E-PAN चाहिए तो मौजूदा ग्राहक ऐसे पा सकते हैं इसका डिजिटल वर्जन

PAN कार्ड अब घर बैठे जारी होने लगा है. इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्‍कर काटने की जरूरत नहीं है.
E-PAN चाहिए तो मौजूदा ग्राहक ऐसे पा सकते हैं इसका डिजिटल वर्जन

PAN कार्ड अब घर बैठे जारी होने लगा है. इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्‍कर काटने की जरूरत नहीं है. इनकम टैक्‍स (Income Tax) विभाग की वेबसाइट पर E-PAN तत्‍काल जारी करने का सिस्‍टम है. इसमें आपको सिर्फ दो नंबर भरने होंगे और E PAN कुछ ही मिनटों में जारी हो जाएगा.

यह सेवा उन लोगों के लिए है जिन्‍हें E PAN चाहिए. E PAN में QR कोड होता है, जिसमें पैन कार्ड धारक का नाम, डेट ऑफ बर्थ और फोटोग्राफ होती है. QR कोड रीडर के जरिए आप यह जानकारी ले सकते हैं.

E PAN के लिए Aadhaar नंबर देना होता है, जिससे OTP जनरेट होगा और आपको E PAN चंद मिनटों में जारी हो जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे काम करता है सिस्‍टम
आयकर विभाग की वेबसाइट पर https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home जाएं
वहां Instant PAN through Aadhaar New लिंक पर क्लिक करें
फिर दो ऑप्‍शन खुलेंगे-पहला Get New PAN
दूसरा- चेक स्‍टेटस/डाउनलोड PAN
अब Aadhaar संख्या देनी होगी, इसके बाद उसे आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
OTP से Aadhaar की जानकारियों का सत्यापन होगा.
इसके बाद तत्काल E PAN जारी हो जाएगा और ग्राहक अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकेंगे.

ऑनलाइन रीप्रिंट कराने का तरीका
दूसरा पैन कार्ड मंगाना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन रीप्रिंट करा सकते हैं. आयकर विभाग UTITSL और NSDL-TIN के जरिए पैन कार्ड जारी करता है. आपका पैन कार्ड जिस भी एजेंसी की ओर से जारी होता है आप उसके जरिए अपना पैन रिप्रिंट करा सकते हैं.

Zee Business Live TV

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6