Dussehra 2025: ये 10 फाइनेंशियल गलतियां चट कर जाती हैं आपकी कमाई! इस दशहरे पर इन्‍हें हमेशा के लिए कहें Good Bye

दशहरा हमें सिखाता है कि बुराई को छोड़ना ही असली जीत है. आज इस मौके पर आपको बताते हैं ऐसी 10 फाइनेंशियल गलतियां जो आपको कभी फाइनेंशियली स्‍ट्रॉन्‍ग नहीं होने देतीं. आज इस मौके पर इन्‍हें हमेशा के लिए गुडबाय कह दें.
Dussehra 2025: ये 10 फाइनेंशियल गलतियां चट कर जाती हैं आपकी कमाई! इस दशहरे पर इन्‍हें हमेशा के लिए कहें Good Bye

आज दशहरा (Dussehra) है. बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार. यही दिन हमें याद दिलाता है कि बुराइयों को पीछे छोड़कर सही रास्ता अपनाना ज़रूरी है. जिस तरह भगवान श्रीराम ने आज के दिन रावण का अंत किया था, वैसे ही हमें भी अपनी जिंदगी के उन सभी "रावणों" को हराना होगा जिनकी वजह से हम तमाम परेशानियों को झेलते हैं. आज इस मौके पर हम आपको बताएंगे 10 ऐसी फाइनेंशियल गलतियों के बारे में, जिन्‍हें लोग मामूली समझकर इग्‍नोर करते हैं, लेकिन ये हमारी कमाई को खा जाती हैं और फ्यूचर को को असुरक्षित बना देती हैं. आज दशहरे के मौके पर आप इन्‍हें हमेशा के लिए कहें अलविदा!

1. बचत न करना – सबसे बड़ी गलती

कई लोग लाखों कमाते हैं लेकिन महीने के अंत में उनकी जेब खाली रहती है. कारण – सेविंग की आदत न होना.

आसान फॉर्मूला: 50:30:20 रूल अपनाइए – 50% ज़रूरी खर्चों में, 30% लाइफस्टाइल पर और कम से कम 20% बचत में लगाइए.

2. निवेश से दूरी बनाना

सिर्फ पैसे को बचाना काफी नहीं है. अगर आपने सेविंग को सही जगह निवेश नहीं किया, तो महंगाई आपकी बचत को खा जाएगी. इसके लिए म्यूचुअल फंड, SIP, फिक्स्ड डिपॉज़िट या शेयर मार्केट जैसी जगहों पर रिसर्च करके निवेश शुरू कीजिए.

3. बिना बजट के खर्च करना

"बजट" शब्द सुनकर भले ही बोरिंग लगे, लेकिन यही पैसों की असली चाबी है. महीने की शुरुआत में बजट बनाइए और तय कीजिए कि किराना, बिल, एंटरटेनमेंट और बचत पर कितना खर्च होगा.

4. आय से ज़्यादा खर्च करना

बहुत से लोग दिखावे या आदत के कारण कमाई से ज़्यादा खर्च कर देते हैं. यही सबसे बड़ा फाइनेंशियल जाल है. अपनी कमाई के हिसाब से ही खर्च करें. ओवरस्पेंडिंग आपकी फाइनेंशियल हेल्थ बिगाड़ देगी.

5. आंख बंद करके निवेश करना

निवेश करना अच्‍छी बात है, लेकिन दोस्त या रिश्तेदार की बातों में आकर बिना रिसर्च किए निवेश करना बहुत जोखिमभरा होता है. इसलिए जहां पर भी निवेश करने जा रहे हैं, वहां की पूरी जानकारी लें. हर निवेश से पहले उसका रिटर्न, रिस्क और लॉक-इन पीरियड ज़रूर समझ लें.

6. जीवन बीमा न लेना

बीमा सिर्फ एक कागज़ नहीं बल्कि आपके परिवार की सुरक्षा है. अगर आपके साथ कुछ हो जाए तो परिवार आर्थिक संकट में न फंसे, इसके लिए एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेना ज़रूरी है.

7. रिटायरमेंट को हल्के में लेना

युवावस्था में लगता है कि रिटायरमेंट दूर है, लेकिन असल में जितनी जल्दी आप तैयारी शुरू करेंगे, उतना आराम मिलेगा. छोटी उम्र से ही पीएफ, NPS या रिटायरमेंट फंड में योगदान शुरू करें. ताकि बुढ़ापे में आपको फाइनेंशियली किसी पर निर्भर न रहना पड़े.

8. उधारी की आदत

अपने खर्चों को सीमित रखिए लेकिन किसी से उधार पैसा लेने की आदत मत डालिए. उधारी आपके लिए बहुत बड़ी समस्‍या बन सकती है. ऐसा व्‍यक्ति आर्थिक रूप से कभी पनप नहीं पाता. आप किसी जमीन, मकान की खरीददारी के लिए उधार लेना चाहते हैं तो आप बैंक से होम लोन की सुविधा ले सकते हैं. लेकिन लोन उतना ही लें, जितना आसानी से चुका सकें.

9. जल्दी पैसा कमाने का लालच – जुआ और सट्टेबाजी

शॉर्टकट से पैसा कमाने का सपना आपको बर्बाद कर सकता है. मेहनत और समझदारी से निवेश कीजिए, तभी संपत्ति बनेगी.

10. हेल्थ इंश्योरेंस न लेना

बीमारी या दुर्घटना कभी बता कर नहीं आती. बिना हेल्थ पॉलिसी के आपको इलाज का खर्च अपनी सेविंग से उठाना पड़ सकता है. एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस परिवार को बड़ी मुसीबत से बचा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source