंसी फंड सिर्फ बड़े अमाउंट से शुरू होता है.
छोटे अमाउंट से शुरुआत करें
धीरे-धीरे बड़ा फंड बन जाता है.
अगर आपकी सैलरी ठीक-ठाक है लेकिन सेविंग नहीं है, तो खतरा बड़ा है. कई लोग अच्छी कमाई के बावजूद सिर्फ इसलिए आर्थिक संकट में फंस जाते हैं क्योंकि उनके पास “Cash Cushion” नहीं होता. इसका सीधा मतलब:
सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही है. क्या पूरा पैसा सेविंग अकाउंट में रखना चाहिए?
बिल्कुल नहीं.
अगर पूरा पैसा सेविंग अकाउंट में रहेगा तो उसे खर्च करना आसान हो जाता है. साथ ही सेविंग पर ब्याज भी मामूली मिलता है. वहीं पूरा पैसा लॉक भी नहीं होना चाहिए, इसका भी ध्यान रखें.
इमरजेंसी फंड अलग-अलग जगह रखें.
30-40% पैसा ऐसी जगह रखें, जहां से तुरंत निकाला जा सके. जैसे Savings Account या Bank FD में पैसे रख सकते हैं.
60-70% पैसा ऐसी जगह रखें, जहां से आपको थोड़ा रिटर्न भी मिले. यह हिस्सा थोड़ा बेहतर रिटर्न देने वाले, लेकिन सुरक्षित विकल्पों में रखा जा सकता है. जैसे Liquid Mutual Funds, Overnight Funds.
इमरजेंसी फंड को कभी भी हाई रिस्क जगह पर नहीं लगाना चाहिए. जैसे:
क्योंकि जरूरत के समय मार्केट गिरा हुआ हो सकता है और आपको नुकसान में पैसा निकालना पड़ेगा.
लोग Emergency Fund और Savings को एक ही मान लेते हैं, लेकिन दोनों अलग चीजें हैं.
| Savings | Emergency Fund |
| Vacation, Shopping | सिर्फ संकट के लिए |
| कभी भी खर्च | सिर्फ जरूरत में उपयोग |
| Short-Term Goals | Financial Safety |
5 छोटे कदम तुरंत उठाइए
आज की अर्थव्यवस्था में नौकरी की गारंटी कम हुई है, मेडिकल खर्च तेजी से बढ़े हैं और अचानक आने वाले खर्च पहले से ज्यादा महंगे हो चुके हैं. ऐसे समय में इमरजेंसी फंड सिर्फ सेविंग नहीं, बल्कि फाइनेंशियल सुरक्षा की पहली लाइन माना जाता है.
SIP, Mutual Fund और शेयर बाजार में निवेश करना अच्छी बात है, लेकिन उससे पहले अपनी वित्तीय सुरक्षा मजबूत करना ज्यादा जरूरी है. 3-6-9 Rule इसी सुरक्षा की नींव तैयार करता है. अगर आपने अभी तक इमरजेंसी फंड शुरू नहीं किया है, तो छोटी रकम से शुरुआत करें. क्योंकि मुश्किल वक्त में सबसे ज्यादा काम वही पैसा आता है जो आसानी से उपलब्ध हो.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Emergency Fund और Savings में क्या फर्क है?
Emergency Fund सिर्फ अचानक आने वाले संकट के लिए होता है, जबकि सामान्य सेविंग किसी भी लक्ष्य के लिए हो सकती है.
Q2 क्या Emergency Fund में SIP कर सकते हैं?
हां, लेकिन लो-रिस्क और हाई-लिक्विड फंड्स में.
Q3 क्या FD Emergency Fund के लिए सही है?
हां, FD इसका एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है.
Q4 कितने महीने का Emergency Fund सबसे अच्छा माना जाता है?
यह आपकी जिम्मेदारियों और इनकम की स्थिरता पर निर्भर करता है. आमतौर पर 3-9 महीने का खर्च सुरक्षित माना जाता है.
Q5 क्या क्रिप्टो या शेयरों में Emergency Fund रखना सही है?
नहीं, क्योंकि इनकी कीमत तेजी से घट-बढ़ सकती है.