&format=webp&quality=medium)
आज के समय में कार सिर्फ एक लग्जरी नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए जरूरत बन गई है. चाहे ऑफिस जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या परिवार के साथ कहीं घूमने जाना हो, अपनी गाड़ी होने का फायदा ही कुछ और होता है. लेकिन, कार खरीदना एक बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन होता है, जिसका पहला और सबसे अहम कदम है डाउन पेमेंट (Down Payment) जुटाना.
डाउन पेमेंट वो पैसा है जो आप कार की कुल कीमत का एक हिस्सा एडवांस के तौर पर देते हैं. बाकी की रकम आप लोन के तौर पर लेते हैं. डाउन पेमेंट जितना ज्यादा होगा, आपकी मासिक किस्त (EMI) उतनी ही कम होगी और आपको ब्याज भी कम देना पड़ेगा. आमतौर पर, कार की कुल कीमत का 10% से 30% तक डाउन पेमेंट देना होता है. तो, अगर आप भी अपनी सपनों की कार खरीदने की सोच रहे हैं और डाउन पेमेंट जुटाने की चिंता में हैं, तो यहां जानिए ऐसे 4 शानदार तरीके जो आपके इस काम को आसान बनाएंगे.
अगर आपके पास कार खरीदने का प्लान अगले 2–3 साल में है, तो SIP (Systematic Investment Plan) से बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता.
मान लीजिए आपको 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करना है. अगर आप हर महीने 6,000 रुपये SIP में निवेश करते हैं और 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 3 साल में करीब 2.58 लाख रुपये तक जमा हो सकते हैं. यानी न सिर्फ आपका डाउन पेमेंट तैयार हो जाएगा बल्कि थोड़ा अतिरिक्त पैसा भी आपके पास रहेगा.
जो लोग रिस्क नहीं लेना चाहते, वो बैंक की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में पैसा लगा सकते हैं.
मान लीजिए आप हर महीने 8,000 रुपये RD में डालते हैं और आपको उस पर 6.5% का ब्याज मिलता है तो 24 महीनों में आपकी कुल रकम करीब 2.05 लाख रुपये हो जाएगी, जिस पर आपको ब्याज भी मिलेगा. ये तरीका सुरक्षित है और गारंटीड रिटर्न देता है.
कार का सपना पूरा करना है तो थोड़ी फाइनेंशियल डिसिप्लिन भी जरूरी है. गैर जरूरी सब्सक्रिप्शन बंद कर दीजिए और ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाने की कोशिश कीजिए. ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाने या फिर दूसरे फिजूल खर्चों पर लगाम लगाइए. अगर आप हर महीने में 5,000–7,000 रुपये भी बचाने लगेंगे तो 2–3 साल में लाखों रुपये जमा हो सकते हैं. यानी छोटे-छोटे स्टेप्स लेकर आप बड़ी बचत कर सकते हैं.
डाउन पेमेंट जुटाने का सबसे तेज तरीका है अतिरिक्त इनकम. अगर आपके पास फ्री टाइम है तो फ्रीलांसिंग, कंटेंट राइटिंग, ट्यूशन या किसी और साइड गिग से कमाई कर सकते हैं. कंपनी से मिलने वाले बोनस या इंक्रीमेंट को खर्च करने की जगह सीधे सेविंग में डाल दीजिए. मान लीजिए सालाना बोनस 50,000 रुपये मिलता है और उसे सेव कर लेते हैं, तो 2 साल में 1 लाख रुपये जमा हो जाएंगे.
आमतौर पर कार लोन में 10% से 20% डाउन पेमेंट देना होता है. ये कार की कीमत और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करता है.
कुछ बैंक और NBFC जीरो डाउन पेमेंट ऑफर करते हैं, लेकिन इसमें EMI और ब्याज दर काफी ज्यादा होती है.
SIP, FD, RD, खर्चों में कटौती और बोनस/साइड इनकम का इस्तेमाल करके आप जल्दी डाउन पेमेंट जोड़ सकते हैं.
हां, ज्यादा डाउन पेमेंट करने से EMI कम होगी और लोन पर लगने वाला ब्याज भी काफी घट जाएगा.
VIDEO: 1 अक्टूबर से लागू हुआ Online Gaming Bill 2025, लग सकता है इतना Fine!